देखें VIDEO: मौत के खौफ से अफगानिस्तान छोड़कर भागने की कोशिश में एक दूसरे पर टूट पड़े हवाई यात्री, VIDEO वायरल

अफगानिस्तान में तालिबान ने अपना कब्जा जमा लिया है। लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। भारत समेत कई देश अपने नागरिकों और राजनयिकों को वहां से बचाकर ला रेह हैं। इसी बीच काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भारी संख्या में लोग विमान में चढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे जा रहे हैं जिनमें हजारों लोग विमानों चढ़ते देखे जा रहे हैं। रविवार को काबुल पर तालिबानियों के कब्जे के बाद यह खबर मिली की राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर जा चुके हैं। इसके बाद से ही काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़कर जाने वालों की भीड़ लग गई है। उन्हें तालिबान  के हाथों मौत का खतरा सता रहा है. Viral Video में यह साफ देखा जा सकता है.

 

एक वीडियो में देखा जा सकता है कैसे सैकड़ों की संख्या में अफगानिस्तान के लिए लोग हवाई जहाज में चढ़ रहे हैं. सब एक दूसरे पर लदे हुए हैं. ये सभी लोग कैसे भी करके देश छोड़ना चाहते हैं. बता दें, ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये वीडियो काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है. विमान पूरी तरह हजारों लोगों से घिरा हुआ है. हवाई जहाज के केबिन के अंदर जाने के लिए जिस सीढ़ी का इस्तेमाल किया जाता है, उस पर लोग जहाज के अंदर जाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं.अफगानिस्तान के लोगों की ये स्थिति देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह खुद को कितना मजबूर (Helpless) मान चुके हैं. एयरपोर्ट पर मौजूद हर शख्स देश छोड़ने के लिए बेकरार है. वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो जहाज में चढ़ने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं, उन्हें देखकर महसूस हो रहा है कि उन्होंने देश से जाने की उम्मीद छोड़ दी होगी.

काबुल हवाई अड्डे के दृश्य एक हवाई अड्डा कम, बल्कि बस स्टैंड जैसा ज्यादा दिख रहा है. जैसे बसों के अंदर जाने के लिए धक्का-मुक्की होती है, ठीक वैसे ही जहाज के अंदर जाने के लिए धक्का- मुक्की हो रही है.हवाई अड्डे पर अमेरिकी सैनिकों ने आज सुबह भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं. एक प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया, “मुझे यहां बहुत डर लग रहा है. वे हवा में ढेर सारी गोलियां चला रहे हैं. “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *