
सैफ का जन्म 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। सैफ के करियर की शुरुआत यश चोपड़ा के बैनर के तले बनी फिल्म ‘परंपरा’ से हुई थी, जो साल 1993 में रिलीज हुई। लेकिन सैफ को पहचान उनकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ये ‘दिल्लगी’ और एक्शन फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ से मिली थी। इसके बाद 90 के दौर में आईं उनकी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं लेकिन 2001 में आई फिल्म ‘दिल चाहता है’ और 2003 में आई ‘कल हो ना हो’ से उनके करियर को एक नई उड़ान मिली। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको अपने इस आर्टिकल में छोटे नवाब सैफ अली खान कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं और साथ ही लग्जरी गाड़ियों के शौकीन सैफ अली खान के पास कौन कौन सी शानदार कार है इस बारे में बताएंगे।
सैफ अली कुल नेटवर्थ:-सैफ अली खान पटौदी घराने से ताल्लुक रखते हैं.ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ की कुल नेटवर्थ 15 करोड़ डॉलर यानि करीब 1120 करोड़ के आस पास है. खबरों की मानें तो एक्टर की सपंत्ति में इजाफा भी हो रहा है. इस रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्मों और निजी निवेशों से आती है.
करोड़ों का पटौदी प्लेस:-सैफ को विरासत में काफी संपत्ति मिली है, इसी में से एक है पटौदी पैलेस. सैफ अली खान के हरियाणा स्थित पटौदी प्लेस की कीमत ही करीब 800 करोड़ रुपये है. इतना ही नहीं एक्टर के मुंबई में भी कई घर हैं. साथ ही स्विट्जरलैंड में भी उनका हॉलीडे होम है.
फोर्ब्स 2019 की लिस्ट के अनुसार, सैफ अली खान ने 2018-19 में 17.03 करोड़ रुपये की कमाई की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ अली खान हर महीने 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करते हैं. सैफ के कमाई के अलग अलग जरिया हैं, वो अपनी एक्टिंग के अलावा निर्माता के तौर पर फिल्मों की कमाई से भी प्रॉफिट शेयर लेते हैं. इसके अलावा कई ब्रांड को भी सैफ प्रमोट करते हैं.
लग्जरी कार के हैं शौकीन:-आपको बता दें कि 4 बच्चों के पिता सैफ को लग्जरी कार का भी शौक है, उनके पास कई गाड़ियां हैं. सैफ के पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू 7,क्सस 470, मस्टांग, रेंज रोवर और लैंड क्रूजर जैसे नाम शामिल हैं.
सैफ अली खान के पास इन दिनों कई फिल्में हैं, जिनमें से एक है भूत पुलिस. वहीं, एक्टर इन दिनों अपने छोटे बेटे जेह के नाम को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं.