Big News: एक्ट्रेस ने इंटीरियर डिजाइनर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत हुई दर्ज

मुंबई बेस्ड एक एक्ट्रेस ने हाल ही में इंटीरियर डिजाइनर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है. पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर इस पर कार्यवाही शुरू कर दी है. छेड़छाड़ के आरोपी इंटीरियर डिजाइनर की तलाश में पुलिस पूरी तरह से लगी हुई है. वैसे ये मामला अभी का नहीं है बल्कि जुलाई का ही है. एक्ट्रेस के नाम का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है. बस ये कहा जा रहा है कि उस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से ज्यादा साउथ की फिल्मो में ज्यादा काम किया है.

जानिए पूरा मामला:-वहीं, इस पूरे प्रकरण पर मुंबई पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री 35 वर्षीय है और उन्होंने जिस इंटीरियर डिजाइनर पर आरोप लगाया है उसे उन्होंने अपने नए अपार्टमेंट का कांट्रेक्ट दिया था. एक्ट्रेस ने मुंबई के वीरा देसाई अंधेरी में अपना नया अपार्टमेंट खरीदा था.

इतना ही नहीं, इस पीड़ित एक्ट्रेस मे पुलिस के सामने अपनी शिकायत में बताया कि जब वो जुलाई के पहले हफ्ते में अपने घर का काम देखने के लिए गई तो उन्हें वो पसंद नहीं आया था. जब उनको काम पसंद नहीं आया तो उसने डिजाइर से बात की और कांट्रेक्ट खत्म करने की बात कही थी. ये बात उस डिजाइन को पसंद नहीं आई.

अभिनेत्री ने बताया है कि डिजाइनर ने इसके बाद उनसे अपशब्द कहे और फिर उन्हें खुद के अपार्टमेंट से बाहर निकाल तक निकाल दिया था. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि डिजाइनर ने उसको पुलिस में जाने की धमकी भी दी थी जिसकी वजह से शिकायत दर्ज करवाने में देरी हुई है. अब इस मामले में ओशिवारा पुलिस ने अभिनेत्री की शिकयत के बाद आईपीसी की धारा 354, 504, 509 के आधार पर मामला दर्ज किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *