तालिबान का खौफ : जहाज़ के अंदर डरे-सहमे खचाखच भरे हैं अफगानी, वायरल हुई Photo

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के साथ ही काबुल एयरपोर्ट पर वहां से भागने वाले लोगों की भीड़ लग गई है। सोमवार को जहां दुनिया ने उड़ते विमान से नीचे गिर रहे लोगों को देखा, तो वहीं भगदड़ में हजारों अफगानी लोगों में से 600 से अधिक लोगअंतिम समय में अमेरिकी वायु सेना के परिवहन विमान में उड़ान भरने में सफल रहे.

यूएस एयरफोर्स के C-17 ग्लोबमास्टर III  की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें साफ देखा जा सकता है, लोग खचाखच भरे हुए हैं. वह घबराएं हुए हैं. तस्वीर में जवान, बूढ़े, महिला और बच्चे दिखाई दे रहे हैं.

तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि अफगानिस्तान के नागरिकों के मन में इतना डर है कि महिलाओं, पुरुष और बच्चों सहित उनमें से कोई भी अपने साथ सामान नहीं लेकर जा रहे हैं, जिसका अर्थ है कि तालिबान के डर से भागते समय उन्होंने अपना सारा सामान पीछे छोड़ दिया है. ये लोग सिर्फ अपनी जान बचाना चाहते हैं.

न्यूज़ वेबसाइट डिफेंस वन के अनुसार, परिवहन विमान ने कुल 640 अफगानी नागरिक हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वे C-17 में अब तक उड़ाए गए सबसे अधिक लोगों में से हैं. बता दें, इस C-17 विमान ने कतर  के लिए उड़ान भरी, जहां अफगानी नागरिक उतरे थे.

आपको बता दें, तालिबान लड़ाके रविवार (15 अगस्त 2021) को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में घुस गए थे और राष्ट्रपति भवन को कब्जे में ले लिया था. इसी के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी समेत कई बड़े नेताओं ने देश छोड़ दिया. जिसके बाद से आम लोगों को अपनी मौत का डर सताने लगा. वह कैसे भी करके देश छोड़ने चाहते हैं. कल हजारों की संख्या में आम लोग काबुल छोड़कर दूसरे देश जाने की कोशिश कर रहे थे. किसी भी एयरपोर्ट पर आज तक ऐसा नजारा नहीं देखा गया होगा, जैसा कल काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखा गया था. नागरिक देश छोड़ने के लिए इतने मजबूर हो गए, कि कल वह विमान पर चढ़ गए, दरवाजे पर लटक गए.

विमान के पहियों पर लटके 3 लोग गिरे:-कल शाम को पूरी दुनिया ने एक ऐसा वीडियो देखा, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई. ये वीडियो काबुल एयरपोर्ट का था, जिसमें अमेरिकी सेना के एक विमान से कम से कम तीन लोग गिरते हुए दिख रहे थे. वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर मौजूद है, जिसमें देखा जा सकता है, विमान आसमान में उड़ रहा है और तीन लोग एक-एक करके जमीन पर गिरे गए. विमान ने काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, तभी कुछ लोग उसे विंग से लटक गए थे, जिनमें से विमान के ऊंचाई पर जाने पर तीन लोग नीचे गिर गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *