धार – 25 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात

25 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात

धार डाँ. अशोक शास्त्री )। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत, वार्ड क्रमांक 11 हताई मोहल्ले में 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली ।वही घटना की जानकारी लगते ही, धामनोद थाने के एएसआई दीपक देवरे एवं धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया जाता है कि 25 वर्षीय युवक शुभम पिता सुरेश बुंदेला निवासी धामनोद ने फांसी लगा ली,कारण अभी अज्ञात है। वहीं पुलिस ने मौका पंचनामा बनाकर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामनोद भेजा। जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं धामनोद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आज मंगलवार सुबह 5.30 बजे मौके पर पहुंची, तथा घटना रात्रि में करीब 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *