आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, १८ अगस्त २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:५५
सूर्यास्त: ? ०६:५५
चन्द्रोदय: ? १५:४४
चन्द्रास्त: ?२६:००
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? श्रावण
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? एकादशी (२५:०५ तक)
नक्षत्र ? मूल (२४:०७ तक)
योग ? विष्कम्भ (२१:१० तक)
प्रथम करण ? वणिज (१४:१३ तक)
द्वितीय करण ? विष्टि (२५:०५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? सिंह
चंद्र ? धनु
मंगल ? सिंह (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? सिंह (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? कन्या (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? १८:०७ से १९:३७
रवियोग ? ०५:४६ से २४:०७
विजय मुहूर्त ? १४:३२ से १५:२५
गोधूलि मुहूर्त ? १८:४२ से १९:०६
निशिता मुहूर्त ? २३:५९ से २४:४२
राहुकाल ? १२:२० से १३:५९
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०७:२४ से ०९:०३
होमाहुति ? शनि
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी (२५:०५ तक)
भद्रावास ? पाताल (१४:१३ से २५:०५ तक)
चन्द्रवास ? पूर्व
शिववास ? क्रीड़ा में (२५:०५ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
पवित्रा एकादशी (स्मार्त-वैष्णव), नीवखुदाई एवं गृहारम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त आग्नेय कोण प्रातः ०६:०३ से ०९:१६ तक, गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः १०:५३ से दोपहर १२:०५ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २४:०७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मूल नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ये, यो, भ, भी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (भू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २९:४४ से ०८:०२
कन्या – ०८:०२ से १०:२०
तुला – १०:२० से १२:४१
वृश्चिक – १२:४१ से १५:०१
धनु – १५:०१ से १७:०४
मकर – १७:०४ से १८:४५
कुम्भ – १८:४५ से २०:११
मीन – २०:११ से २१:३५
मेष – २१:३५ से २३:०८
वृषभ – २३:०८ से २५:०३
मिथुन – २५:०३ से २७:१८
कर्क – २७:१८ से २९:४०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४६ से ०८:०२
रज पञ्चक – ०८:०२ से १०:२०
शुभ मुहूर्त – १०:२० से १२:४१
चोर पञ्चक – १२:४१ से १५:०१
शुभ मुहूर्त – १५:०१ से १७:०४
रोग पञ्चक – १७:०४ से १८:४५
शुभ मुहूर्त – १८:४५ से २०:११
मृत्यु पञ्चक – २०:११ से २१:३५
रोग पञ्चक – २१:३५ से २३:०८
शुभ मुहूर्त – २३:०८ से २४:०७
मृत्यु पञ्चक – २४:०७ से २५:०३
अग्नि पञ्चक – २५:०३ से २५:०५
शुभ मुहूर्त – २५:०५ से २७:१८
रज पञ्चक – २७:१८ से २९:४०
शुभ मुहूर्त – २९:४० से २९:४६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कामो को भी बनाने का सामर्थ्य रखेंगे कार्य क्षेत्र पर इच्छानुसार सफल तो नही होंगे फिर भी धन संबंधित मामलो में कुछ हद तक सफलता मिलने से संतोष होगा। परन्तु सेहत प्रतिकूल रहने से बीच बीच में व्यवधान आ सकते है। शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा दिमागी परिश्रम को ज्यादा महत्त्व देंगे इसमें सफल भी रहेंगे। गैस कब्ज अथवा स्वसन तंत्र सम्बंधित रोग होने से असहजता होगी। ज्यादा तले भुने खाने से परहेज करें। संतान की पढ़ाई को लेकर भी थोड़ी चिंता रहेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन शारीरिक रूप से अशुभ रहेगा। प्रातः काल से ही आँख में जलन अथवा अंगों में दर्द रहने से निष्क्रियता रहेगी। कार्यो में उत्साहहीनता रहने के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती है। व्यवसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण टकराव की स्थिति बनेगी लेकिन धन की आमद आवश्यकता अनुसार कही न कही से हो ही जाएगी। आज के दिन शालीनता के साथ व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। अधिक क्रोध एवं ईर्ष्या की प्रवृति धन के साथ आपसी व्यवहार बिगाड़ेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन परिस्थितियां विशेष अनुकूल रहने से मानसिक दुविधा कम होगी। सुखी दिनचर्या में उत्तम स्वास्थ्य भी सहायक बनेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने से आर्थिक लाभ होने की अधिक सम्भवना रहेगी परन्तु लोभ में आकर जल्दी कमाने की सोच से दूर रहें। प्रेम प्रसंगों में अधिक आसक्ति रहने से मन दो जगह भटक सकता है। उपहार देने पर खर्च होगा। धर्म कर्म में आज कम ही रूचि दिखाएंगे लेकिन आस्था बनी रहेगी। घर में शांति तो रहेगी लेकिन थोड़े मन मुटाव के बाद।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप कार्य व्यवसाय के प्रति लापरवाही दिखाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन अधिक खर्चीला रहेगा। नौकर एवं अधिकारी कोई भी आपकी बातो को महत्त्व ना देकर मनमानी करेंगे जिससे मानसिक अशांति रहेगी। कार्य क्षेत्र से आवश्यकता के समय धन नही मिलने से कुछ समय के लिये मानसिक तनाव बनेगा। सामाजिक छवि भी परिजनों के कारण ख़राब हो सकती है। संध्या का समय सावधानी से व्यतीत करें। घरेलु कलह सार्वजनिक ना हो इसका ध्यान रखे। मानसिक शांति के लिए धार्मिक गतिविधियों में भाग लें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज मिला जुला दिन रहने से बीते कल की अपेक्षा थोड़ा बेहतर अनुभव करेंगे। अतिआवश्यक कार्य किसी अनुभवी से परामर्श लेकर ही करें। काम धंधे को लेकर मन मे कुछ बेचैनी रहेगी धन को आवक अन्य दिनों से कम रहेगी ऊपर से उटपटांग निर्णय लेकर नई उलझन बढ़ाएंगे। घर के बुजुर्ग लोगो के साथ कुछ समय बिताना लाभदायक सिद्ध होगा। आज आप केवल सोचने में ही ज्यादा समय ख़राब करेंगे विचारो को यथार्थ रूप देने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक विषयो को लेकर परिवार में अशांति रह सकती है। सोच समझ कर ही वाणी का प्रयोग करें।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप बेतुकी बयानबाजी के कारण संकट में फंस सकते है। अधिक बोलने से मौन धारण करना बेहतर रहेगा व्यर्थ के विवादों से बचेंगे। क्रोध के समय विशेष सावधानी बरतें मान हानि हो सकती है। काम धंधा में आज असमंजस की स्थिति के कारण नरमी रहेगी। आपके किसी गलत निर्णय के कारण बनता लाभ बिगड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन किसी के सहयोग से ही सफल बनेगा। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से भाग-दौड़ व्यर्थ जायेगी। धन के लेन-देन सम्बंधित कार्य आज ना करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कार्यो के प्रति भी गंभीर रहने से धन प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ेंगी। परन्तु नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें छोटी गलती पर बड़ा अंजाम भुगतना पड़ेगा। व्यावसायिक यात्रा से भी धन लाभ होने की सम्भवना है यात्रा में सतर्क भी रहें। पैतृक संपत्ति सम्बंधित कार्य आज भी अधूरे रहने से हताश होंगे।
सरकारी कार्य में समय एवं धन व्यर्थ होगा। परोपकारी स्वभाव के चलते धर्म-कर्म पर खर्च होगा। आज विशेषकर परिजनों की भावना समझने का प्रयास करें।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से आलस्य एवं कमजोरी अनुभव होगी। कार्यो को गंभीर ना लेने से अधूरे रह जाएंगे। फिर भी मध्यान के बाद का समय धन लाभ कराने वाला रहेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहने से अपनी बात आसानी से मनवा लेंगे। लंबे प्रवास की योजना बनाएंगे लेकिन आज यात्रा में व्यर्थ के खर्च ही होंगे प्राप्ति कुछ नही।संध्या का समय मौज-शौक पूरा करने में बीतेगा। पति-पत्नी में आपसी ताल-मेल की कमी रहेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन का अधिकांश समय आराम में बिताना पसंद करेंगे। आलस्य के कारण कार्यो में बाधा आ सकती है। प्रातः काल के समय आकस्मिक धन लाभ होने से अधिक निश्चिन्त रहेंगे। व्यवसाय विस्तार की योजना भी बनेगी परन्तु इसे पूर्ण रूप देने में अभी समय लगेगा। मध्यान के बाद के किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की योजना बनेगी संध्या बाद का समय उत्तम रहेगा। उत्तम भोजन, वाहन एवं पर्यटन के ऊपर खर्च करेंगे। गृहस्थ में कुछ अंदरूनी परेशानिया रहने पर भी प्रेम बना रहेगा। प्रेम-प्रसंगों के कारण मन दुखी हो सकता है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज घर एवं बाहर परिस्थितियां प्रतिकूल रहने से सोच समझ कर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। कामुकता अधिक रहने से शरीर के साथ-साथ मान हानि भी हो सकती है। कार्यो के प्रति उदासीनता भी नुक्सान कराएगी जिस भी कार्य को करेंगे उसमे तुरंत लाभ कमाने के चक्कर मे रहंगे लेकिन आज पुराने लेन-देन से ही थोडे लाभ की संभावना है। महिलाओ के मन में भी आज कोई उधेड़बुन लगी रहेगी। मन इच्छा की पूर्ति ना होने से क्रोध आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से मायूस होना पड़ेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन पिछले दिनों से बेहतर रहेगा। शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। सामाजिक व्यवहार आज काम आने से परेशानियों में कमी आएगी परन्तु मन में चंचलता अधिक रह सकती है। आज आप दूर की ना सोच नजदीकी लाभों से संतोष करने की वृति अपनायेंगे। काम काम सामान्य रहने पर धन लाभ के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। घर के बुजुर्गों की अपेक्षा भाई-बहनो से ज्यादा भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। किसी पौराणिक स्थान की यात्रा का विचार बनेगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। परन्तु अधिक व्यस्तता के चलते थकान भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नए प्रयोग अपनायेंगे जिनमे सफलता तो मिलेगी पर थोड़े विलम्ब से। धन लाभ रुक रुक कर होगा खर्च भी पहले से ही तैयार रहेंगे। नविन वाहन अथवा अन्य सुख के साधनों की खरीददारी कर सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज रूचि रहने से ख्याति बढ़ेगी। गृहस्थ में शांति रहेगी। छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधित समस्या रह सकती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 18 अगस्त 2021 बुधवार संवत् 2078 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 01:06 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:53 बजे होगा । मूल नक्षत्र मध्य रात्रि 12:07 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:09 से 01:39 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज भद्रा दोपहर 02:13 बजे से , गुरु वक्री धनिष्ठा 3 मे प्रातः काल 06:16 बजे से , पवित्रा एकादशी व्रत स्मार्त वैष्णवों का झूलन यात्रा प्रारंभ पूर्वान्ह व प्रदोष की ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपमे ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा । साथ क्रोध अधिक रहेगा । इससे काम बिगड़ने की संभावना रहेगी । अतः क्रोध पर नियंत्रण रखे । आफिस में अधिकारियों और घर में तथा विरोधियों से वादविवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा ।

वृषभ :~ आज आपको अधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होगा । समय से भोजन और नींद न लेने से मानसिक बेचैनी होगी । प्रवास में विघ्न आ सकते है । निर्धारित समय मे कार्य पूरा नहीं होने से क्रोध बढेगा ।

मिथुन :~आज आप  कुटुंबीजन , मित्र मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने – फिरने जा सकते है । सार्वजनिक मान प्रतिष्ठा मे वृद्धि होगी । विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा । सार्वजनिक मान – सम्मान होगा । दान – धर्म तथा सखावत कार्य होंगे ।

कर्क :~ आपका आज का दिन खुशी और सफलता का है । परिवारिक सुख – शांति रहेगी । नौकरी वालों को अनुकूल वातावरण रहेगा । नौकर वर्ग औऱ ननिहाल से लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । आवश्यक खर्च होंगे । प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे ।

सिंह :~ आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे । सृजनात्मक प्रवृत्तियों में दिलचस्पी रहेगी । साहित्य और कला में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी । प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों से मिलन मुलाकात होगी । संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे । धार्मिक या परोपकार कार्य मन को आनंदित करेंगे ।

कन्या :~ आज आप प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहे । मानसिक चिंता के बोझ से बेचैनी रहेगी । पारिवार खटपट होगी । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । पढ़ाई के लिए समय अनुकूल नहीं है । स्थाई संपत्ति , वाहन से सम्बंधित समस्याएँ पेदा होंगी । खर्च होगा ।

तुला :~ आपका आज का समय भाग्यवृद्धि का होने से साहस और कार्य हाथ हेतु शुभ दिन है । सही पूँजी निवेश लाभदायक रहेगा । भाई – बंधुओं के साथ आत्मीयता रहेगी । छोटे धार्मिक यात्रा हो सकती है । विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे ।

वृश्चिक :~ आज आप नकारात्मक मानसिक वृत्ति टाले । न बोलने में नौगुण की नीति अपनाएंगे तो पारिवारिक संघर्ष से बच सकेंगे । स्वास्थ्य पर ध्यान रखे । अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाए ।

धनु :~ आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ हो सकता हैं । सपरिवार माँगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे । प्रवास मे विशेष रूप से कंही तीर्थयात्रा हो सकती है । स्वजनों से मिलन हर्षित करेगा । समाज में यश और कीर्ति में वृद्धि होगी ।

मकर :~ आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अधिक व्यस्त रहेंगे । सगे – सम्बंधियों तथा परिवारजनों से संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुँच सकती है । अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा होगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

कुंभ :~ आज आप नए कार्य या आयोजन करेंगे । नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय होगी । मित्र विशेष रूप से स्त्री मित्रों से लाभ होगा । सामाज मे ख्याति और प्रतिष्ठा मिलेगी । तन – मन से आनंदित रहेंगे ।

मीन :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन उत्साह को दुगना करेंगे। व्यापार और आय में वृद्धि होगी । बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग से लोग होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवार में सुख – शांति रहेगी । सरकार से लाभ होगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *