
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान लगातार अपनी पहली लॉन्च बुक ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। किताब के लॉन्च होने के साथ ही करीना कपूर के बेटे जेह भी चर्चा में आ गए हैं। इस किताब में करीना ने बेटे तैमूर अली खान और जेह के जन्म के 9 महीनों के अपने सभी अनुभवों के बारे में लिखा है। बीते दिनों करीना और सैफ अली खान मालदीव वकेशन से लौटे हैं। इसी दौरान करीना के दोनों बेटों यानी जहांगीर और तैमूर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहीं। लेकिन सबसे ज्यादा जो तस्वीर सुर्खियों में रही वो थी तैमूर और जेह देखभाल करने वाली नैनी की। करीना ने एक बार फिर से जेह की देखभाल करने के लिए तैमूर की नैनी को वापस बुला लिया है। मालदीव से लौटते वक्त नैनी की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जिसे लेकर वह अचानक ही सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर नैनी को ममता बनर्जी से तुलना की जा रही है।

लोगों को दिख रहीं ममता बनर्जी
करीना कपूर के छोटे बेटे जेह बीते दिनों अपनी नैनी के साथ दिखाई दिए। करीना सैफ का बर्थडे मनाकर मालदीव से लौटी थीं। पपराजी के इंस्टा पर नैनी के साथ जेह की तस्वीरें आते ही लोगों ने इस पर कॉमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक फॉलोअर ने लिखा है, ममता बनर्जी के हाथों में जेह अली खान। एक और ने लिखा है, ये ममता बनर्जी क्यों मेड बनी हुई हैं। एक और कॉमेंट है, उसके पकड़े ये लेडी ममता बनर्जी की तरह क्यों दिख रही हैं।
जेह को लेकर एक्साइटेड रहता है तैमूर
करीना कपूर हाल ही में मालदीव से लौटी हैं। बेटे जेह के साथ उनकी यह पहली फॉरेन ट्रिप थी। तैमूर के जन्म के बाद उनकी नैनी सावित्री की तस्वीरें भी खूब सुर्खियों में रहती थीं। जेह के जन्म के बाद वह फिर से वापस आ चुकी हैं। बीते दिनों करीना की प्रेग्नेंसी बुक भी लॉन्च हो चुकी है। इसमें उन्होंने बताया था कि तैमूर छोटे भाई जेह को लेकर काफी एक्साइटेड रहता है। वह अपने दोस्त आने पर उनसे पूछता है कि उन्होंने जेह को हेलो बोला या नहीं।