जानें वजन घटाने का अनोखा तरीक़ा

वजन घटाने के लिए आपने यह तो अक्सर सुना होगा कि आपको कब और कैसा भोजन खाना चाहिए लेकिन अगर हम आपको कहें कि प्लेट के रंग के चुनाव से भी आप मोटापे को दूर कर सकते हैं तो आप का क्या रिएक्शन होगा? आपको हैरानी तो होगी ही लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि किस रंग की प्‍लेट में खाना खाने से आपका वजन घटता है।
वजन घटाने और प्लेट के रंग में संबन्‍ध:-

वेट लॉस डाइट प्लान की प्रमुख चुनौतियों में से एक हिस्‍सा है खाने की मात्रा को कंट्रोल करना। आप अपनी प्‍लेट में कितना भोजन डालते हैं, वह बाद में जाकर आपकी कैलोरी काउंट में एड हो जाता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपनी प्‍लेट में जितना भी भोजन डालें, वह सोंच-समझ कर ही डालें। मगर बहुत से लोग नहीं समझ पाते कि उन्‍होंने अपनी प्‍लेट में भूख से ज्‍यादा खाना परोसा है। यहीं पर आपकी प्‍लेट का रंग सबसे महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करने का काम करता है।

रिसर्च से पता चलता है कि प्लेट और खाने के रंग में अगर अधिक अंतर हो, तो लोग कम खाना खाते हैं। यदि आप गहरे रंग की प्लेट में हल्के रंग का खाना खाते हैं, तो आप शायद कम खाएंगे। इसी तरह से अगर आप हल्‍के रंग का खाना, जैसे कि सफेद रंग के चावल को सफेद रंग की ही थाली में खाएंगे, तो शायद आप जरूरत से ज्‍यादा खा लें, क्‍योंकि दोनों ही रंग एक दूसरे में मिल जाएंगे और उनमें आसानी से अंतर करना थोड़ा मुश्‍किल होगा।
बर्तन का आकार:-

जब बात वेट लॉस की आती है, तो न केवल बर्तनों का रंग बल्कि आकार भी एक अहम भूमिका निभाता है। अपना खाना या पानी, चौड़े बर्तन में लेने के बजाए हमेशा पतले ग्‍लास या कटोरे में सर्व करें।
दोनों में समान मात्रा में तरल पदार्थ या भोजन हो सकता है, लेकिन अध्ययन से पता चलता है कि लोग ऐसा महसूस करते हैं कि वे लंबे और पतले बर्तन की वजह से वह किसी भी चीज का सेवन ज्‍यादा कर रहे हें।

कुछ रंग आपकी भूख कम कर सकते हैं। शोध में तर्क के अनुसार बताया गया कि कैसे डिनर के प्लेट का रंग, आपके अपना वजन कम करने में मदद कर सकता है। यह आपकी भूख पर अंकुश लगाकर आपको ओवरईटिंग से बचाएगा। साथ ही तथ्य दिए गए हैं, जिन पर आपको अपनी डिनर प्लेट निकालते समय विचार करना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि पीला, नारंगी और लाल रंग आपको अधिक खिलाता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये रंग आपके रक्तचाप और हृदय गति को बढ़ा सकते हैं और आपके भूख को ट्रिगर करता है।
हालांकि, ग्रे, काले, भूरे और बैंगनी को एक भूख दबाने वाला रंग माना जाता है। इन रंगों की प्लेटों में भोजन करने से, ओवरईटिंग की संभावना कम हो जाती है। नीला रंग सभी के बीच सबसे अच्छा माना जाता है। विज्ञान सुझाव देता है कि गहरे नीले रंग की प्लेट में खाने से आप आसानी से पोर्शन कंट्रोल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *