अंतरराष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण मैत्री संघ द्वारा आयोजित विश्व का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण ऑनलाइन डिजिटल परिचय सम्मेलन का शुभारंभ किया गया ।

अंतरराष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण मैत्री संघ द्वारा आयोजित विश्व का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण ऑनलाइन डिजिटल परिचय सम्मेलन का शुभारंभ किया गया । 24 घंटे चलने वाला यह सम्मेलन एक माह तक चलेगा ।

                                   

पहले दिन ही 3000 से अधिक विवाह प्रस्ताव एक दूसरे को भेजे गये। भारत के तथा अन्य देशों के सभी ब्राह्मण परिवारों मे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्साहपूर्ण माहौल बना संघ के अध्यक्ष पंडित अनमोल तिवारी एवं महासचिव पंडित आशुतोष दुबे ने बताया की सम्मेलन का संस्था के सभी पदाधिकारियों की वर्चुअल उपस्थिति मे शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री तुलसी सिलावट जी मंत्री मध्यप्रदेश शासन , विधायक श्री रमेश मेन्दौला , विधायक श्री विशाल पटेल , श्री हरदेश दीक्षित जी , श्री सुदेश तिवारी जी , श्री अरविंद तिवारी जी , श्री संदीप जोशी जी एवं श्री उमेश तिवारी ने भगवान परशुराम जी को माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया।

डिजिटल बुक तथा वेबसाइट का विमोचन भी अथितियो द्वारा गया किया , इस अवसर पर सभी अथितियो को सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया।

सभी अथितियो द्वारा अनमोल तिवारी एवं आशुतोष दुबे जी का सम्मान भी किया गया

दिनांक 28 तारीख से सतत एक माह तक लगातार 24 घंटे यह सम्मेलन ऑनलाइन चलता रहेगा।

 

मोबाइल ऐप्लिकेशन तथा वेबसाइट द्वारा चलने वाला यह ब्राह्मण समाज का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर एवं अत्याधुनिक टेक्नालॉजी से सुसज्जित है ।
29 अगस्त से इंजीनियर, डॉक्टर, सामान्य, तलाकशुदा, 35 साल से ऊपर वाले आदि प्रत्याशियों की अलग अलग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी शुरू हो जाएगी। जिसका संचालन लंदन स्थित संस्था के ऑफिस से होगा। भारत मे इसका मुख्यालय इंदौर मे है।
इस सम्मेलन मे इस बार 15 हज़ार से ज्यादा बायोडेटा रजिस्टर्ड हो चुके हैं। रोजाना करीब 200 से ऊपर बायोडाटा वेरिफिकेशन कर के सम्मेलन मे शामिल हो रहे हैं।

 

सभी अन्य देशों के समय मे रात और दिन का अन्तर होने से तीनों शिफ्ट मे अलग अलग सपोर्ट टीम लोगों के फोन कॉल अटेंड करने के लिए तैनात की गयी है। दक्षिण भारत के ब्राह्मण परिवारों को सहायता के लिए दुभाषिया की सहायता ली जा रही है।
जिसमे हिन्दी अंग्रेजी तमिल तेलुगु कन्नड एवं मराठी भाषी प्रमुख है।

सम्मेलन मे तकनीकी सहायता तथा कुंडली मिलान के लिए परामर्श समिति भी बनायी गयी है

श्री आशुतोष दुबे ने आभार व्यक्त किया
श्री अनमोल तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया

कर्नाटक से श्री वेंकटेश अडिगा ,कश्मीर से श्रीमती अनीता चांदपुरी एवं श्री रमेश kachaloo( ,कश्मीरी ब्राह्मण के अध्यक्ष),महाराष्ट्र से श्री जुगल जी हैदराबाद से श्रीमती सीमा मिश्रा, बिहार पटना से श्री अनूप पांडे,तथा डॉ मनोज राय भोपाल से कैलाश शर्मा जी
ये सभी ऑनलाइन शामिल हुवे

हेल्पलाइन नंबर 7999526632 पर सहायता प्राप्त कर सकते है।
अधिक जानकारी तथा रजिस्ट्रेशन
https://www.brahminbyah.com/digitalbook पर उपलब्ध है।
धन्यवाद

सादर प्रकाशनार्थ

भवदीय
अंतर्राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण मैत्री संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *