मुंबई में बढ़े कोरोना के मामले तो अनुष्का शर्मा का यूं फूटा गुस्सा, कही यह बात…

भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के मामले बढ़ने लगे हैं. भारत में बुधवार को कोरोना वायरस  के नए मामलों में तेजी देखी गई और पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 41,965 नए मामले सामने आए, जबकि मंगलवार को यह संख्या 30,941 थी. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा  इन दिनों भले ही इंग्लैंड में हैं, लेकिन उन्हें भारत में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर चिंता होने लगी है. हाल ही में अनुष्का शर्मा  ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो लोगों से मास्क पहनने की अपील कर रही हैं.

अनुष्का शर्मा ने मुंबई पुलिस की एक पोस्ट को शेयर कर लिखा है, ‘मास्क पहन लो दूसरों के बारे में भी सोच लो जरा’. अनुष्का ने इस तरह मुंबई में बढ़ते कोरोना के मामलों पर चिंता जाहिर की है. अनुष्का ने जो मुंबई पुलिस का पोस्ट शेयर किया है उसमें मुंबई में बढ़ते केसों को ग्राफ के माध्यम से दर्शाया गया है और लोगों को सावधान किया गया है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41,965 केस सामने आए और 460 लोगों की मौत हुई. भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,78,181 है.

बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों इंग्लैंड से लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनकी तस्वीरों में कभी कभार उनकी बेटी वामिका की झलक मिल जाती है. अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो थी. इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं. हाल ही में उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘बुलबुल’ थी. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इससे पहले अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ रिलीज हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *