
सलमान खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, इसमें तो कोई शक नहीं। उनके फैंस अपने चहेते स्टार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। हाल ही में वह रूस में अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर रहे थे, तब भी ऐसा नजारा देखने को मिला था. फैंस उन्हें घेर के खड़े थे और उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे. ऐसी ही कुछ पॉपुलैरिटी उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए ब्रांड और प्रोडक्ट्स की भी होती है. खैर, यहां हम आपको हैरान करने वाली जानकारी देने जा रहे हैं.
सलमान खान द्वारा एक फिल्म में इस्तेमाल किए गए तौलिया की नीलामी की गई है. सलमान खान ने ये तौलिया साल 2004 में आई फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में इस्तेमाल किया था. आपको ‘जीने के हैं चार दिन’ सॉन्ग याद होगा. इसी गाने में सलमान खान ने इस तौलिया का इस्तेमाल किया था. कई सालों बाद इस तौलिया की नीलामी की गई. ये तौलिया में कितने में नीलाम हुआ है, आप जानकर चौंक जाएंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की ‘जीने के हैं चार दिन’ सॉन्ग वाले तौलिया को 1 लाख 42 हजार रुपये में नीलाम किया गया है. ये सलमान खान के प्रति लोगों की दीवानगी ही है, जिसने एक मामूली तौलिया को लाखों का बना दिया.
बता दें कि फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था. इसमें प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार लीड रोल में थे. फिल्म में दिवंगत अमरीश पुरी और कादर खान भी थे. इसके अलावा सतीश शाह और राजपाल यादव भी फिल्म में कॉमिक रोल में थे. फिल्म में राजपाल यादव का डबल रोल था. फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी.
बात करें वर्कफ्रंट की, तो सलमान खान आखिरी बार फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई’ में नजर आए थे. वह इन दिनों ‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर रहे हैं. रूस के बाद वह तुर्की में फिल्म की शूटिंग करेंगे. फिल्म में कैटरीना भी होंगी.