सिद्धार्थ शुक्ला आखिरी बार एयरपोर्ट पर मॉम के साथ यूं आए थे नजर, देखें Video

जैसे ही सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर आई, पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फैन्स से लेकर सेलेब्स तक सिद्धार्थ के लिए आंसू बहा रहे हैं और गहरे शोक में हैं। लोगों को अभी तक यह यकीन नहीं हो पा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें छोड़कर चले गए हैं. 40 वर्ष की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है. इस बीच मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला  एयरपोर्ट पर मॉम के साथ नजर आ रहे हैं.

 

सिद्धार्थ शुक्ला इस वीडियो में एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं कुछ लोगों से मिल रहे हैं. इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला की मॉम भी नजर आ रही हैं. विरल भयानी ने इस सिद्धार्थ शुक्ला का एयरपोर्ट पर आखिरी वीडियो बताया है. वीडियो में उन्होंने मास्क पहना हुआ है और मॉम से बातें करते हुए जा रहे हैं. इस तरह इस वीडियो पर कमेंट आ रहे हैं कि हमें अभी तक यकीन नहीं हो रही है कि सिद्धार्थ शुक्ला अब जा चुके हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर, 1980 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में बैचलर्स की डिग्री ले रखी थी. 2005 में सिद्धार्थ शुक्ला ने तुर्की मे वर्ल्ड बेस्ट मॉडल कप्मीटीशन का खिताब अपने नाम किया था. सिद्धार्थ शुक्ला ने 2008 में ‘बाबुल का अंगना छूटे न’ सीरियल से टीवी की दुनिया में कदम रखा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *