सुपरस्टार रेसलर जॉन सीना ने सिद्धार्थ शुक्ला को किया याद, शेयर की Photo तो निकल पड़े फैन्स के आंसू

टेलीविजन अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला  की अचानक हुई मौत ने उनके परिवार और उनके चाहने वालों को तोड़ कर रख दिया है, जिसे भी यह खबर मिली वो दंग रह गया। हर कोई उनके निधन के बाद सदमे में है। गौरतलब है कि बीते 2 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया, जिसके बाद एंटरटेनमेंट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. ऐसे में अब रेसलिंग जगत के एक सुपरस्टार ने भी एक्टर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

जॉन सीना ने दी सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि:-रेसलिंग के सुपरस्टार जॉन सीना ने सिद्धार्थ शुक्ला की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है. जॉन सीना ने एक्टर की केवल फोटो शेयर की है, जिसे देख एक बार फिर सिद्धार्थ के फैन्स की आंखें नम हो गई हैं. जॉन सीना ने अपने पोस्ट में सिद्धार्थ की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है. इस पोस्ट पर सिद्धार्थ के फैन्स की कमेंट्स की बाढ़ आ गई है.

एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘थैंक्स सीना इस पोस्ट के लिए’. तो वहीं विंदु दारा सिंह का भी कमेंट पोस्ट पर देखने को मिला है. वे लिखते हैं, ‘हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे’. कुछ लोग रेसलर से ये भी पूछते दिखे कि क्या वे बिग बॉस देखते थे? जॉन सीना के इस पोस्ट को कुछ ही देर में 7 लाख से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *