
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5123
विक्रम संवत्…………………..2078
शक संवत्…………………….1943
रवि………………………..दक्षिणायन
मास…………………………..भाद्रपद
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………चतुर्दशी
प्रातः 07.37 पर्यंत पश्चात अमावस्या
सूर्योदय………..प्रातः 06.11.15 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.39.53 पर
सूर्य राशि………………………..सिंह
चन्द्र राशि……………………….सिंह
गुरु राशि……………………….कुम्भ
नक्षत्र……………………………मघा
संध्या 05.43 पर्यंत पश्चात पुर्वाफाल्गुनी
योग…………………………….शिव
प्रातः 06.46 पर्यंत पश्चात साध्य
करण…………………………शकुन
प्रातः 07.37 पर्यंत पश्चात चतुष्पद
ऋतु…………………………….वर्षा
दिन…………………………सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
06 सितम्बर सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.00 से 12.49 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 07.46 से 09.19 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
04:34:38 06:52:19
कन्या
06:52:19 09:08:58
तुला
09:08:58 11:28:50
वृश्चिक
11:28:50 13:47:47
धनु
13:47:47 15:52:08
मकर
15:52:08 17:34:44
कुम्भ
17:34:44 19:02:26
मीन
19:02:26 20:27:37
मेष
20:27:37 22:03:06
वृषभ
22:03:06 23:58:57
मिथुन
23:58:57 26:13:55
कर्क
26:13:55 28:34:38
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..8
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.13 से 07.46 तक अमृत
प्रात: 09.18 से 10.51 तक शुभ
दोप. 01.56 से 03.29 तक चंचल
अप. 03.29 से 05.02 तक लाभ
सायं 05.02 से 06.34 तक अमृत
सायं 06.34 से 08.02 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ क्षिप्रप्रसादनाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
अनुबन्धं क्षयं हिंसामनवेक्ष्य च पौरुषम् ।
मोहादारभ्यते कर्म यत्तत्तामसमुच्यते ॥
अर्थात :-
जो कर्म परिणाम, हानि, हिंसा, और सामर्थ्य को ध्यान में लिये बगैर, केवल अज्ञान की वजह से किया जाता है, वह तामसी कहा गया है ।
? आरोग्यं :-
अदरक और शहद के फायदे –
4. कैंसर की रोकथाम –
कैंसर की रोकथाम के मामले में, अध्ययनों से पता चला है कि शहद और अदरक के संयोजन में केमो-निवारक गुण और एंटीऑक्सिडेंट एंजाइमों का उत्तेजना होता है जो कैंसर के विकास और मेटास्टेसिस यानी कैंसर के स्थानांतरण की संभावनाओं को कम करता है।
इसलिए, शहद अदरक टॉनिक न केवल कीमोथेरेपी के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है बल्कि कैंसर के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। जोखिम न उठाएं।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें। जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 06 सितंबर 2021 सोमवार संवत् 2078 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रातःकाल 07:39 बजे तक रहेगी पश्चात् अमावस्या तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:36 बजे होगा । मघा नक्षत्र सायं 05:51 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:44 से 09:17 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:48 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज पितृकार्य अमावस्या , कुशाग्रहणी व पिठोरा अमावस्या , मन्वादि , वृषभोत्सव , गंडमूल सायं 05:51 बजे तक रहेगा । आज धार मे धारनाथ बाबा जनता का हाल जानने नगर भ्रमण करेंगे ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपमें भावुकता अधिक रहेगी जिससे किसी की बातों से या व्यवहार से भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है । स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है । ग्लानि का अनुभव करेंगे । भोजन और नींद में अनियमितता रहेगी । स्त्री और पानी से दूर रहें ।
वृषभ :~ आज आपकी चिंताएं कम होने से काफी राहत मिलेगी । काफी भावुक और संवेदनशील रहने से कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति उभर कर सामने आएगी । वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे ।
मिथुन :~ आज शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित कार्य पूरे होगें और जिससे काफी प्रसन्नता होगी । आर्थिक योजनाओं के कारण कई परेशानियां कम होगी । नौकरी व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलगा जिससे माहौल अच्छा रहेगा ।
कर्क :~ आज आप दोस्तों , परिवार के साथ दिन काफी बेहतर बीतेगा । उनसे मिले उपहार हर्ष को दुगुना कर देगी । लाभ भी मिलेगा । शारीरिक और मानसिक आनंद मिलेगा ।
सिंह :~ आज आप कोर्ट – कचहरी के मामलों से दूर रहे । मन बेचैन रहेगा तथा विभिन्न चिंताएं सताएगी । स्वास्थ्य खराब हो सकता है । वाणी और व्यवहार में संयम रखे अन्यथा किसी से तकरार हो सकती है ।
कन्या :~ आज आपको विविध क्षेत्रों में यश , कीर्ति और लाभ मिलेगा । लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ दिन आनंद में बीतेगा । प्रवास पर जा सकते हैं । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है ।
तुला :~ आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता रहेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । नौकरी वालों को पदोन्नति का योग है । कार्यालय में उच्च पदाधिकारी कार्य की सराहना करेगें । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।
वृश्चिक :~ आज आपमे शारीरिक और मानसिक थकान और आलस्य रहेगी जिससे उत्साह की कमी रहेगी । इसका प्रभाव व्यावसाय में पडेगा तथा उससे परेशानी हो सकती है । उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा ।
धनु :~ आज आप कोई भी नया काम आरंभ नहीं करे तथा स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे । कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां परेशान कर सकती हैं । शल्यक्रिया जैसे बड़े मामलों को टाल दें ।
मकर :~ आज आपको दैनिक कार्यों के अलावा लाभ हो सकता है । व्यापार में वृद्धि होगी । भागीदारी से लाभ होगा । दलाली , कमिशन , ब्याज आदि की आय मे वृद्धि होगी । सार्वजनिक जीवन में मान – सम्मान बढ़ेगा । कार्यों में सफलता के साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा ।
कुंभ :~ आज आपका कार्य सफलता का दिन है । किए गए कार्य से यश और कीर्ति मिलेगी । नौकरी – व्यवसाय मे सहयोगियों का सहयोग मिलेगा । खर्च बढ़ेगा । बीमार व्यक्ति की स्वास्थ्य में सुधार होगा ।
मीन :~ आज आपकी कल्पनी शक्ति पूरे निखार पर होगी । साहित्य सृजन के लिए उत्तम है । विद्यार्थी विद्याध्यन में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे । पेट दर्द हो सकता है । मन में भय रहेगा । मानसिक संतुलन बनाए रखें ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।