भगवान धारनाथ निकले जनता का हाल जानने

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) भगवान धारनाथ सोमवार दोपहर 4.30 बजे के करीब सुसज्जित पालकी में विराजित होकर नगर की जनता का हाल जानने के लिए निकलें है। श्री धर्मस्थान रक्षक मंडल के तत्वावधान में परंपरा अनुसार ही पालकी में धारनाथ का छबीना निकल ऱ्हा है। साथ ही पालकी को मांझी समाज के युवा कंधे पर उठाकर नगर भ्रमण करवा रहे है।

मंदिर के पुजारी श्याम दुबे ने बताया प्रात: नित्य पूजन के बाद अाठ बजे महाआरती हुई, इसके बाद 10 बजे 11 ब्राह्मणाें द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। तथा दाेपहर 3 बजे बाबा का मुखाैटा पालकी में विराजित कर प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। सायं 4.00 बजे पूजन किया गया, इस दौरान विधायक नीना वर्मा, कलेक्टर आलोकसिंह, एसपी आदित्य प्रतापसिंह सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद आरती में सभी भक्त शामिल हुए व अंतिम में गार्ड ऑफ आॅनर के बाद मांझी समाज के युवा पालकी को लेकर मंदिर परिसर से बाहर निकल गए है। छबीना मंदिर से निकलकर बख्तावर मार्ग से हटवाड़ा, मोहन टॉकीज, उटावद दरवाजा, भाजी बाजार आदि परंपरागत मार्गों से होकर रात में पुन: मंदिर पहुंचेगा। जहां शयन आरती होगी। इधर खबर लिखे जाने तक छबीना आधे रास्ते तक पहुँच गया है। काेराेना संक्रमण के चलते छबीने के अतिरिक्त अन्य कोई जुलूस, झांकी, अखाड़े नहीं निकले जा रहे है, साथ ही छबीने में वाद्ययंत्र, बैंड, ढोल, मंजीरे का उपयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *