तेंदुए से भिड़ गई बिल्ली, कुंए के अंदर का वीडियो हुआ वायरल

कहा जाता है कि, जब किसी की जान पर बन आती है तो उसके अंदर एक ऐसा आत्मबल आ जाता है जिससे वह बड़े से बड़े खतरे का सामने करने के लिए तैयार हो जाता है। महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां पर एक बिल्ली अपनी जान बचाने की खातिर खूंखार तेंदुए से भिड़ गई। यह सब तब हुआ जब बिल्ली का पीछा करते हुए तेंदुआ कुएं से नीचे गिर गया। इसके बाद तो फिर वो हुआ जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। जैसे ही तेंदुआ और बिल्ली आमने-सामने हुए तेंदुआ झपटने लगा लेकिन बिल्ली तनकर खड़ी हो गई और तेंदुआ सहम गया।

यह घटना महाराष्ट्र के नासिक में स्थित एक जगह की है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। पश्चिम नासिक डिवीजन के उप वन संरक्षक पंकज गर्ग ने एएनआई से बताया कि बिल्ली का पीछा करते हुए तेंदुआ कुएं में गिर गया। बाद में दोनों को बचा लिया गया और बाद में दोनों को सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

दरअसल, तेंदुआ बिल्ली का पीछा करते-करते कुएं में गिर गया। इसके बाद दोनों कुएं के अंदर ही आमने-सामने आ जाते हैं। इस दौरान बिल्ली तेंदुए को जवाब देते हुए दिखती है और तनकर उसके सामने खड़ी हो जाती है। एक पल के लिए तेंदुआ भी बिल्ली से घबरा जाता है। हालांकि, बाद में दोनों एक दूसरे के साथ काफी कंफर्ट नजर आए। ऐसा लगा दोनों एक दूसरे को काफी दिन से जानते हों।

वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ पानी से निकल कर कुएं के अंदर बने एक किनारे पर आ जाता है, जिस पर बिल्ली बैठी होती है। तेंदुआ उसकी ओर लपकता है, पहले बिल्ली पीछे हट जाती है, लेकिन बिल्ली उसका सामना करने लगती है। ठीक इसी दौरान वन विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई और अधिकारियों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फिलहाल तेंदुए और बिल्ली के बीच हुई इस जुगलबंदी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यहां देखें वीडियो..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *