
सोशल मीडिया पर इन दिनों टीवी के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबिता जी यानि कि एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबरों ने जोर पकडा कि शो में बबिता का किरदार निभाने वाली मुनमुन शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले खुद से 9 साल छोटे राज अनादकट को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वजह से मुनमुन खूब ट्रेंड हुईं। वहीं अब मुनमुन दत्ता ने एक ओपन लेटर के जरिये इन अफवाहों पर अपना गुस्सा जाहिर कर करारा जवाब दे दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने इस तरह की गलत और झूठी अफवाह फैलाने वाली पत्रकारिता पर भी उंगली उठाई है.
मुनमुन दत्ता अपने पोस्ट में लिखती हैं, “मीडिया और जीरो क्रेडिबिलिटी वाले जर्निस्ल्ट. आपको इस तरह की काल्पनिक बातें किसी की प्राइवेट लाइफ के बारे में छापने की किसने आजादी दी है और वो भी उनकी मर्जी के बिना? आपके इस तरह के आचरण से सामने वाली की छवि को जो नुक्सान पहुंचता है, क्या आप उसके लिए रेस्पोंसिबल होगे? आप टीआरपी के लिए उस औरत तक को नहीं छोड़ते जिसने कुछ समय पहले अपना बेटा खोया है. आप सेंसेशनल खबरों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. पर क्या इस वजह से आप उनकी जिंदगी में आने वाले तूफानों की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं? यदि नहीं, तो आपको शर्म आनी चाहिए”.
इसके साथ ही मुनमुन दत्ता ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि, “मुझे आप लोगों से बेहतर उम्मीद थी, लेकिन ये पढ़े-लिखे लोग जिस तरह के कमेंट कर रहे हैं, उसे देखकर समझ आता है कि एक समाज के तौर पर हम कितने पिछड़े हुए हैं”. साथ ही मुनमुन ने कहा कि 13 सालों से लोगों का मनोरंजन करने के बाद 13 मिनट भी नहीं लगता किसी की इमेज खराब करने के लिए. मुनमुन ने कहा कि उन्हें खुद को भारत के बेटी कहने में शर्म महसूस होती है.