जब KBC के सेट पर कंटेस्टेंट ने किया शाहरुख खान का अपमान, जानें कंटेस्टेंट ने ऐसा क्‍या कहा, वायरल हो रहा थ्रोबैक VIDEO

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान  को किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता है. वे अपने रोमांटिक अंदाज की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, लेकिन एक बार उनका यह रोमांटिक अंदाज उन पर ही भारी पड़ गया. दरअसल, जब शाहरुख क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’  को होस्ट करते थे, तब उनका सामना एक ऐसी कंटेस्टेंट से हुआ, जिसने उनसे गले मिलने से मना कर दिया. लोग जहां शाहरुख के करीब जाने के सपने देखते हैं, वहीं इस कंटेस्टेंट ने तो शाहरुख के सामने ही उनकी इंसल्ट कर दी.

शाहरुख खान ने कुछ साल पहले ‘केबीसी’ को होस्ट किया था. तब पूरे सीजन में शाहरुख का गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर देखने को मिला था. उन्होंने बड़ी सफलता के साथ शो को होस्ट किया था, पर एक ऐसा मौका भी आया था, जब शाहरुख की खूब फजीहत हुई थी. ‘केबीसी 3’ में शाहरुख का सामना एक ऐसी कंटेस्टेंट से हुआ, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थीं. शाहरुख के कहने के बाद भी, उन्होंने उनसे गले मिलने से मना कर दिया था. इस कंटेस्टेंट का नाम है- अर्चना शर्मा. खैर, यह थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. आज भी लोग इस एपिसोड की खूब चर्चा करते हैं.

दिलचस्प बात है कि अर्चना शर्मा ने शाहरुख के सामने उनकी आलोचना की और जब शाहरुख ने उनसे गले मिलने की बात कही तो उन्होंने साफ मना कर दिया. जाहिर है शाहरुख को इससे काफी बुरा लगा था. शाहरुख ने बताया कि वे उनसे गले इसलिए मिलना चाहते थे, क्योंकि उन्होंने बड़ी खूबसूरती के साथ गेम खेला था. शाहरुख आखिर में कहते हैं, ‘मैं आपसे एक गुजारिश करूंगा. आप बहुत सख्त हैं. आप बुरा तो नहीं मानेंगी, अगर मैं अपने हाथों से यह चेक आपकी मां जी को देकर आऊं? क्योंकि वे मुझसे गले जरूर मिलेंगी.’ फिर शाहरुख कंटेस्टेंट की मां से गले मिलकर उनके हाथ में जीती गई रकम का चेक थमा देते हैं.

शाहरुख खान का यह वीडियो आज भी उनके फैंस के बीच खूब देखा जा रहा है. फिलहाल, अमिताभ बच्चन की मेजबानी में चल रहा शो ‘केबीसी 13’ अपने पिछले सीजन की तरह ही काफी मजेदार है. शो में आम लोगों के अलावा सेलेब्स भी हिस्सा ले रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *