
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, १६ सितंबर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:०९
सूर्यास्त: ? ०६:२१
चन्द्रोदय: ? १५:३६
चन्द्रास्त: ?२५:५९
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? भाद्रपद
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? दशमी (०९:३६ तक)
नक्षत्र ? उत्तराषाढ (२८:०९ तक)
योग ? शोभन (२२:३२ तक)
प्रथम करण ? गर (०९:३६ तक)
द्वितीय करण ? वणिज (२०:५० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या (२५:१२ से)
चंद्र ? मकर (१०:४२ से)
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? तुला (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४७ से १२:३६
अमृत काल ? २१:५७ से २३:३०
रवियोग ? ०६:०२ से २८:०९
विजय मुहूर्त ? १४:१५ से १५:०४
गोधूलि मुहूर्त ? १८:०९ से १८:३३
निशिता मुहूर्त ? २३:४८ से २४:३५
राहुकाल ? १३:४४ से १५:१६
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०६:०२ से ०७:३४
होमाहुति ? शनि
दिशाशूल ? दक्षिण
अग्निवास ? पृथ्वी (०९:३६ तक)
भद्रावास ? पाताल (२०:५० से)
चन्द्रवास ? पूर्व (दक्षिण ०१:४३ से)
शिववास ? सभा में (०९:३६ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
संक्रान्ति सूर्य कन्या में २५:१२ से (पुण्यकाल अगले दिन सुबह ०७:३७ से), तेजा दशमी, धूप दशमी (जैन), गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः १०:५० से दोपहर ०३:२५ तक, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त प्रातः ०६:१६ से ०७:४६ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २८:०९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (भे, भो, ज, जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (खी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २७:५० से ०६:०८
कन्या – ०६:०८ से ०८:२६
तुला – ०८:२६ से १०:४७
वृश्चिक – १०:४७ से १३:०७
धनु – १३:०७ से १५:१०
मकर – १५:१० से १६:५१
कुम्भ – १६:५१ से १८:१७
मीन – १८:१७ से १९:४१
मेष – १९:४१ से २१:१४
वृषभ – २१:१४ से २३:०९
मिथुन – २३:०९ से २५:२४
कर्क – २५:२४ से २७:४६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:०२ से ०६:०८
चोर पञ्चक – ०६:०८ से ०८:२६
शुभ मुहूर्त – ०८:२६ से ०९:३६
रोग पञ्चक – ०९:३६ से १०:४७
शुभ मुहूर्त – १०:४७ से १३:०७
मृत्यु पञ्चक – १३:०७ से १५:१०
अग्नि पञ्चक – १५:१० से १६:५१
शुभ मुहूर्त – १६:५१ से १८:१७
रज पञ्चक – १८:१७ से १९:४१
अग्नि पञ्चक – १९:४१ से २१:१४
शुभ मुहूर्त – २१:१४ से २३:०९
रज पञ्चक – २३:०९ से २५:२४
शुभ मुहूर्त – २५:२४ से २७:४६
चोर पञ्चक – २७:४६ से २८:०९
शुभ मुहूर्त – २८:०९ से ३०:०२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए कार्य सफलता वाला रहेगा दिन के पहले भाग में जो भी योजना बनाएंगे मध्यांतर थोड़ी दौड़ को उसके बाद उसे पूरा करके ही दम लेंगे स्वभाव में थोड़ी तेजी भी रहे जिससे स्वजनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं कार्यक्षेत्र पर आकस्मिक लाभ के योग बन रहे हैं। धन की आमद कि जितनी संभावना रहेगी वह अंत समय में किसी न किसी कारण से या तो टलेगी अथवा सोच से कम होगी। दूर रहने वाले जानकार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपकी प्रसन्नता ज्यादा देर तक स्थाई नहीं रह पाएगी स्वयं अथवा किसी जानने वाले को शारीरिक कष्ट होने से मानसिक पीड़ा होगी आज यात्रा सोच समझकर ही करें वाहन चलाते समय अधिक सावधानी बरतें दुर्घटना में गंभीर चोट लग सकती है घरेलू कार्य अस्त व्यस्त रहेंगे।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपके मन मे नए नए विचार बनेंगे दिन का अधिकांश समय कल्पनाओं में ही व्यतीत होगा। आवश्यक कार्य के चलते मध्यान तक कार्य क्षेत्र से अवकाश लेना पड़ेगा। आज कोई परिजन अथवा अधीनस्थ अपनी मांग मनवाने के लिये जिद पर अड़ेगा जिससे कुछ समय के लिये असुविधा होगी क्रोध आएगा लेकिन स्थिति को देख मन मे ही रखेंगे। स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी रहेगी किसी की बातों का सीधा जवाब नही देंगे। धन की आमद अनैतिक कार्यो से होने की संभावना ज्यादा है। घर का वातावरण आपकी कंजूस प्रवृति के कारण उदासीन बनेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आप को शांति से बिताने की सलाह है। निरंतर मिल रही असफलताओं से क्षुब्ध होकर जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। जिसकी भरपाई आने वाले समय में स्वयं के साथ परिजनों को भी करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र पर असहयोगी वातावरण मिलेगा जिस किसी से भी सहायता की उम्मीद रखेंगे वही टालमटोल करेगा। अंत में स्वयं के बलबूते ही कार्य करना पड़ेगा। व्यवसाई वर्गों को कम समय में अधिक लाभ कमाने के प्रलोभन दिए जाएंगे लेकिन इनसे बचें अन्यथा हानि ही निश्चित है। नौकरी पेशा जातक वश्य अपनी चतुराई से प्रतिकूल परिस्थिति को भी अपने अनुकूल बना लेंगे। घरेलू वातावरण में गर्मागर्मी जिद बहस लगी रहेगी इस कारण घर की तुलना में बाहर समय बिताना अधिक पसंद करेंगे। संध्या बाद स्थिति में बदलाव आने लगेगा धैर्य से समय बिताएं जोखिम वाले कार्यों से दूर रहे शारीरिक कष्ट के साथ सम्मान हानि की भी संभावना है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी आपके लिए आनंददायक रहेगा आज आप स्वतंत्र विचार रहने के कारण किसी के दबाव में नहीं आएंगे। कोई भी कार्य चाहे वह गलत हो या सही बिना सोचे समझे करेंगे। परिजन अथवा अन्य किसी स्नेही जन के टोकने विरोध पर उतारू हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आलस्य प्रमाद फैलाएंगे। अपना कार्य अन्य सहकर्मियों से करवाना आगे भारी पड़ सकता है इसका ध्यान रखें। धन की आमद किसी भी मार्ग से होकर ही रहेगी नैतिक हो या अनैतिक इसका आपके ऊपर प्रभाव नहीं पड़ेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा इन में निष्ठा रहेगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही समय देंगे। घर में कोई बुजुर्ग अक्समात बीमार पड़ने से अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ेगी। आवश्यक कार्य को आज के दिन पूरा करें कल पर छोड़ना हानि कराएगा।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन छोटी अथवा बड़ी यात्रा के योग बन रहे है इसके कारण दिनचर्या अस्त व्यस्त होगी कार्य क्षेत्र पर भी योजनाओं में बदलाव करना पड़ेगा लेकिन फिर भी स्नेहीजन से भेंट मन को प्रसन्न रखेगी। मन मे पुरानी यादें ताजा होने पर भावुक होंगे। कार्य व्यवसाय में आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा धन की आमद निश्चित नही रहेगी फिर भी जरूरत के अनुसार हो ही जाएगी। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे इनका उपभोग भी करेंगे। खर्च भी आज अतिरिक्त रहेंगे लेकिन पारिवारिक प्रसन्नता के आगे अखरेंगे नही। धन को लेकर किसी से बहस होने की संभावना है सेहत आज उत्तम रहेगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप अपने विवेकी व्यवहार से सभी जगह सम्मान पाएंगे। मध्यान तक पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा खर्च आज पिछले दिनों से कम लेकिन बजट बिगाड़ने वाले रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही दे पाएंगे धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी। परिवार में आज आनंद का वातावरण किसी ना किसी के अहम के कारण खराब हो सकता है। महिलाए आज अपबे आप को अन्य से अधिक बुद्धिमान प्रदर्शित कर स्वयं ही हास्य की पात्र बनेंगी। आरोग्य बना रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका मन घरेलू कलह से अशान्त रहेगा। दिन भर किसी न किसी से रूठने मनाने का क्रम चलता रहेगा महिलाए विशेषकर वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा मुश्किल से बने प्रेम व्यवहार टूटते देर नही लगेगी। कार्य क्षेत्र पर भी अपनी के आगे किसी की नही चखने देंगे सहकर्मियों के कार्यो में छोटे मोटे नुक्स निकालना भारी पड़ सकता है। आदत में सुधार लाये वरना अकेले रह जाएंगे। धन संबंधित कार्यो को शांति से मिलबैठकर सुलझाने का प्रयास करें व्यक्तिगत मामले सार्वजनिक होने पर प्रतिष्ठा में कमी आएगी। धन लाभ की आशा आज मुश्किल से ही पूरी होगीं यात्रा एवं लेनदेन पर खर्च होगा।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन लाभ की कई नई सम्भावनाये जगायेगा इनमे से कुछ एक आज पूर्ण होंगी शेष के दुविधा में फंसने के कारण निकट भविष्य में पूर्ण होने की आशा लगी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री में पिछले दिनों की तुलना में कमी आएगी लेकिन फिर भी आय के दृष्टिकोण से आज का दिन संतोषजनक रहेगा कार्य व्यवसाय के अतिरिक्त अन्य मार्ग से भी धन की आमद होगी। लेकिन खर्च भी लगे रहेंगे। मित्र रिश्तेदारों का आगमन घर मे चहल पहल बढ़ाएगा उपहार का आदान प्रदान होगा। घर के बड़ो का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद जल्दी से हारने नही देगा आवश्यक कार्य संध्या से पहले कर लें इसके बाद सेहत प्रतिकूल होने लगेगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा दिन के पहले हिस्से में बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाएंगे परिश्रम करने में भी कमी नहीं रखेंगे लेकिन परिस्थितियां आज साथ कम ही देंगी। कार्य क्षेत्र पर आपकी स्वयं की किसी गलती से नुकसान हो सकता है। अपनी ही गलती से शत्रुओं को बढ़ाएंगे। धन लाभ की कामना किसी सहयोगी अथवा परिचित के माध्यम से पूर्ण अवश्य हो जाएगी लेकिन कुछ कमी भी रहेगी। आज व्यवसाय कुटुंब एवं सामाजिक कार्य एक साथ आने से असहजता होगी। परिवार की किसी महिला की मदद मिलने से राहत मिलेगी लेकिन ताने सुनने के बाद। कुछ समय के लिए आप स्वयं को बंधा हुआ जैसा अनुभव करेंगे। सेहत स्वयं के ही कारण खराब होगी असमय भोजन करने से पेट संबंधित व्याधियां पनपेगी। कमर में दर्द भी हो सकता है।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा स्वभाव की मनमानी आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको कुछ ना कुछ कमी रखेगी। कार्यक्षेत्र पर जब मन करेगा तब कार्य करेंगे अन्यथा खाली बैठना ही पसंद करेंगे। सहकर्मियों से आज विशेष सावधानी बरतें अंदर ही अंदर आपके खिलाफ कोई योजना बनाएंगे जिसका निकट भविष्य में प्रतिकूल फल मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातक स्वयं की अन्य लोगों से तुलना करने पर भाग्यहीन जैसा अनुभव करेंगे। घर के सदस्यों के प्रति ईमानदार रहें अन्यथा आने वाले समय में इनसे किसी भी प्रकार के सहयोग की आशा न रखें। धन संबंधित कामनाएं आज बहुत मुश्किल से ही पूरी होंगी। छोटी बड़ी यात्रा की योजना बनेगी जिसके अंत समय में टलने की संभावना है। सेहत छोटी-मोटी व्याधियों को छोड़ सामान्य ही रहेगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा दिन के आरंभ में यात्रा करनी पड़ेगी लेकिन इनसे व्यवहारिक लाभ के अतिरिक्त अन्य किसी लाभ की उम्मीद ना रखें। मध्यान तक दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी इसके बाद ही स्थिरता आएगी। कार्य व्यवसाय में पुराने सामान की बिक्री से धन लाभ होगा नए अनुबंध भी मिलेंगे लेकिन समय की कमी के कारण आज इनपर कार्य आरंभ नही कर पाएंगे। सभी प्रकार के आर्थिक विषयो को आज ही ले देकर पूर्ण करने का प्रयास करें कल से स्थिति विपरीत होने पर धन को लेकर अपमानित हो सकते है। परिवार में छोटी मोटी बातो को छोड़ शांति रहेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप को सार्वजनिक क्षेत्र से लाभ के साथ सम्मान की प्राप्ति कराएगा। स्वभाव में जल्दबाजी भी रहेगी। जो भी कार्य करें बुद्धि विवेक के साथ ही करें तो होने वाले लाभ के प्रतिशत में अवश्य वृद्धि होगी। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी के ऊपर अनैतिक दबाव डालने से बचें विशेषकर कार्य क्षेत्र पर किसी सहकर्मी को डांटना स्वयं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सहकर्मी अथवा अधीनस्थ अवश्य ही कुछ ना कुछ गड़बड़ करेंगे फिर भी आज शांत रहकर सही समय की प्रतीक्षा करें। धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी लेकिन व्यर्थ के कार्यों मैं वृद्धि होने से अनैतिक खर्च भी बढ़ेंगे। घर में आप के अनुसार वातावरण ना मिलने पर क्रोध आ सकता है। इच्छा पूर्ति ना होने पर मानसिक तनाव आएगा।
____________?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 16 सितंबर 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि प्रातः 09:37 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:18 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:25 बजे होगा ।उत्तरा षाढा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 04:09 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धनु राशि मे प्रातः 10:43 बजे तक भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:46 से 03:16 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केसर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा रात्रि 08:52 बजे से , आश्विन संक्रांति सूर्य कन्या राशि मे प्रवेश मध्य रात्रि 01:14 बजे से , पुण्य काल अगले दिन , रामदेव जयंती व तेजा दशमी , दशावतार जयंती व व्रत , सुगंध धूप दशमी जैन ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपमे अधिक क्रोध रहेगा जिससे काम बिगड़ने की संभावना रहेगी । अतः गुस्से पर नियंत्रण रखे । आफिस में अधिकारियों और घर में तथा विरोधियों के साथ वादविवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन बिताए ।
वृषभ :~ आज अधिक कार्यभार और खानपान की लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा । समय से भोजन और नींद न लेने से मानसिक बेचैनी होगी । प्रवास में विघ्न आ सकते है । निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने से क्रोध रहेगा ।
मिथुन :~ आज आपको मौज – मस्ती और मनोरंजन में विशेष रुचि रहेगी । पारिवारिक मित्र मंडल या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने – फिरने जा सकते है । सार्वजनिक मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी । दान – धर्म तथा सखावत कार्य होंगे ।
कर्क :~ आपका आज का दिन खुशी और सफलता का है । परिवार में सुख – शांति रहेगी । नौकरी वालों को अनुकूल माहौल रहेगा । नौकर औऱ ननिहाल से लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । आवश्यक खर्च होंगे । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे ।
सिंह :~ आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे । सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी । साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी । प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी । संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे । धार्मिक या परोपकार कार्य मन को आनंदित करेंगे ।
कन्या :~ आज आप प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहे । शारीरिक स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । मन पर चिंता के बोझ से मानसिक बेचैनी रहेगी । पारिवार मे फटपट हो सकती है । माता स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएँ होंगी । खर्च होगा ।
तुला :~ आज आपका दिन वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का होने से साहस और कार्य करने के लिए शुभ है । योग्य पूँजी निवेश लाभदायक रहेगा । छोटे धार्मिक यात्रा हो सकती है । विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे ।
वृश्चिक :~ आज आप नकारात्मक मानसिक वृत्ति टाले । न बोलने में नौगुण की नीति अपनाएंगे तो पारिवारिक संघर्ष से बच सकेंगे । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखे ।
धनु :~ आज आप सपरिवार माँगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे । प्रवास की , किसी तीर्थयात्रा की संभावना अधिक है । स्वजनों से मिलन हर्षित करेगा । समाज में यश और कीर्ति में वृद्धि होगी ।
मकर :~ आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे । सगे – सम्बंधियों तथा परिवार के साथ संभलकर बोलें क्योंकि वाणी से किसी को ठेस पहुँच सकती है । अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा होगी ।
कुंभ :~ आज आप नए कार्य को हाथ में ले सकेंगे । नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय प्राप्त होगी । सामाज मे ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । प्रवास , पर्यटन और वैवाहिक संयोग बनेंगे । तन – मन से आनंदित रहेंगे ।
मीन :~ आज आपको काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन उत्साह को बढाएंगे । व्यापारियों के व्यापार और आय में वृद्धि होगी । बकाया राशि का भुगतान होगा । पिता एवं बुजुर्ग से लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सरकार से लाभ होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।