
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, १७ सितंबर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:०९
सूर्यास्त: ? ०६:२०
चन्द्रोदय: ? १६:२४
चन्द्रास्त: ?२७:०४
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? भाद्रपद
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? एकादशी (०८:०७ तक)
नक्षत्र ? श्रवण (२७:३६ तक)
योग ? अतिगण्ड (२०:२१ तक)
प्रथम करण ? विष्टि (०८:०७ तक)
द्वितीय करण ? बव (१९:२८ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या
चंद्र ? मकर
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? तुला (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४६ से १२:३६
अमृत काल ? १७:२६ से १९:००
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०६:०२ से २७:३६
विजय मुहूर्त ? १४:१४ से १५:०३
गोधूलि मुहूर्त ? १८:०७ से १८:३१
निशिता मुहूर्त ? २३:४८ से २४:३५
राहुकाल ? १०:३९ से १२:११
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १५:१५ से १६:४८
होमाहुति ? शनि
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पाताल (०८:०७ से पृथ्वी)
भद्रावास ? पाताल (०८:०७ तक)
चन्द्रवास ? दक्षिण
शिववास ? क्रीड़ा में (०८:०७ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
श्रीवामन अवतार जयन्ती, पद्मा जलझूलनी एकादशी व्रत (सभी के लिये), फूलडोल मेला, देवप्रतिष्ठा + उद्योग-मशीनिरी आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०६:१७ से १०:४९ तक, वाहनादि+भूमि-भवन क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:२१ से ०१:५३ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २७:३६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
श्रवण नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खी, खू, खे, खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (ग) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २७:४६ से ०६:०४
कन्या – ०६:०४ से ०८:२२
तुला – ०८:२२ से १०:४३
वृश्चिक – १०:४३ से १३:०३
धनु – १३:०३ से १५:०६
मकर – १५:०६ से १६:४७
कुम्भ – १६:४७ से १८:१३
मीन – १८:१३ से १९:३७
मेष – १९:३७ से २१:१०
वृषभ – २१:१० से २३:०५
मिथुन – २३:०५ से २५:२०
कर्क – २५:२० से २७:४२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:०२ से ०६:०४
शुभ मुहूर्त – ०६:०४ से ०८:०७
मृत्यु पञ्चक – ०८:०७ से ०८:२२
अग्नि पञ्चक – ०८:२२ से १०:४३
शुभ मुहूर्त – १०:४३ से १३:०३
रज पञ्चक – १३:०३ से १५:०६
शुभ मुहूर्त – १५:०६ से १६:४७
चोर पञ्चक – १६:४७ से १८:१३
शुभ मुहूर्त – १८:१३ से १९:३७
शुभ मुहूर्त – १९:३७ से २१:१०
चोर पञ्चक – २१:१० से २३:०५
शुभ मुहूर्त – २३:०५ से २५:२०
रोग पञ्चक – २५:२० से २७:३६
शुभ मुहूर्त – २७:३६ से २७:४२
मृत्यु पञ्चक – २७:४२ से ३०:०३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको आध्यात्म एवं परोपकारी कार्यो का लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। घर मे पूजा पाठ का आयोजन अथवा किसी उत्सव को लेकर चहल पहल रहेगी ।मध्यान तक इसके कारण भागदौड़ लगी रहेगी। मित्र रिश्तेदारों के आगमन से प्रसन्नता तो होगी लेकिन खर्च अनियंत्रित होने पर चिंता का विषय बनेंगे। कार्य क्षेत्र से लाभ के समाचार मिलेंगे परन्तु तुरंत लाभ का आज कोई साधन नही बनने का दुख भी होगा। धन संबंधित अधिकांश कार्य किसी अन्य व्यक्ति के कारण लंबित होंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो ही जायेगा। अपनी अथवा परिजन के सेहत की अनदेखी ना करें रात्रि बाद परिणाम गंभीर हो सकते है।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको धर्म लाभ मिलेगा। मन मे आध्यात्मिक भावनाएं जागृत होंगी लेकिन मन के भटकने के कारण पूजा पाठ में ध्यान केंद्रित नही कर सकेंगे फिर भी आज दिन पहले से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज व्यवस्था रहेगी निश्चित समय से थोड़ा आगे पीछे कार्य पूर्ण कर लेंगे मन मे कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी लेकिन धनाभाव अथवा किसी अन्य कारण से कर नही पाएंगे। परोपकारी स्वभाव के कारण लोगो की मदद करेंगे बाद में स्वयं परेशानी में पड़ेंगे। धन लाभ आवश्यकता पूर्ति लायक ही मध्यम होगा। महिलाए का परिवार में महत्त्व बढेगा। नसों में दुर्बलता अथवा अकड़न की समस्या रह सकती है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी सेहत में कुछ ना कुछ विकार बनेगा दिन के आरंभ में इसकी अनदेखी करने पर मध्यान के आस पास बढ़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकांश कार्य आपके मन के अनुसार ना होने पर बेमन से करने पड़ेंगे। व्यावसायिक कार्यो से यात्रा करनी पड़ेगी सम्भव हों तो आज टालने के प्रयास करें लाभ की जगह खर्च ही होगा। मानसिक विकार बनेंगे जो करना चाहेंगे उसके सफल होने के प्रति आशंकित रहेंगे। फिर भी पराक्रम से लाभ के अवसर बना लेंगे धन लाभ खर्च निकालने लायक होगा। पेट संबंधित समस्या से भी परेशानी रहेगी। तले भुने खाने से परहेज करें संतुलित मात्रा में ही खाये। बुद्धि विद्या संतान सुख मिलेगा लेकिन भाई बहनों से कम पटेगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप मानसिक रूप से अन्य दिनों की तुलना में शांति अनुभव करेंगे जल्दी से किसी की गलती का बुरा नही मानेंगे नाही विरोध प्रकट करेंगे लेकिन दिल से लगाने के कारण स्वयं ही मन ही मन दुखी होंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद कई बार बनेगी परन्तु सफलता एक आध में ही मिल सकेगी मध्यान बाद का समय ठीक ठाक रहेगा धन लाभ के साथ सुख के साधनों का उपभोग करेंगे लेकिन घर मे किसी को आपकी उन्नति अखरेगी भाई बंधु ईर्ष्या का भाव रखेंगे। सब सुख सुविधा मिलने पर भी दाम्पत्य जीवन मे कुछ ना कुछ रूखापन रहेगा। मानसिक अंतर्द्वंद्व को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन में सेहत छोटी मोटी समस्या को छोड़ सुधार आयेगा। लेकिन फिर भी कार्य करने से मन चुरायेंगे। घरेलू कार्य की आनाकानी करेंगे लेकिन मनोरंजन के लिए तैयार रहने पर परिजनों से नोक झोंक होगी। कार्य व्यवसाय संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा एक पल में लाभ की आशा जागेगी अगके ही पल आशा निराशा में बदलने से कोई भी स्थिर निर्णय नही ले सकेंगे। धन संबंधित कोई भी निर्णय आज ना ही ले तो बेहतर रहेगा व्यवसायियों को खर्च से ज्यादा लाभ हो जाएगा। भाग दौड़ करने पर आज कुछ ज्यादा मिलने वाला नही इसलिये कार्यो को सहज रूप से होने दें। खर्च पर नियंत्रण करना वश में नही रहेगा।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के आरंभ में आप जिस कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे वह टलते टलते मध्यान बाद ही पूर्ण हो सकेगा। किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय ले अन्यथा लाभ के अवसर का उचित फल नही मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपके हिस्से का काम हथियाने का हर संभव प्रयास करेंगे लापरवाही एवं आलस्य से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। घर का वातावरण आपके उत्साह में वृद्धि करेगा धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी फिर भी आज पारिवारिक कार्यो मे खर्च करने में संकोच ना करें आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। संध्या बाद सेहत प्रतिकूल होगी समय पर इलाज करे बाद में गंभीर रूप ले सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप आज आलस्य से भरे रहेंगे अतिआवश्यक कार्य भी मजबूरी में करेंगे लेकिन ध्यान रहें आज आप जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसके आरम्भ में कोई ना कोई टांग अड़ायेगा धन की कमी भी व्यवधान डालेगी निराशा को मन मे ना आने दें निष्ठा से लगे रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी। मध्यान के बाद का समय विशेष कार्य सफलता वाला बन रहा है इसका लाभ उठाएं। धन संबंधित पर समस्या से मेहनत के द्वारा ही विजय पाई जा सकती है आज की मेहनत निकट भविष्य को व्यवधान रहित बनाएगी। परिवार उत्सव का माहौल रहेगा घरेलू खर्च बजट से ज्यादा होंगे फिर भी शांति प्रदान करेंगे। पैर अथवा कमर दर्द की शिकायत होगी।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा। दिन के आरंभ से ही लाभ की संभावना बनेगी लेकिन धन मध्यान तक परिश्रम करने के बाद ही संध्या के आस पास हाथ लगेगा। आज अचल संपत्ति संबंधित कार्य में सफलता की संभावना अधिक रहेगी। आध्यात्म में रुचि केवल व्यवहारिकता मात्र रहेगी। अपने कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे फिर भी लापरवाही से बचें मेहनत करने पर पैतृक संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन लाभ थोड़ा बौद्धिक परिश्रम करने पर हो जाएगा। पारिवारिक स्थिति परेशान करेगी संतानो की वाणी अनियंत्रित रहने के कारण मन दुखी होगा। आरोग्य बना रहेगा।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। प्रत्येक कार्य को सोच विचार कर ही करेंगे ज्यादा झंझट वाले कार्यो एवं विवादों में पड़ने से बचेंगे लेकिन धन को लेकर आज किसी न किसी से तकरार अवश्य होगी फिर भी बुद्धि विवेक जाग्रत रहने के कारण मामला गंभीर नही होने देंगे। व्यवसायी वर्ग को आज अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा शत्रु पक्ष में भी वृद्धि होगी इन पर ज्यादा ढील ना दे अन्यथा आगे के लिये सरदर्दी बढ़ सकती है। धन लाभ के लिये अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशाजनक नही होगा। उधारी का व्यवहार बढ़ने के कारण धन की कमी अनुभव होगी। महिलाएं मन की इच्छा पूर्ण नही कर सकेंगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका व्यवहार अटपटा रहेगा सीधे शब्दों में बात नही करेंगे जिस वजह से अपने विचारों को किसी को भी समझने में विफ़ल रहेंगे। आज आपका मन मौज शौक अथवा अनैतिक कार्यो में भटकेगा किसी के रोक टोक करने पर झगड़े पर उतर आएंगे। कार्य क्षेत्र पर इसके विपरीत व्यवहार रहेगा अपना काम निकालने के लिए अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे फिर भी मन के कड़वे भाव छुप नही पाएंगे। दिमाग की जगह दिल की सुन्ना कुछ ना कुछ हानि ही कराएगा। आध्यत्मिक कार्यो से जुड़े धन के साथ सम्मान लाभ भी मिलेगा। भाग दौड़ कर कही ना कही से धन की व्यवस्था कर ही लेंगे। महिलाए अधिक बोलने से बचे अन्यथा स्वयं की ही दुख पहुचायेगी। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको नजदीकियों की उपेक्षा का शिकार बनना पड़ेगा भाग्य का साथ आज कम ही मिलेगा। चाहे कितनी भी मेहनत करें परिजनों को संतुष्ट नही कर पाएंगे कार्य क्षेत्र पर जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां से हानि होगी एवं जहां से कोई उम्मीद नही होगी वहां से अकस्मात लाभ होगा वो भी खर्च के अनुपात में नाकाफी। नौकरी वाले लोग आज कोई घटना के बाद स्वयं को व्यवसायियों की तुलना में बेहतर समझेंगे। व्यवसायी वर्ग की आज किसी ना किसी कारण से आलोचना ही होगी। धन लाभ थोडा बहुत संध्या के आस पास होगी खर्च साथ मे होने पर तुरंत खर्च हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा फिर भी ज्यादा जटिल कार्यो से बचें।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक क्षेत्र से नए संबंध बनाने में सहायक बनेगा। काम काज की गति आरम्भ में कुछ धीमी रहेगी लेकिन संध्या तक संतोषजनक रहेगी। खर्च सर पर आने पर धन लाभ के लिए प्रयास बहुत करेंगे लेकिन होगा असमय ही। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से जान पहचान भविष्य में लाभ के मार्ग खोलेगी। आज किसी से भी मन के गुप्तविचार ना बताये अन्यथा बने काम बिगड़ सकते है। घर मे किसी पुरानी बात को लेकर भाई बंधु अथवा पति पत्नी में विवाद होने की संभावना है । वाहन से सावधानी बरतें चोटादि का भय है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 17 सितंबर 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि प्रातः 08:08 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:19 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:24 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 03:36 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:43 से 12:13 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा प्रातः 08:08 बजे तक रहेगी , संक्रांति पुण्य काल पूर्वान्ह मे , जलझूलनी एकादशी व्रत , डोल ग्यारस , परिवर्तिनी एकादशी , विश्वकर्मा पूजन , श्रीवामन जयंती ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप हानिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहें नहीं तो शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी । कार्य सरलता से होंगे । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टाले । आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से कर सकेंगे । व्यापार हेतु बाहर जा सकते है ।
वृषभ :~ आज आप असरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहे । नए कार्य प्रारंभ न करें । स्वास्थ्य खराब सकता है । मन कुछ व्यग्र रहेगा । वाणी और व्यवहार को एक रखने पर ध्यान दे । व्यवसाय में परेशानी आ सकती है । भाग्य का साथ नहीं मिलेगा ।
मिथुन :~ आपका आजका दिन सुख – शांति से बितेगा । दैनिक कार्यों में ही फंसे न रहे । स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएँगे । अधिक संवेदनशील रहेंगे । क्रोध पर संयम रखे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे ।
कर्क :~ आज आपको आर्थिक लाभ प्रतीक्षा कर रहा है । व्यावसायिकों के लिए लाभदायक है । कार्य सफलता से पदोन्नति और यश प्राप्त होगा । व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार – विमर्श होगा ।
सिंह :~ आज आपको साहित्य – कला में रुचि रहेगी । पेट की व्याधियों से अस्वस्थ रह सकते है । मध्याहन के बाद आर्थिक संकट दूर होगा । घर का वातावरण आनंदमय रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यावसायिकों को लाभ होगा ।
कन्या :~ आज आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता पर ध्यान दे । स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं । धनहानि के भी योग हैं । पानी से संभलकर चले । क्रोध पर संयम बरते तथा आसपास में यहां – वहां की बौद्धिक चर्चा से दूर रहे ।
तुला :~ आपके लिए आजका दिन नए कार्य प्रारंभ करने के लिए अनुकूल हैं । आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की और आकर्षित रहेंगे । परंतु मध्याहन के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा । घर में कलेश का माहौल रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज आप वाणी पर संयम रखे । कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी । मन में दुविधा रहेगी । कार्यभार अधिक रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्न रहेंगे ।
धनु :~ आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है । मध्याहन के बाद परिवार मे भ्रांति हो सकती है । कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी । मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा ।
मकर :~ आज आप कोर्ट – कचहरी में साक्षी न बने । मन की व्यग्रता से शारीरिक स्वास्थ्य न बिगडे इसका ध्यान रखे । वाणी और व्यवहार पर संयम बरते । धर्म – ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी । परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे ।
कुंभ :~ आज आप सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति करेंगे । अपरिचित के लिए परिणाम के योग हैं । परिवार में मनदुःख होने से घर का वातावरण दूषित होगा । खर्च अधिक होगा । अदालती कार्यों से संभलकर चले ।
मीन :~ आज आपमे विचारों मे दृढता नहीं होगी । व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा । पदोन्नति हो सकती हैं । आर्थिक , सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक है । काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन से उत्साह बढेगा । व्यापारियों के आय में वृद्धि होगी । बकाया वसूली होगी । पिता एवं बुजुर्गों से लोग होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सरकार से लाभ होगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।