
टेलीविजन का सबसे फेमस शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने जल्द आने वाला है. दर्शकों के लिए जल्द ही बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) शुरू होने वाला है. हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे. फैन्स भी सलमान को अपने पसंदीदा शो में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं. वहीं शो के शुरू होने से पहले ही सलमान खान अपनी फीस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. अब खबर आई है कि उन्हें 14 सप्ताह के लिए 350 करोड़ रुपए दिए जाएंगेl
शो के लिए सलमान खान द्वारा ली जाने वाली फीस की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. हालांकि, सलमान ने खुद ये जानकारी नहीं दी है. लेकिन ट्विटर हैंडल पर खबरी के जरिए इस बात की पुष्टि की गई है. इस ट्वीट में लिखा गया है कि, ‘LetsOTT Exclusive: #SalmanKhan will be paid a huge remuneration for Bigg Boss 15 – ₹350 crores for 14 weeks. वहीं अब सलमान खान की फीस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. सोशल मीडिया पर ये ट्वीट आग की तरह फैल रहा है.
इसी के साथ सोशल मीडिया पर शो को लेकर और भी खबरें चल रही हैं. खबरों के मुताबिक ‘बिग बॉस 15’ में जो कंटेस्टेंट्स में एंट्री करने वाले हैं, उन्हें अगले हफ्ते क्वारंटीन होना होगा. अभी तक की जानकारी के अनुसार सलमान खान के इस शो में टीना दत्ता , मानव गोहिल , करन कुंद्रा, अफसाना खान , सिंबा नागपाल , रीम शेख और अमित टंडन के हिस्सा लेने की बात सामने आई है.