आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5123
विक्रम संवत्…………………..2078
शक संवत्……………………..1943
रवि………………………..दक्षिणायन
मास…………………………..भाद्रपद
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी…………………………..पूर्णिमा
दुसरे दिन प्रातः 05.24 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
सूर्योदय…………प्रातः 06.15.35 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.25.54 पर
सूर्य राशि……………………….कन्या
चन्द्र राशि………………………कुम्भ
गुरु राशि……………………….कुम्भ
नक्षत्र……………………पूर्वाभाद्रपद
रात्रि 03.22 पर्यंत पश्चात उत्तराभाद्रपद
योग…………………………….शूल
प्रातः 07.40 पर्यंत पश्चात गंड
करण………………………….विष्टि
संध्या 05.22 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………………वर्षा
दिन………………………..सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
20 सितम्बर सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.55 से 12.44 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 07.48 से 09.19 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
05:57:06 08:13:46
तुला
08:13:46 10:33:39
वृश्चिक
10:33:39 12:52:36
धनु
12:52:36 14:56:57
मकर
14:56:57 16:39:32
कुम्भ
16:39:32 18:07:14
मीन
18:07:14 19:32:26
मेष
19:32:26 21:07:54
वृषभ
21:07:54 23:03:45
मिथुन
23:03:45 25:18:44
कर्क
25:18:44 27:39:26
सिंह
27:39:26 29:57:06
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..2
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.17 से 07.48 तक अमृत
प्रात: 09.18 से 10.48 तक शुभ
दोप. 01.49 से 03.19 तक चंचल
अप. 03.19 से 04.50 तक लाभ
सायं 04.50 से 06.20 तक अमृत
सायं 06.20 से 07.50 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ ईशानपुत्राय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
न धनं न जनं न सुन्दरीं
कवितां वा जगदीश कामये।
मम जन्मनि जन्मनीश्वरे
भवताद् भक्तिरहैतुकी त्वयि॥४॥
अर्थात :-
हे जगत के ईश्वर! मैं धन, अनुयायी, स्त्रियों या कविता की इच्छा न रखूँ। हे प्रभु, मुझे जन्म जन्मान्तर में आपसे ही अकारण  प्रेम हो॥४॥
? आरोग्यं :-
मुलेठी पाउडर के फायदे –
1. एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण –
मुलेठी में शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एलर्जिक गुण है। इसका पुरानी सूजन संबंधी समस्याओं, गठिया, त्वचा रोगों और ऑटोइम्यून रोगों के इलाज के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसका उपयोग आंख से संबंधित किसी भी सूजन को रोकने के लिए भी किया जाता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय। शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी। राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें। पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 20 सितंबर 2021 सोमवार संवत् 2078 मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:25 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:20 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:22 बजे होगा । पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 04:02 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे रात्रि 09:51 बजे तक भ्रमण करते हुए मीन राशि मे  प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:51 से 09:21 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:47 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                  –:  विशेष  :–
          आज पूर्णिमा व्रत , भागवत् सप्ताह व गोत्रिरात्रि व्रत समाप्त , पंचक , संजामाता पूजन प्रारंभ कुमारियों का , सन्यासियों का चातुर्मास पूर्ण , गुरु अमरदास पुण्य दिवस , पूर्णिमा व पौष्ठपदि श्राद्ध ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आपका सामाजिक प्रसंगों में सगे – सम्बंधियों और मित्रों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा । मित्रों पर खर्च होगा और उनसे लाभ भी होगा । प्राकृतिक स्थल  पर जाएँगे । सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।
          वृषभ :~ आज का दिन नए कार्यों को करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल है । नौकरी तथा व्यवसाय में लाभ होगा । पदोन्नति होगी । व्यापार में नई दिशाएँ मिलेगी । सरकार से लाभ के समाचार मिलेंगे । मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
          मिथुन :~ आज आपके शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह नही रहेगा । पेट के रोग सताएँगे । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों का नकारात्मक व्यवहार रहेगा । शासकीय कठिनाइयाँ बाधक बनेंगी । महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखे ।
          कर्क :~ आज मन मे नकारात्मक व्यवहार आपको हताश करेगा । बाहर के खान – पान से स्वास्थ्य खराब होगा । क्रोध पर नियंत्रण रखे ।  नए सम्बंध तकलीफदायक साबित होंगे । आर्थिक तंगी रहेगी । दुर्घटना , आपरेशन हो सकता है ।
          सिंह :~ आज पति – पत्नी के बीच मामूली बातों से खटपट होने से मनमुटाव होगा । सार्वजनिक अपयश या स्वाभिमान भंग हो सकता हैं । भागीदारों से मतभेद होंगे । कोर्ट – कचहरी के मामलों में विलंब होगा ।
          कन्या :~ आज आपका  शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।  आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी । बीमारी में राहत मिलेगी । नौकरी में लाभ होगा । अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा ।
          तुला :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा । स्थाई संपत्ति सम्बंधित दस्तावेज मे सावधानी बरते । परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखे । परंतु मध्याहन के बाद स्वस्थ होने से सृजनात्मक प्रवृत्तियों मे ध्यान जाएगा ।
          वृश्चिक :~ आज आपके गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण मिलेगा । साथ में स्थाई संपत्ति से जुडे कार्यों में से भी रास्ता मिलेगा । भाई – बहनों से संबंधो में प्रेम रहेगा । परिवार से मतभेद हो सकता है । धन हानि हो सकती हैं ।
          धनु :~ आज आपके संतानों की प्रगति होगी । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात रोमांचक रहेगी । तन – मन से ताजगी और स्फूर्ति रहेगी । अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा । आज किसी से बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद में भाग लेंगे ।
          मकर :~ आज आपके परिवारजनों से मनमुटाव न हो , इसका ध्यान रखें । शेयर – सट्टा में पूँजी निवेश करेंगे । आर्थिक लाभ होगा । स्वास्थ्य की कुछ शिकायत रहेगी । आँख में तकलीफ हो सकती है । नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभ होगा ।
          कुंभ :~ आज आप सगे – सम्बंधियों तथा मित्रों और पारिवार के साथ घर में उत्सव का माहौल रहेगा । सुरुचिपूर्ण और मिष्ठान्न का आनंद लेंगे । आर्थिक लाभ होगा । अध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे ।
          मीन :~ आज आपमे एकाग्रता की कमी और बेचैनी रहेगी । मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद होंगे । लालच वृत्ति से नुकसान हो सकता है , इसका ध्यान रखें । जमानतगीरी या कोर्ट – कचहरी  मे संभलकर कार्य करे ।
 ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *