धार । कन्यादान के समय दिया पांच तोला सोना व फोर व्हीलर कम देहज के चलते पत्नी को किया प्रताडि़त पति, सास व ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

कन्यादान के समय दिया पांच तोला सोना व फोर व्हीलर
कम देहज के चलते पत्नी को किया प्रताडि़त
पति, सास व ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री ) धार के समीप ग्राम देदला में महिला को प्रताडि़त करने का मामला सामने आया हैं, पीडि़त महिला ने डॉयल 100 पर फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस पुलिस टीम मौके पर पहुंची व पीडि़ता को थाने पर लेकर आई, जहां पर पुलिस ने पति के खिलाफ कार्रवाई की है। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि ग्राम देदला के रहने वाले आरोपी रणजीसिंह सिसोदिया के साथ उसकी शादी हिंदू रिति-रिवाज से दिनांक 27.05.2015 को हुई थी, शादी के दौरान माता व परिवार के लोगों ने घरेलु सामान, फोर व्हीलर व पांच तोला सोना दिया था। इसके बावजूद शादी के कुछ दिन बाद से ही पति परेशान करने लगा, जब इस बात की शिकायत सास व सूसर से को की तो पति को समझाने के बजाय उन दोनों ने भी पति का ही साथ दिया व मारपीट कर दहेज लाने की बात पर प्रताडि़त करने लगे। महिला ने अपने परिवार को मारपीट व प्रताडित होने की बात बताई तो आरोपी पति ने माता व भाई को फोन पर गालियां दी। ऐसे में पीडि़ता ने डॉयल 100 पर फोन किया व ससुराल से सीधे थाने पर पहुंची, मामले में पुलिस ने रणजीत, गीतबाई व मनोहर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा को लेकर प्रकरण दर्ज किया है। टीआई कमलसिंह पंवार ने बताया कि पीडि़ता डॉयल 100 के माध्यम से थाने पर पहुंची थी, जहां पर उसने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *