
मशहूर सिंगर व म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार परेशान करने वाली खबरें आ रही थीं. कुछ मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि बप्पी लहरी की तबीयत ठीक नहीं है और वो अपनी आवाज खो चुके हैं.इस खबर ने फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज को भी चौंका दिया था। वहीं, अब बप्पी लहरी ने खुद सामने आकर इन झूठी अफवाहों पर जवाब दिया है। उन्होंने सोशल एकाउंट पर स्टेटमेंट जारी कर इन अफवाहों को दिल तोड़ देने वाला बताया है।
वायरल हो रहा बप्पी दा का पोस्ट
बप्पी लहरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में फेक खबरों पर बप्पी लहरी ने लिखा- ‘कुछ मीडिया आउटलेट मेरे और मेरी सेहत के बारे में फैल रही झूठी खबरों के बारे में जानकर दिल टूट जाता है। फैंस और शुभचिंतकों की दुआ से मैं बिलकुल ठीक हूं!! बप्पीदा’। यहां देखें वायरल हो रहा बप्पी लहरी का ये पोस्ट-

शान ने किया कमेंट
इस पोस्ट पर कई लोग कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। बप्पीदा के फैंस गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, इसके अलावा कई सेलेब्रिटीज ने भी गुस्सा जाहिर किया है। बप्पी लहरी के इस पोस्ट पर शान ने कमेंट करते हुए कहा- ‘ये वाकई बेहद खराब है… #falsereporting’। सभी लोगों ने बप्पीदा की अच्छी सेहत की कामना की है और इस तरह की फेक खबरें नहीं फैलाने की अपील की थी।