
टीकाकरण राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इस कार्य में ना केवल शासकीय सेवक वरन समाज का प्रत्येक वर्ग अपना सक्रीय सहयोग दे रहा है। कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन ने यह बात जनसुनवाई में अपनी मांग और समस्या लेकर उपस्थित हुए कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर्स को कहे। कलेक्टर डॉ जैन ने कहा कि जहां तक आपके वाजिफ कंसर्न है उस पर शासन का ध्यान आकर्षित करवाया जाएगा। आप सब की सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। अभी वैक्सीनेशन ड्राइव चल रहा है। आप सबको पता है की समूचा शासकीय अमला इसमें जुटा हुआ है। ऐसे में इकट्ठे होकर #जनसुनवाई में आने से फील्ड पर टीकाकरण पिछड़ेगा। जिले भर के वरिष्ठ अधिकारी देर रात तक टीकाकरण के कार्य में जुटे हुए हैं। इसलिए आप लोग भी सहयोग करें। आप सबके सहयोग से ही हम जिले को शत प्रतिशत वेक्सीनेट करने में सफल हो सकेंगे।