आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, २२ सितंबर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:११
सूर्यास्त: ? ०६:१३
चन्द्रोदय: ? १९:१४
चन्द्रास्त: ?०७:०४
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आश्विन
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? द्वितीया (पूर्ण रात्रि)
नक्षत्र ? रेवती (पूर्ण रात्रि)
योग ? वृद्धि (१३:५५ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (१८:१८ तक)
द्वितीय करण ? गर (पूर्ण रात्रि)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या
चंद्र ? मीन
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? तुला (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? तुला (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? २८:१० से २९:५३
विजय मुहूर्त ? १४:११ से १४:५९
गोधूलि मुहूर्त ? १८:०१ से १८:२५
निशिता मुहूर्त ? २३:४६ से २४:३३
राहुकाल ? १२:०९ से १३:४०
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०७:३६ से ०९:०७
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पाताल
चन्द्रवास ? उत्तर
शिववास ? सभा में
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
रविदक्षिण गोलीय गति आरम्भ, द्वितीया तिथि का श्राद्ध आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ३०:११ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रेवती नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (दे, दो, च, ची) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २९:४५ से ०८:०३
तुला – ०८:०३ से १०:२४
वृश्चिक – १०:२४ से १२:४३
धनु – १२:४३ से १४:४७
मकर – १४:४७ से १६:२८
कुम्भ – १६:२८ से १७:५४
मीन – १७:५४ से १९:१७
मेष – १९:१७ से २०:५१
वृषभ – २०:५१ से २२:४६
मिथुन – २२:४६ से २५:०१
कर्क – २५:०१ से २७:२२
सिंह – २७:२२ से २९:४१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:०५ से ०८:०३
मृत्यु पञ्चक – ०८:०३ से १०:२४
अग्नि पञ्चक – १०:२४ से १२:४३
शुभ मुहूर्त – १२:४३ से १४:४७
रज पञ्चक – १४:४७ से १६:२८
शुभ मुहूर्त – १६:२८ से १७:५४
चोर पञ्चक – १७:५४ से १९:१७
रज पञ्चक – १९:१७ से २०:५१
शुभ मुहूर्त – २०:५१ से २२:४६
चोर पञ्चक – २२:४६ से २५:०१
शुभ मुहूर्त – २५:०१ से २७:२२
रोग पञ्चक – २७:२२ से २९:४१
शुभ मुहूर्त – २९:४१ से ३०:०६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन मध्यम लाभदायक रहेगा। परिश्रम की अधिकता रहने से थकान अनुभव करेंगे। सरकारी कार्यो में भाग-दौड़ के बाद सफलता मिल ही जायेगी। व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार की अनदेखी करनी पड़ेगी। कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता पा लेंगे। आत्मविश्वाश कल की तुलना में बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। बड़बोले पन के कारण मुसीबत में फस सकते है सतर्क रहें। मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आने से आर्थिक आयोजन कर पाएंगे धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। मित्र परिजनों के साथ सामाजिक अथवा धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर टालेंगे। संतानों पर ध्यान दें।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा आज आपको घर एवं बाहर अन्य दिनों की तुलना में कम परिश्रम करना पड़ेगा धन की आमद तो आज अनिश्चित रहेगी लेकिन सार्वजिनक क्षेत्र पर मान सम्मान में वृद्धि अवश्य होगी। महिलाए घरेलू कार्यो को जल्दी पूरा कर बाहर घूमने की योजना में रहेंगी लेकिन कोई ने काम आने से समय नही मिल सकेगा। काम-धंधा सामान्य रहेगा धन प्राप्ति की संभावना बनते बनते आगे के लिये टलेगी। लेकिन आवश्यकता पूर्ति लायक हो ही जाएगी। आज मन चंचल भी रहेगा संगीत कला आदि में रुचि दिखाएंगे। धर्म कर्म करते समय मन एकाग्र नही रहेगा। बाहरी आकर्षण के बाद भी घरेलू वातावरण में अधिक सहज अनुभव करेंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपकी इच्छापूर्ति होने वाली है परंतु इसके लिए दृढ़संकल्प शक्ति की अधिक आवश्यकता पड़ेगी। काल्पनिक दुनिया को छोडे लाभ-हानि आपकी मानसिकता के ऊपर निर्भर करेंगे। संकीर्णता त्याग दिल खोल जिम्मेदारी के साथ कार्य करें बेझिझक आर्थिक व्यवहार करें आगे के लिए फायदेमंद साबित होगा। बड़े बुजुर्गों अथवा अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलने से इच्छित सफलता पा लेंगे। मित्र परिचितों से नए सुझाव मिलेंगे।
खान-पान में भी संयम बरते पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है। प्रेम प्रसंगों को लेकर असमंजस रहेगा स्त्री वर्ग से आकर्षण बढेगा परंतु ज्यादा खुलापन मान हानि करा सकता है सतर्क रहें।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति रहने से कार्यो में उत्साह रहेगा। रुके हुए कार्य थोड़े से प्रयास से पूर्ण होंगे। आज बनाई नई योजनाएं संध्या के समय अधिक फलीभूत होंगी। सामाजिक कारणों के लिए भी समय निकालना पड़ेगा। सरकारी कार्य आज करना ठीक रहेगा निश्चित सफलता मिलेगी। संध्या के समय धन की आमद होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यवहार कुशलता से बिगड़े काम बना लेंगे। आप में थोड़ी स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। मित्र रिश्तेदारो के साथ लंबी यात्रा की योजना बनेगी घर मे किसी की जिद पूरी करने के कारण छोटा मोटा खर्च भी लगा रहेगा। संध्या बाद सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप लापरवाह अधिक रहेंगे फिर भी लाभ आज किसी ना किसी रूप में अवश्य हो जाएगा। कार्य व्यवसाय में अव्यवस्था सुधारने में मध्यान तक व्यस्त रहेंगे सहकर्मीयो की मनमानी व्यवहार के कारण क्रोध आएगा फिर भी स्थिति बिगड़ने नही देंगे। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा परन्तु हाथ खुला होने से ज्यादा देर टिकेगा नही। उधारी के व्यवहार ज्यादा ना बढ़ाएं अन्यथा उलझने बढ़ेंगी। सामाजिक व्यवहार दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति की अनुभूति होगी लेकिन महिला वर्ग का स्वभाव अचानक बदल सकता है सतर्क रहें। घर मे शान्ती बनाये रखने के लिए परिजनों की आवश्यकता पूर्ति करनी पड़ेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपका सामान्य से अधिक उत्तम रहेगा। आपकी महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ती होने से दिन भर आनंदित रहेंगे। बस सेहत को लेकर आज थोड़ा आशंकित रहेंगे सर्दी लगने का भय है सावधान रहें। नौकरी पेशा एवं व्यापारियों को अनुकूल वातावरण मिलने से निसंकोच होकर निर्णय ले पाएंगे जिसका फल शीघ्र ही देखने को मिलेगा। मध्यान के बाद का समय आमदनी में बढ़ोतरी कराएगा। सामाजिक सम्मान बढेगा। परिजनों एवं मित्रो के प्रति अत्यधिक दयालुता परेशानी में डाल सकती है सोच समझ कर ही कोई निर्णय लें। धन लाभ के अवसर रुक रुक कर मिलते रहेंगे इनको हाथ से ना जाने दें। संध्या के बाद मौज-शौक में वृद्धि होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप मध्यान तक किसी बहु प्रतीक्षित कार्यो को लेकर उलझन में रहेंगे स्वभाव में व्यवहारिकता थोड़ी कम रहेगी जिसके कारण अपने कार्य निकालने में परेशानी आएगी आज आपको सभी से मीठा व्यवहार करने की सलाह है तभी कामना पूर्ति सम्भव है अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। संध्या के बाद का समय कार्य सिद्धि वाला है धन की थोड़ी बहुत आमद थोड़े प्रयास से अवश्य हो जाएगी इसको बढ़ाने के लिये स्वभाव में मिठास रखें। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी वर्ग आपके ऊपर भरोसा रखेंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य भी सौप कर दुविधा में डालेंगे। घर के सदस्यों की कम ही बनेगी एक दूसरे की गलतियां निकालेंगे आरोग्य बना रहेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी वैचारिक स्थिति प्रखर रहेगी सार्वजनिक कार्यो में सम्मानित होंगे आपकी छवि भी बुद्धिमानो जैसी बनेगी। परन्तु आर्थिक रूप से इसका लाभ नही ले पाएंगे। कार्य व्यवसाय मंदा रहने से उदासीनता आएगी। आज आपका मन भी एक जगह केंद्रित नही रहेगा। धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवार में भी आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको धैर्य से बिताने की सलाह है। आज आप निरंतर मिल रही असफलता अथवा कलह-क्लेश के वातावरण से क्षुब्ध होकर अनुचित कदम उठा सकते है जिसका स्वयं एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा पर गलत प्रभाव पड़ेगा। परिजनों की असंतोषी प्रवृति के कारण घरेलू वातावरण आज लगभग अशांत ही रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा अन्य लोगो के आश्रित रहना पड़ेगा फिर भी जरूरत के अनुसार लाभ अवश्य हो जायेगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले एक बार लाभ हानि की समीक्षा अवश्य करें।महिलाये आज व्यवहार संयमित रखें मान हानि की संभावना है। आडम्बर के ऊपर खर्च होगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको धन लाभ के योग बन रहे है लेकिन आज आपके बनते कार्यो में टांग अड़ाने वालो का भी सामना करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज निवेश का जोखिम ले सकते है अवश्य लाभ होगा। शेयर सट्टे आदि कार्यो में धन दुगुना होकर मिलेगा। परिवार में सुख के साधनों की वृद्धि होगी इसपर खर्च भी अधिक रहेगा। आध्यत्म अथवा साधना क्षेत्र से जुड़े जातको को साधना में सिद्धि की दिव्य अनुभूति होगी। नौकरी पेशा लोगो का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग है। ध्यान रहे आज किसी भी कार्य में आलस्य किया तो दोबारा अवसर नही मिल सकेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका संतोषी स्वभाव आपको बेवजह की उलझनों से दूर रखेगा फिर भी आज किसी के दबाव में आकर आपको कोई अप्रिय कार्य करना पड़ेगा मन में इसका पश्चाताप भी रहेगा। आमदनी आज स्थिर रहेगी संचित कोष से खर्च चलाने पड़ेंगे। मित्र परिचितों के साथ संध्या के समय मौज शौक पूरे करेंगे परन्तु रंग में भंग पड़ने वाली स्थिति बन सकती है सतर्क रहें। विपरीत लिंगीय वर्ग से आकर्षण बढेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदिकी आएगी। संताने जिद पर अड़ेंगी जिससे घर मे अशांति फैलेगी। असंयमित दिनचार्य के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल होने की संभावना है। बुजुर्गो की चिंता रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। मन आज मनोरंजन की ओर अधिक आकर्षित रहेगा इसपर फिजूल खर्ची करने से पीछे नही हटेंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य में कमी रहेगी कमजोरी अथवा पेट संबंधित व्याधि परेशान करेगी। घर एवं व्यवसाय में तालमेल बैठाने के कारण दुविधा में रहेंगे। एक कार्य को करने के चक्कर मे अन्य आयवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य मे उलझने पड़ेंगी यथा संभव आज टालें। आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने से थोड़ी मानसिक शांति मिलेगी। धन के व्यवहारों में जबरदस्ती ना करें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 22 सितंबर 2021 बुधवार संवत् 2078 मास आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि संपूर्ण दिनरात रहेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:20 एवं सूर्यास्त सायं 06:20 बजे होगा । रेवती नक्षत्र संपूर्ण दिनरात रहेगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:20 से 01:50 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो इलायची का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज बुध तुला राशि मे प्रवेश प्रातः 08:22 बजे से , सायन सूर्य तुला मे मध्य रात्रि 12:51 बजे से , सूर्य दक्षिण गोल मे प्रवेश , शरद सम्पात विषुवदिन , अशून्यशयन व्रत , दूज ( द्वितीया ) का श्राद्ध , पंचक , गंडमूल संपूर्ण दिनरात रहेगा , महापात प्रातः 10:20 बजे तक ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा । सर्दी , कफ , बुखार रहेगा । किसी से आर्थिक लेन – देन न करें और किसी से वादा न करे । निर्णयशक्ति के अभाव से मन में दुविधा बढ़ सकती है , जिससे चिंता में वृद्धि होगी ।

वृषभ :~ आज आपका दिन शुभ फलदायक रहेगा । धन – वृद्घि तथा पदोन्नति के योग हैं । व्यापार के सौदे में सफलता मिल सकती है । परिवार तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों को बिताएंगे । छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं ।

मिथुन :~ आपका आज का दिन शुभ तथा अनुकूल रहेगा । कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । सामाजिक मान – सम्मान में वृद्धि होगी । पदोन्नति के योग हैं । स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं ।

कर्क :~ आज आपको धार्मिक स्थान की मुलाकात से आनंद मिलेगा । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मन चिंता मुक्त होगा । आकस्मिक लाभ हो सकता है । आज आपमें अच्छा परिवर्तन योग है ।

सिंह :~ आज आप को विपरित संयोग का सामना करना पडेगा । स्वास्थ्य पर ध्यान दें । स्वास्थ्य बिगडने से आकस्मिक खर्च हो सकता है । परिवार मे संयमपूर्वक व्यवहार करें । अनैतिक कार्य से दूर रहें ।

कन्या :~ आज आपको सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा । सुंदर वस्त्राभुषण की खरीदी हो सकती है । वाहन सुख मिलेगा । भागीदारों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । पति – पत्नी के बीच अगर तकरार हुआ होगा तो वह दूर होगा तथा घनिष्ठता भी बढेगी ।

तुला :~ आज आपके घर में सुख – शांति के माहौल से प्रसन्नचित्त रहेंगे । कार्यालय में सहकर्मियों के सहयोग मिलेगा । कार्य में यश मिलेगा ।प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।

वृश्चिक :~ आज आपका दिन मध्यम फलदायक रहेगा । नए कार्यों प्रारंभ न करें । आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से परिश्रम फलदायी होगा । फिर भी शेर – सट्टे से दूर रहे । प्रवास भी टालें ।

धनु :~ आज आपके मन में उदासीनता रहेगी । परिवारिक तनाव से घर का वातावरण कलुषित रहेगा । स्वभिमान भंग न हो ध्यान रखें । हानि हो सकती है । जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानी से बनवाएं ।

मकर :~ आपके लिए आज का दिन नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है । नौकरी , व्यापार तथा हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति से मन मे प्रसन्नता रहेगी । भाई – बंधुओं से लाभ तथा सहयोग मिलेगा । लाभ होगा । विद्यार्थी अभ्यास सरलता से कर सकेंगे ।

कुंभ :~ आज आप किसी से अधिक विवाद न करे । धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है । पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है । कार्य में असफलता से मन में असंतोष तथा निराशा आएगी । इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखे । निर्णयशक्ति का अभाव होगा ।

मीन :~ आज आप का दिन शुभ फलदायक है । उत्साह तथा स्वस्थता रहेगी । नए कार्य के प्रारंभ के लिए अच्छा है । परिवार तथा मित्रो के साथ भोजन करेंगे । लाभ होगा , फिर भी अधिक खर्च न हो ध्यान रखें । धार्मिक कार्य तथा यात्रा का योग है । कार्य मे सफलता मिलेगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *