
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमेन राज कुंद्रा को दो महीने बाद आखिरकार जेल से बेल मिल गई है. मंगलवार को राज जेल से छूट गए हैं. राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने के बाद उनके परिवार और करीबी काफी खुश हैं, इस लिस्ट में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ भी शामिल हैं.राज कुंद्रा के जेल से रिहा होने पर वेब सीरीज गंदी बात की अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने सोशल मीडिया पर एक दम खास अंदाज में खुशी जाहिर की है. गहना ने एक फोटो शेयर करके राज कुंद्रा का वेलकम किया है.
गहना वशिष्ठ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है. उन्होंने राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने पर लिखा, ‘हार्दिक बधाई… आपका स्वागत है आरके …. आपको प्रणाम, आप एक बहादुर आदमी हैं…. चीयर्स.’ गहना के पोस्ट पर यूजर कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग राज के बाहर आने पर खुश हैं तो वहीं कुछ गहना को ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘कोई न्यू मूवी बना दो.’
कुछ दिन पहले ही गहना वशिष्ठ ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि न्यूड फोटोज या वीडियोज कैसे शूट किया जाता है. गहना वशिष्ठ के अनुसार कोई बिना कपड़ो के शूट करने के लिए उन्हें या किसी भी मॉडल को कोई जबरदस्ती नहीं किया जाता है. फोटो शेयर कर गहना ने कैप्शन में लिखा, ‘हयात रीजेंसी में इस तरह की तस्वीरें शूट करते समय हम लगभग 20 लोग थे. मेरा कोई यौन शोषण नहीं हुआ. न तो मैं नशे में थी और न ही मैंने सेट पर कोई जूस पीया था, मैं पूरे होश में थी. मैं एक ऑटो में सेट पर गई और दूसरे ऑटो से सुरक्षित आ गई. मुझे मेरा भुगतान भी मिल गया. सबसे महत्वपूर्ण बात मैं 18 से ऊपर की हूं और एक रेगुलर आर्टिस्ट हूं. तो प्लीज़ डेढ़ साल और उससे ज्यादा टाइम के बाद मेरे प्रोड्यूसर्स पर धारा 370, 376 और 354 के आरोप मत लगाओ.’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गहना वशिष्ठ को मुंबई पुलिस ने फरवरी महीने में पोर्न फिल्म बनाने के जुर्म में अरेस्ट किया था. वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. वे राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आ गई थीं. वे तब लोगों को इरॉटिक और पॉर्न वीडियो में फर्क समझाती नजर आई थीं. बता दें कि वे वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं.