Amitabh Bachchan ने क्रिकेट खेलते हुए शेयर की थ्रोबैक फोटो, बोले- बल्ला जरा छोटा पड़ गया

अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वह अक्सर अपने विचार, फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। उनकी पोस्ट को फैंस का भरपूर प्यार भी मिलता है। अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर को शेयर किया है जिसमें वह क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस ब्लैक व्हाइट फोटो के साथ ही उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है.

अमिताभ बच्चन  ने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘शॉट की तैयारी हो रही है, इस दौरान लोकेशन पर क्रिकेट खेलते हुए. कश्मीर में मिस्टर नटवरलाल की शूट. मुझे लगता है बल्ला जरा छोटा पड़ गया.’ फैन्स को अमिताभ बच्चन का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वह इस फोटो को खूब पसंद भी कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन  इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं, और शो जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है. इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म ‘चेहरे’ रिलीज हुई थी, जिसमें इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती नजर आए थे. उनके आने वाली फिल्मों की बात करें तो उसमें ‘झुंड’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘बटरफ्लाई’, ‘मेडे’, ‘गुडबाय’ और नाग अश्विन की एक फिल्म शामिल है. इस तरह अमिताभ बच्चन का फिल्मों का लाइनअप काफी स्ट्रॉन्ग है. इन फिल्मों में वह कुछ हटकर किरदार निभा रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *