
अमेरिकी टीवी पर्सनेलिटी, फैशन डिजाइनर और टीवी एक्टेस निकोल रिची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निकोल रिची जन्मदिन का जश्न मना रही हैं. लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा खौफनाक हादसा हो जाता है, जिसके बाद वह चीखने चिल्लाने लगती हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निकोल रिची अपने बर्थडे का केक काट रही हैं. वह जैसे ही मोमबत्तियां बुझाने के लिए झुकती हैं, उनके बालों को आग लग जाती हैं. वह खौफ से चिल्लाने लगती हैं.
बालों में लग गई आग
निकोल रिची ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी बर्थेडे पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ब्लैक रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने दिख रही हैं। उनके आस-पास खड़े लोग बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं और एक्ट्रेस केक पर लगी कैंडल्स को फूंकती नजर आ रही हैं… तभी अचानक एक कैंडल से उनके बालों में आग लग जाती है और जैसे ही निकोल को एहसास होता है वो चीखने लगती हैं। यहां देखें वायरल हो रहा एक्ट्रेस का ये वीडियो-
कैप्शन में लिखी ये बात
वीडियो में दिख रहा है कि निकोल के बगल में खड़ी एक महिला उनके बालों पर हाथ से पैट करते हुए आग बुझाती है और एक्ट्रेस डर के मारे चिखते हुए उछल पड़ती हैं। हालांकि, मालूम होता है एक्ट्रेस के साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ… ये वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा- ‘खैर… अब तक 40 तो आग है’। इस पोस्ट पर एक्ट्रेस को ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई सेलेब्रीटीज भी ये वीडियो देखकर हैरान हो गए।