धार । पति ने गिरने से चोट बताकर किया गुमराह, पुलिस की जांच में पति ही निकला पत्नी का कातिल

पति ने गिरने से चोट बताकर किया गुमराह
पुलिस की जांच में पति ही निकला पत्नी का कातिल
मामले में पीएम रिपोर्ट ने मामले का किया खुलासा
प्रकरण दर्ज, आरोपी फरार
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) पति व पत्नी में रात के समय झगड़ा हुआ, इसके बाद पति स्वयं ही सुबह अस्पताल लेकर पहुंचा व चोट के निशान होने पर डॉक्टर को बताया कि पत्नी को घर में ही गिरने से चोट आई है। इसके बाद महिला को बड़वानी भेजा गया, जहां से गंभीर स्थिति में परिवार के लोग ही इंदौर लेकर पहुंचे। यहां पर कुछ दिन महिला का उपचार चला, इसी बीच महिला ने दमतोड़ दिया। जिसके बाद महिला का पीएम करवाया गया तो मामले का खुलासा हुआ। जिसमें यह बात सामने आई कि महिला के साथ मारपीट हुई हैं, इंदौर में स्थित अस्पताल पुलिस चौकी से सूचना मनावर पुलिस को मिली। इसके बाद मनावर पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए, जिसमें मृत्त महिला के बेटे ने बताया कि पिता आए दिन मारपीट करते थे। तथा घटना वाले दिन रात में भी पिता ने मारपीट की थी, ऐसे में पुलिस तुरंत हरकत में आई व मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जेलपुरा स्थित घर में महिला निर्मलाबाई के साथ उसके पति मोहन पिता केवसिंह ने दिनांक 31 अगस्त को रात्रि 9 बजे मारपीट की थी, इसके बाद अगले दिन सुबह पति अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर द्वारा चोट दिखने पर पति से कारण पूछा तो मोहन ने गुमराह करने के लिए कहा कि घर में ही गिर गई थी। जिसके चलते चोट आई हैं, इधर महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले बड़वानी भेजा गया, जहां से महिला को इंदौर एमवाय अस्पताल रैफर किया गया। इसी बीच 4 सितंबर को महिला ने उपचार के दौरान ही दमतोड़ दिया, महिला की मौत व शरीर पर दिखाई दे रहे चोट के निशान को देखते हुए शव का पीएम करवाया गया। जिसमें महिला को अंदरुनी चोट लगने की पृष्टि हुई, इसके बाद मनावर पुलिस मामले की जांच में जुटी तथा परिवार सहित गांव के लोगों से पति व पत्नी के बीच हुए विवाद का लेकर जानकारी ली। मामले में मृत्तिका के बेटे सुमित व महिला की मां साबिञीबाई ने बताया कि मोहन घर की छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन विवाद कर मारपीट करता था तथा कुछ दिन से बड़वानी से आकर जेलपुरा में कच्चा घर बनाकर रहने लगा था, परिवार ने बताया कि 31 अगस्त की रात को भी पति ने मारपीट की थी। ऐसे में पति ही इस पूरे प्रकरण में महिला का कातिल निकला, जिसपर पुलिस ने मर्ग की जांच पर से आरोपी मोहन के खिलाफ हत्या सहित अन्य धारा में प्रकरण दर्ज किया है। टीआई ब्रजेशकुमार मालवीय के अनुसार मर्ग डायरी की जांच ·रते हुए आरोपी मोहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया हैं, आरोपी ने ही महिला के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद महिला की मौत इंदौर में हुई थी, महिला के साथ हुए घटनाक्रम कर पृष्टि बयान में उसके बेटे ने भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *