
इसी साल 2021 के सितंबर महीने की शुरुआत में बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने इस दुनिया को अलविदा कहा था. 40 की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था. फैंस अभी दिवंगत एक्टर के निधन के गम से उबर नहीं पाए हैं कि इसी बीच एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा के निधन की खबर ने सभी को हिला दिया है.खबरों की मानें तो एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है. एक्टर के निधन की खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है. उन्होंने मिस्र में आखिरी सांस ली.
जगनूर अनेजा मिस्र में छुट्टियां मनाने गए थे. उनके इंस्टाग्राम फीड में उनकी ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियो हैं. जैसे ही उनके निधन की खबर फैली, फैंस निराश हो गए. फैंस उनके पुराने सोशल मीडिया पोस्ट पर उनकी आत्म का शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.
दो दिन पहले ही उन्होंने एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- ‘एक सपना सच हुआ. जब मैं गीजा के महान पिरामिडों को देखा. मेरी बकेट लिस्ट में एक विश पूरी हुई.’ कोई ये यकीन नहीं कर पा रहा है कि जगनूर अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनके एक प्रशंसक ने लिखा, ‘मैं अभी भी इससे उबर नहीं पाया हूं… मुझे आपकी यात्रा की तस्वीरों के शहर का अनुमान लगाना याद है और आप हमेशा अपनी कहानी की जांच करते हैं कि इस पर अगला अपडेट क्या है… आपको हमेशा याद किया जाएगा. एक अन्य ने लिखा- OMG क्या ये सच है?????? उसे क्या हुआ.’
एक्टर करण सिंह छाबड़ा ने भी जगनूर की मौत पर प्रतिक्रिया दी और लिखा: ‘बेहद चौंकाने वाला … RIP भाई … जीवन अप्रत्याशित है.’गौरतलब है कि जगनूर करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के एमटीवी लव स्कूल सीजन 1 और 2 का हिस्सा थे. पहले सीजन में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मनीषा के साथ हिस्सा लिया था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. मनीषा से ब्रेकअप के बाद जगनूर मोनिका के साथ रिलेशनशिप में आए, लेकिन यहां भी उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला. कुछ समय के बाद दोनों अलग हो गए थे.