
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे जमकर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है.
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के कपूरथला में एक कार्यक्रम में डांस करते हुए देखा गया. पीली पगड़ी और सफेद पोशाक में मुख्यमंत्री भांगड़ा करते हुए नजर आएं. पंजाब सीएमओ की ओर से वीडियो ट्वीट किया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है.
जानकारी के लिए बता दे कि हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की कमान सौंपी थी. चन्नी पंजाब की चमकौर साहिब विधानसभा सीट से MLA हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सीएम की तारीफ कर रहे हैं.