धार । मृत 15 साल की लड़की को लड़के से बुलाया था मिलने, सात दिन बाद खाई में मिला सड़ी-गली अवस्था में शव, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

मृत 15 साल की लड़की को लड़के से बुलाया था मिलने
सात दिन बाद खाई में मिला सड़ी-गली अवस्था में शव
पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) नालछा क्षेत्र के ग्राम सराय के समीप कारम नदी की खाई में मिले शव के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन लोगों को आरोपी बनाते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया, जिसमें से दो आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। तथा एक आरोपी नाबालिग होने से उसे बाल न्यायालय में पेश किया गया हैं, इधर मामले की जांच में जुटी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। जिसमें ही मृत्त लड़की के साथ गए दो लड़के व एक लड़की को आरोपी बनाया गया है। साथ ही जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों की पैनल के माध्यम से शव का पीएम करवाया गया हैं, जिसकी रिपोर्ट सभवत: सोमवार काे मिलने की उम्मीद हैं। एफएसएल टीम द्वारा की गई जांच में लड़की की मौत पैर फिसलने से होने की पृष्टि हुई हैं, हालांकि पुलिस अभी मामले में जांच कर रही है।
दरअसल कारम नदी की खाई में गुरुवार दोपहर पेड़ से अटका हुआ शव मवेशी चराने वालों ने देखा था, जिसके बाद नालछा पुलिस मौके पर पहुंची व सात दिन से लापता हुए लड़की के रुप में शव की पहचान कपड़े के माध्यम से हुई। इधर परिजनों ने 20 सितंबर को मामले में अपहरण की धारा में प्रकरण दर्ज ·रवाया था, जिसमें ग्राम सराय के फलिये उगडापुरा के रहने वाले परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि 17 सितंबर को दो युवक व दो लड़कियां गांव के आगे जंगल की ओर गए थे, जिसमें से तीन लोग पुन: लौट आए थे। तथा 15 साल की नाबालिग लड़की घर नहीं लौटी थी, ऐसे में पुलिस ने गणेश उत्सव के दौरान मृत्त लड़की के साथ गए तीनों को थाने पर बुलाया व पूछताछ शुरु की। जिसमें यह बात सामने आई कि नाबालिग लड़की को उसकी सहेली आरोपी सुरजा उर्फ जमना पिता मांगीलाल उम्र 20 साल के माध्यम से आरोपी संजय पिता छगन उम्र 23 साल ने लडके उम्र 15 साल बाल अपचारी से मिलने के लिए बुलाया था, ऐसे में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीआई जयराज सोलंकी ने बताया कि मृत्त बालिका को आरोपी युवती के माध्यम से संजय ने बाल अपचारी से मिलने के लिए बुलाया था, इस बात की पृष्टि बयान में हुई है। पुलिस ने 20 सितंबर को अपहरण की धारा में प्रकरण दर्ज किया था, जिसपर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया हैं। शव का पीएम हो गया हैं, रिपोर्ट आना शेष है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *