
घर के अंदर चलाए जा रहे सट्टे व जुएं को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जुआ खेल रहे 28 लोगों को पकड़ा, एक सटोरिया भी धराया
पुलिस टीम ने 92 हजार रुपए किए जप्त, 7 बाइक व 20 मोबाईल भी मिले
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) थाने से महज एक किलो मीटर की दूरी पर स्थित घर के अंदर चलाई जा रही जुएं की बड़ी टेबल पर पुलिस टीम ने दबिश दी हैं, हालांकि इस टेबल पर कार्रवाई के लिए एसपी आदित्य प्रतापसिंह को एसडीओपी की टीम को मौके पर भेजना पड़ा। इसके बाद बाग पुलिस मौके पर पहुंची व सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने थाने पर लेकर आई, जहां पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 92 हजार रुपए नगद, 7 बाइक व 20 मोबाईल फोन भी जप्त किए हैं। इस पूरे मामले में पुलिस ने शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बाग थाना अंतर्गत बस स्टैंड से महज कुछ दूरी पर गोपाल नाम के व्यक्ति का मकान हैं, आरोपी गोपाल अपने घर के अंदर ही जुएं की बड़ी टेबल को प्रतिदिन संचालित करता था। इस बात की सूचना जैसे ही एसपी श्री सिंह को लगी, उन्होंने तुरंत एसडीओपी एलरिज विनसेंट सिंह को भेजा। इसके बाद टीआई रोहित कछावा मौके पर पहुंचे व गोपाल के घर से सभी आरोपियों को पकड़कर थाने पर लेकर आई। हालांकि पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति जरुर फरार हो गया, जिसे पुलिस आज गिरफ्तार करेगी।
टीआई श्री कछावा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंकित उर्फ चिंटु पिता हेमन्त, चिंटु पिता बाबुलाल सिंघल, फिरोज पिता कयामुद्दीन मंशुरी, भगवानसिह पिता गमरसिह ठाकुर, पप्पु पिता नजर मनीहार, मनीष पिता जगदीश राठौर, प्रवेश पिता ऐमन्नु मेवाती, पंकज पिता मेहरसिह डावर, दुर्गेश पिता सालीग्राम, अखिलेश पिता प्रभुसिह सिसोदिया, अनिल पिता देवीसिह ठाकुर, सज्जाद पिता सलीम, विकाश पिता कान्तिलाल मालवीय, मगन पिता गवलसिह अनारे, दुरसिह पिता बदन चौहान, विजय पिता गोपाल जामोद, भारतसिह पिता कलसिह मण्डलोई, अम्बु उर्फ अम्बाराम पिता गुंगा उर्फ गंगाराम, अबरार पिता छोटा मेवाती, मोबिन पिता कल्लु मेवाती, अफसार पिता असलम मेवाती, जाफर पिता जुबेर मंसुरी, रतन पिता दितीया बघेल, रकसिह पिता कलमसिह भुरिया, असलम पिता नवाब मुल्तानी, नाजीम पिता जाकीर मेवाती, अनुज उर्फ मोन्टी पिता हेमन्त, गोपाल पिता बद्रीलाल राठौर, सय्युम पिता जाकिर के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसमेंसे सययुम नाम का आरोपी फरार हैं, पुलिस ने इनके पास से कुल 83 हजार 940 रुपए जप्त किए है। साथ ही गोपाल पिता बद्रीलाल राठौर को सटटा लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया हैं, तथा इसके पास से 8 हजार 560 रुपए जप्त किए गए है। पुलिस ने इस मामले में घर मालिक गोपाल को भी गिरफ्तार कर लिया है.