स्कूल यूनिफार्म में खेतों में नजर आने वाली ये एक्ट्रेस पूरे बॉलीवुड पर पड़ती है भारी,आपने पहचाना क्या?

बॉलीवुड सितारों की अनदेखी तस्वीरों को लेकर फैंस के बीच खासा क्रेज होता है। फैंस सितारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन एक्टर्स ऐसी ही अनदेखी तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं जो कि वायरल हो जाती हैं।इसी क्रम में एक और तस्वीर सामने आई है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो आज के समय में बॉलीवुड की क्वीन कही जाती हैं. इस तस्वीर में वे स्कूल यूनिफार्म में खेतों में नजर आ रही हैं.

बता दें, कंगना रनौत ने अपने स्कूल के दिनों की एक फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस तस्वीर में कंगना स्कूल यूनिफार्म में बेहद क्यूट नजर आ रही हैं. फोटो में कंगना का बॉय कट लुक देखा जा सकता है. इसमें वे अपनी दोस्त के साथ दिखाई दे रही हैं. कंगना दूसरी तरफ देखते हुए फोटो खिंचवा रही हैं. इसे शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘पहाड़ों में हिल व्यू नाम का छोटा सा स्कूल. साल 1998 हिमाचल प्रदेश’. कंगना के इस फोटो पर अब तक 3 लाख से भी अधिक लोगों के लाइक्स आ गए हैं.

कंगना रनौत की पोस्ट पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘अपनी आंखों में बड़े सपने लिए छोटी प्यारी बच्ची’. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘हमेशा ब्राइट’. बात करें काम की तो हाल ही में कंगना की फिल्म थलाइवी रिलीज हुई है, जिसमें उनके काम की तारीफ हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *