आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, २९ सितंबर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:१४
सूर्यास्त: ? ०६:०६
चन्द्रोदय: ? २३:४०
चन्द्रास्त: ?१३:३१
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आश्विन
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? अष्टमी (२०:२९ तक)
नक्षत्र ? आर्द्रा (२३:२६ तक)
योग ? वरीयान् (१८:३५ तक)
प्रथम करण ? बालव (०७:२६ तक)
द्वितीय करण ? कौलव (२०:२९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या
चंद्र ? मिथुन
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? तुला (अस्त, पूर्व, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? तुला (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ?❌❌❌
अमृत काल ? १२:१९ से १४:०५
विजय मुहूर्त ? १४:०६ से १४:५४
गोधूलि मुहूर्त ? १७:५३ से १८:१७
निशिता मुहूर्त ? २३:४३ से २४:३१
राहुकाल ? १२:०७ से १३:३६
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०७:३८ से ०९:०८
होमाहुति ? गुरु (२३:२६ तक)
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी (२०:२९ तक)
चन्द्रवास ? पश्चिम
शिववास ? गौरी के साथ (२०:२९ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
अष्टमी तिथि श्राद्ध, अशोकाष्टमी, जीवन्तपुत्रिका व्रत आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २३:२६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (घ, ङ, छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (के, को) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २९:१७ से ०७:३५
तुला – ०७:३५ से ०९:५६
वृश्चिक – ०९:५६ से १२:१५
धनु – १२:१५ से १४:१९
मकर – १४:१९ से १६:००
कुम्भ – १६:०० से १७:२६
मीन – १७:२६ से १८:४९
मेष – १८:४९ से २०:२३
वृषभ – २०:२३ से २२:१८
मिथुन – २२:१८ से २४:३३
कर्क – २४:३३ से २६:५५
सिंह – २६:५५ से २९:१३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:०९ से ०७:३५
रज पञ्चक – ०७:३५ से ०९:५६
शुभ मुहूर्त – ०९:५६ से १२:१५
चोर पञ्चक – १२:१५ से १४:१९
शुभ मुहूर्त – १४:१९ से १६:००
रोग पञ्चक – १६:०० से १७:२६
शुभ मुहूर्त – १७:२६ से १८:४९
शुभ मुहूर्त – १८:४९ से २०:२३
रोग पञ्चक – २०:२३ से २०:२९
शुभ मुहूर्त – २०:२९ से २२:१८
मृत्यु पञ्चक – २२:१८ से २३:२६
अग्नि पञ्चक – २३:२६ से २४:३३
शुभ मुहूर्त – २४:३३ से २६:५५
रज पञ्चक – २६:५५ से २९:१३
शुभ मुहूर्त – २९:१३ से ३०:१०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपकी सोच के विपरीत घटनाएं घटने से आश्चर्यचकित रहेंगे। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है
परन्तु सहकर्मियों का कम सहयोग मिलने से थोड़ी असुविधा भी होगी। पूर्व में सोची गयी योजनाएं आज फलीभूत होंगी। आप अपने बल पर किसी महत्त्वपूर्ण कार्यो को पूर्ण करेंगे जिससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिये भी समय निकालेंगे। समाज के प्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बढ़ेगी। घरेलु आवश्यकताओ की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। ,मनोरंजन के लिए पर्यटन पर भी जाने के अवसर आएंगे। विपरीत लिंगीय सुख मिलेगा लेकिन किसी के ऊपर अनैतिक दबाव न बनाये अन्यथा सम्मान बढ़ने की जगह घट भी सकता है। सर्दी अथवा जोड़ो में दर्द की शिकायत रहेगी। उपहार मिलेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आप सुख-शांति से व्यतीत करेंगे। शारीरिक रूप से छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़ स्वस्थ रहेंगे। कार्य व्यवसाय में सुधार होने और परिजनों का सहयोग मिलने पर आकस्मिक लाभ कमा सकेंगे। परिजनों की इच्छा पूर्ती करने से संबंधो में मधुरता बढ़ेगी आपकी भी किसी मनोकामना की पूर्ति होने की संभावना है। धन लाभ के लिए थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा परन्तु निराश नहीं होंगे। आपका मधुर व्यवहार सामाजिक क्षेत्र पर भी प्रसिद्धि दिलाएगा। धन लाभ की प्रबल योग है परंतु गलत जगह निवेश भी हो सकता है। परिजन-मित्रो के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। संध्या का समय प्रेम-प्यार के लिए भी यादगार रहेगा। खर्च लगे रहेंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। कार्यो को आप लाभ-हानि की परवाह किये बिना अपनी ही मस्ती में करेंगे जिससे बाद में कोई गलती उभरेगी। स्वभाव में जल्दबाजी रहने के कारण अधिकांश कार्य समय से पहले पूर्ण कर लेंगे। नौकरी वाले लोग आज अधिकारी वर्ग से विशेष प्रयोजन सिद्ध कर पाएंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े बौद्धिक श्रम से बना लेंगे। परिजनों के साथ संबंधों में निकटता रहेगी लेकिन व्यक्तिगत निर्णय में किसी का हस्तक्षेप करने से विवाद पर भी उतर सकते है। प्रेम प्रसंगों में आपके गलत निर्णय के कारण हानि होगी अनैतिक गतिविधि से दूरी बनाए रखें अन्यथा पारिवारिक सुख शांति बिगड़ सकती है। धन लाभ से खर्च ज्यादा रहेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपकी आशाओं के विपरीत रहने से बनी बनाई योजनाएं अधर में लटक सकती है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। आपकी प्रशंशा करने वाले पीठ पीछे आलोचना करेंगे परन्तु इससे उदास ना हों अपने कार्य में निष्ठा से लगे रहे स्थिति सुधरने में अभी वक्त लगेगा। स्वास्थ्य भी विपरीत रहने से उत्साहहीनता रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक कारणों से किसी से झड़प हो सकती है। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। परिवार में आज अहम् को लेकर किसी से टकराव भी हो सकता है वाणी अथवा व्यवहार से किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। आध्यत्म से जुड़ें मानसिक शान्ति मिलेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको समाज के किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से बिगड़े काम बनेंगे। परन्तु घर के बुजुर्ग आपकी कार्यप्रणाली को लेकर नाराज भी रह सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आएगी लेकिन आगे के लिये राह भी यही से मिलेगी। अहम् की भावना भी अधिक रहने से किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करेंगे चाहे हानि ही क्यों ना हो। पेट सम्बंधित व्याधियां बढ़ने से कार्य पर प्रभाव पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय की गति सामान्य रहेगी पर उधार के व्यवहार अथवा अन्य किसी कमी के कारण आपको स्वयं किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। बेरोजगारों को थोड़े प्रयास से नए रोजगार मिल सकते है। धर्म कर्म में आस्था होने पर भी इसके लिए कम ही समय दे पाएंगे लेकिन दान पुण्य के लिये खर्च करने में संकोच नही होगा। मनोरंजन के खर्च भी अतिरिक्त होंगे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन कभी ख़ुशी तो कभी निराशा मिलने से मन ठोस निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा। बेहतर रहेगा की मध्यान तक कोई जोखिम का कार्य हाथ में ना लें। दोपहर बाद कई दिनों से रुके सरकारी महत्त्वपूर्ण कार्य बनने से धन की बचत के साथ ही भविष्य में लाभ के संकेत मिलेंगे। पैतृक व्यवसाय में उन्नति होगी। कार्यो में अवरोध नहीं रहने से धन की आमद रुक रुक कर सीमित मात्रा में होती रहेगी लेकिन आज संतोष कम ही होगा। स्वार्थ सिद्धि की भावना आज प्रबल रहेगी फिर भी पराये कार्यो में बिना बात टांग फ़साने से भी अपना समय बर्बाद करेंगे लेकिन पीठ पीछे आलोचना ही मिलेगी। नौकर वर्ग से परेशानी होगी। घर में मौन धारण करने से शांति रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में आज मन होते हुए भी नहीं जा पाने की ग्लानि रहेगी। संध्या के समय मौज-शौक पर पैसा लुटाएंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन का पहला भाग आनंद से व्यतीत करेंगे सुख के लगभग सभी साधन उपलब्ध होंगे लेकिन आलस्य अधिक रहने से लापरवाही बढ़ेगी। मध्यान से स्थिति में परिवर्तन आने लगेगा। शारीरिक परेशानियां बनने से कार्य में व्यवधान आ सकता है। ना चाहकर भी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन परिश्रम के बाद भी परिणाम शून्य रहेगा। लोगो से आपकी बात की विपरीत प्रतिक्रिया मिलने पर मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। दुर्व्यसनों पर खर्च होगा। धन लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। मध्यान बाद सभी तरह से सावधानी बरतें। सरकारी अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यो को आज टालना ही बेहतर रहेगा। धन खर्च करने पर भी अधिकतर कार्य अधूरे ही रहेंगे। परिजनों के साथ भी आज संबंधो में रुखापन रहेगा। धन लाभ मुश्किल से होगा। जोखिम वाले कार्य ना करें।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। आज के दिन आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च होने से धन की कमी रहेगी जिससे पहले से बनी योजनाएं खटाई में पड़ सकती है। व्यवसायिक यात्रा में धन खर्च होने पर भी परिणाम नगण्य रहेंगे। परिश्रम का फल ना मिलने पर क्रोध बढेगा जो परिवार में अशांति का कारण बनेगा। संतानों से मदभेद रहेंगे। आज किसी विपरीत लिंगीय व्यक्ति में अधिक आसक्ति दिखाने से सामाजिक मान हानि होने की संभावना है। घर का वातावरण भी आपकी गलतियों के कारण दूषित होगा। संयमित व्यवहार रखने एवं वाणी से मौन धारण करने पर कई बड़ी मुश्किलों से बचेंगे। प्रेम प्यार में धोखा हो सकता है सावधान रहे। मध्यान के बाद स्वास्थ्य भी नरम रहेगा। आकस्मिक धन लाभ किसी भी समय हो सकता है सतर्क रहें।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आप आराम से बितायेंगे। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी थोड़ी पेट सम्बंधित समस्या रह सकती है।
कामो की भरमार रहने से थोड़ी असमंजस की स्थिति भी बनेगी परन्तु मध्यान तक सभी बोझ स्वतः ही उतरने लगेगा। मध्यान के बाद का समय चुनौती से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा रहने से मन में उच्चाटन आएगा आपका मन अलग-अलग जगह भटकने के बाद भी मध्यान तक निर्वाह योग्य धन लाभ हो जाएगा। आज सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे लेकिन अपने काम से काम रखे तो अधिक लाभ भी बना पाएंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद बना रहेगा। सन्ध्या बाद कार्यो को छोड़ आराम करने का मन करेगा। घरेलु कार्यो में लापरवाही के कारण झगडे होने की संभावना है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। सेहत भी चुस्त रहने से कार्य करने में मन लगा रहेगा कुछ मनोकामनाओं की पूर्ति और बीच-बीच में धन की आमद होने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। व्यापारी वर्ग को
प्रतिस्पर्धा कम रहने पर भी कार्य क्षेत्र पर आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी कार्यो में सफलता की आशा जगेगी परन्तु पूर्ण होने में थोड़ा और समय लग सकता है इसके लिये आज भागदौड़ ना करे आज नही तो आने वाले समय मे सफलता स्वतः ही मिल जाएगी। महिलाओ को घर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी परिवार में कद भी बढ़ेगा। आज किसी को उधार धन आज ना दें वापसी में परेशानी आएगी। धार्मिक पर्यटक क्षेत्र की यात्रा की योजना बनेगी। घर मे बिना जरूरत ना बोले।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन बीते दिनों की अपेक्षा राहत भरा रहेगा। पिछली गलतियों से सीख लेकर आज संयम बरतेंगे फिर भी महत्त्वपूर्ण कार्यो में असफलता मिलने से मानसिक रूप से अशान्त रहेंगे काम चलाने लायक धन लाभ हो जाएगा परंतु इससे आपको संतोष नहीं होगा। दोपहर बाद पुराने कार्यो में सफल होने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक – धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रिश्तेदारी अथवा घर में खर्च करना पड़ेगा। पैतृक मामलो को लेकर आज भी थोड़ा चिंतित रह सकते है परिजनों अथवा ख़ास लोगो से धन अथवा अन्य कारणों से विवाद हो सकता है। परिजनों के विपरीत व्यवहार से परेशानी होगी। संध्या का समय थोड़ा राहत देने वाला रहेगा। बाहर घूमने फिरने के अवसर मिलेंगे जिससे मन हल्का होगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप योजना बना कर कार्य करेंगे फिर भी सफलता की संभावना संदिग्ध ही रहेगी। परिजन आपकी कार्य प्रणाली से परेशान रहेंगे। कलात्मकता लाने के प्रयास भी लाभ नहीं करा पाएंगे। आप किसी नए सहयोगी की तलाश में रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज मंदी रहने पर भी लाभ के अवसर मिलेंगे परन्तु आप इनका फायदा नहीं उठा पाएंगे। व्यवहार में तल्खी रहने से लोग दूरी बनाएंगे। अधिक कंजूसी प्रवृति रहने से कार्य क्षेत्र पर अकेले ही परेशानी सहनी पड़ेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है परंतु मन चाहा रोजगार पाने के लिए अभी थोड़ा और संघर्ष करना पड़ेगा। मित्र-परिजनों के साथ हास्य-परिहास के वातावरण मिलने से थोड़ी मानसिक शांति मिलेगी। दिमाग को शांत रखने का प्रयास करें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 29 सितंबर 2021 बुधवार संवत् 2078 मास आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रात्रि 08:30 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:23 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:14 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र रात्रि 11:25 बजे तक रहेगा पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:19 से 01:47 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो पिस्ता का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपको नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे । मन में कुछ दुविधा रहेगी । नौकरी एवं व्यवसाय में स्पर्धा रहेगी । किसी निश्चितता से कार्य मे प्रेरणा मिलेगी । महिलाएं वाणी पर संयम रखे ।

वृषभ :~ आज आप अनिर्णायक स्थिति से अवसर गँवा सकते हैं और लाभ भी नहीं ले सकेंगे । अधिक विचारो से निर्णय नहीं ले पाएंगे । नया कार्य का प्रारंभ करना अहितकारी है । वाद – विवाद या चर्चा में जिद्दी स्वभाव से संघर्ष हो सकता है । आप वाक्चातुर्य से किसी को आकर्षित कर सकते हैं ।

मिथुन :~ आज आप मित्र या परिवार के साथ भोजन करेंगे । सुंदर वस्त्र धारण करेंगे । आर्थिक लाभ होगा । खर्च पर संयम रखें । मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखे । किसी प्रियजन या मित्र के उपहार से प्रफुल्लित रहेंगे ।

कर्क :~ आज आप मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । असमंजस से मानसिक कष्ट होगा । सम्बंधियों से अनबन हो सकती है । पारिवारिक खर्च होगा । झगडे से दूर रहे । अविचारी व्यवहार से दूर ही रहे । हानि हो सकती है ।

सिंह :~ आज आप दुविधापूर्ण मानसिकता से अवसर खो देंगे । मन विचारो में खोया रहेगा । नए कार्य आरंभ न करें । स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा । दोस्तों के साथ प्रवास – पर्यटन होगा , जो लाभदायी रहेगा । व्यापार में लाभ होगा ।

कन्या :~ आज आपका दिन शुभफलदायक रहेगा । नए कार्यों मे सफल रहेंगे । व्यापारी तथा कर्मचारियों के लिए लाभदायक है । पदोन्नति हो सकती है । उपरी अधिकारियों से लाभ होगा । धन , मान – सन्मान मिलेगा । पिता से लाभ होगा । सरकारी कार्य पूर्ण होंगे । सरकार से लाभ होगा । किसी काम से बाहर जा सकते है ।

तुला :~ आपके लिए आज नए कार्य के लिए दिन अच्छा है । व्यवसाय में लाभ होगा । दूर स्थित मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मीयों का सहयोग कम रहेगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । संतानों के बारे में दुविधा रहेगी । विरोधीयों के साथ गहन चर्चा में न उतरे ।

वृश्चिक :~ आप आज का दिन सावधानी से बिताए । नए कार्य प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें । अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें । राजकीय गुनाह से सम्बंधित तथा सरकारी प्रवृतियों से दूर रहे । नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें । अधिक खर्च से हाथ तंग रहेगा ।

धनु :~ आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से बितेगा ।मनोरंजन के दुनिया की सैर करेंगे । पार्टी , पिकनिक , प्रवास , सुंदर भोजन तथा वस्त्रपरिधान का आनंद लेंगे । बौद्धिक तथा तार्किक विचार – विमर्श होगा । भागीदारी से लाभ होगा । सम्मान और ख्याति मिलेगी । उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा ।

मकर :~ आज आप के व्यापार में विस्तार हो सकता है । इस दिशा में आगे बढ़ेंगे । आर्थिक लेनदेन सरलता से होगी । आवश्यक खर्च होगा । नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । व्यापारियों को कानूनन अडचन आ सकती है । विदेशी व्यापार बढेगा । शत्रुओं पर विजय मिलेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

कुंभ :~ आज आपके विचार परिवर्तनशील रहेंगे । महिलाएं अपनी वाणी पर संयम रखे । यात्रा को टालें । संतान की चिंता रहेगी । बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते है । आकस्मिक खर्च होगा । पेट की व्याधियों से सावधान रहें ।

मीन :~ आज आपके साथ अरुचिकर घटनाओ से दिन उत्साहजनक नहीं रहेगा । परिवारिक वादविवाद रहेगा । माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी । मन प्रफुल्लित नहीं रहेगा । शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । धन और कीर्ति की हानि हो सकती है । नौकरी में चिंता रहेगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *