आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, ३० सितंबर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:१५
सूर्यास्त: ? ०६:०५
चन्द्रोदय: ? २४:३५
चन्द्रास्त: ?१४:२०
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आश्विन
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? नवमी (२२:०८ तक)
नक्षत्र ? पुनर्वसु (२५:३३ तक)
योग ? परिघ (१८:५३ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (०९:२३ तक)
द्वितीय करण ? गर (२२:०८ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या
चंद्र ? कर्क (१९:०४ से)
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? तुला (अस्त, पूर्व, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? तुला (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४३ से १२:३०
अमृत काल ? २२:५७ से २४:४१
गुरुपुष्य योग ? २५:३३ से ३०:१०
सर्वार्थसिद्धि योग ? पूरे दिन
अमृतसिद्धि योग ? २५:३३ से ३०:१०
विजय मुहूर्त ? १४:०६ से १४:५३
गोधूलि मुहूर्त ? १७:५२ से १८:१६
निशिता मुहूर्त ? २३:४३ से २४:३१
राहुकाल ? १३:३६ से १५:०५
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०६:१० से ०७:३९
होमाहुति ? राहु
दिशाशूल ? दक्षिण
अग्निवास ? पाताल (२२:०८ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? पश्चिम (उत्तर १९:०५ से)
शिववास ? सभा में (२२:०८ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
नवमी तिथि का श्राद्ध, सौभाग्य (मातृ नवमी) श्राद्ध आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २५:३३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (को, ह, ही) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (हू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २९:१३ से ०७:३१
तुला – ०७:३१ से ०९:५२
वृश्चिक – ०९:५२ से १२:११
धनु – १२:११ से १४:१५
मकर – १४:१५ से १५:५६
कुम्भ – १५:५६ से १७:२२
मीन – १७:२२ से १८:४५
मेष – १८:४५ से २०:१९
वृषभ – २०:१९ से २२:१४
मिथुन – २२:१४ से २४:२९
कर्क – २४:२९ से २६:५१
सिंह – २६:५१ से २९:०९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०६:१० से ०७:३१
शुभ मुहूर्त – ०७:३१ से ०९:५२
रोग पञ्चक – ०९:५२ से १२:११
शुभ मुहूर्त – १२:११ से १४:१५
मृत्यु पञ्चक – १४:१५ से १५:५६
अग्नि पञ्चक – १५:५६ से १७:२२
शुभ मुहूर्त – १७:२२ से १८:४५
मृत्यु पञ्चक – १८:४५ से २०:१९
अग्नि पञ्चक – २०:१९ से २२:०८
शुभ मुहूर्त – २२:०८ से २२:१४
रज पञ्चक – २२:१४ से २४:२९
शुभ मुहूर्त – २४:२९ से २५:३३
चोर पञ्चक – २५:३३ से २६:५१
शुभ मुहूर्त – २६:५१ से २९:०९
रोग पञ्चक – २९:०९ से ३०:१०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपका स्वभाव स्वयं के दृष्टिकोण से ठीक लेकिन अन्य लोगो की नजर में अटपटा सा लगेगा। किसी से भी जल्दबाजी में वादा करेंगे लेकिन पूरा करने के समय बगलें झांकते नजर आएंगे। मध्यान तक मानसिकता एक जगह केंद्रित नही रहेगी आवश्यक कार्य भी सर पर आने के बाद ही करेंगे मन काल्पनिक चीजो में खोया रहेगा। मध्यान के आस पास कार्य क्षेत्र से अकस्मात धन लाभ या कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी वालो को अधिकारी वर्ग से आवश्यक दिशा निर्देश मिलेंगे लेकिन गंभीर ना होने पर डांट सुन्नी पड़ेगी। भाई बंधुओ से आज स्वार्थ के व्यवहार रहेंगे। माता पिता से लाभ होने की संभावना है लेकिन अंत समय मे किसी के टांग अड़ाने पर निरस्त भी हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा से धन की जगह प्रतिष्ठा अधिक मिलेगी। मधुमेह अथवा अन्य रक्त संबंधित समस्या वाले लोग आज लापरवाही ना करे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। दिन के आरम्भ में थोड़ी सुस्ती रहेगी लेकिन मध्यान तक कार्यो के प्रति गंभीर हो जाएंगे। घरेलू अथवा व्यावसायिक जिस भी कार्य मे लाभ देखेंगे उसमे आवश्यकता पड़ने पर सहयोग आसानी से मिल जाएगा लेकिन किसी का गलत मार्गदर्शन भ्रम में डालेगा। थोड़ा धैर्य रख दिमाग से काम ले तो सफलता अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे धन लाभ भी अवश्य होगा लेकिन आज धन आते ही कही न कही लग भी जाएगा बचत नही कर पाएंगे। सरकारी कार्यो में आज ढील ना दें अन्यथा बाद में सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। नौकरी पेशाओ का अधिकारी अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी न किसी से झगड़ा हो सकता है। परिवार में भी कुछ ऐसी ही स्थिति रहेगी जरासी बात पर परिजन एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के लिये तैयार रहेंगे। जोड़ो में दर्द एवं मुख गले संबंधित समस्या हो सकती है।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन शुभफली रहेगा। आप में स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी आज दिमाग में केवल पैसा ही रहेगा सामाजिक स्तर पर भी आपकी पहचान धनवानों जैसी रहेगी। कार्य क्षेत्र अथवा पारिवारिक बड़े लोगो से अपना काम बनाने के लिए दिखावे का गुस्सा करेंगे। वाणी में मिठास रहने से कार्य शीघ्र बन जाएंगे मध्यान से व्यावसायिक गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। घरेलु कार्य भी इस कारण स्थगित करने पड़ सकते है। कार्य क्षेत्र के कारण भावनाओ को दरकिनार करेंगे जिससे परिवार में वातावरण अशान्त हो सकता है। अनुभवियों से नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थ एवं नौकरी पेशा जातक बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मान के पात्र बनेंगे। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से भेंट आनंदित करेगी। सेहत छोटी मोटी बातो को छोड़ सामान्य बनी रहेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको किसी न किसी रूप में धन का हास कराएगा। कार्य क्षेत्र हो या किसी से व्यक्तिगत संबंध आज किसी के ऊपर भी आँख बंद कर विश्वास ना करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मध्यान बाद तक प्रत्येक कार्य मे अड़चने आएंगी लोगो का पहले वादा कर बाद में मुकर जाना खासी मुश्किल में डालेगा इसलिये आज जितना सामर्थ्य है उतना ही कार्य करे। संध्या से स्थिति में कुछ सुधार आएगा लेकिन युक्ति लगाने के बाद भी धन की आमद ना के बराबर ही रहेगी। नए या पुराने कार्य मे निवेश आज ना करे धन लंबे समय के लिये फंस सकता है। घर मे पति-पत्नी का स्वास्थ्य भी नरम रहने से अतिरिक्त भाग दौड़ के साथ धन व्यय होगा। जमीन संबंधित कार्यो में निवेश संध्या बाद करे आगे लाभ देगा। पारिवारिक माहौल आज उथल पुथल ही रहेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शारीरिक दृष्टिकोण से बीते कुछ दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा चुस्ती की कमी दिन के आरम्भ में रहेगी लेकिन मध्यान बाद से सामान्यता आने लगेगी। कार्य क्षेत्र के साथ सार्वजिनक पर आपके विचार लोगो को पसंद आयेंगे सभी आपकी बातों पर विश्वास करेंगे लेकिन जहां लाभ कमाने का अवसर आएगा वहां निराशा ही हाथ लगेगी फिर भी काम चलाने लायक धन कही ना कही से मिल ही जायेगा। आज आप अधिक बोलने और दूसरों को बिना मांगे सलाह देने से बचे किसी से कलह हो सकती है। सरकारी कार्य आरंभ में उलझते हुए प्रतीत होंगे लेकिन थोड़ा प्रयास करने पर ले देकर काम बन सकता है। जमीन जायदाद संबंधित कार्य से हानि होगी आज टालना ही बेहतर रहेगा। घर के सदस्यों से भी आवश्यता अनुसार ही बात करें खास कर पती-पत्नी आपसी धैर्य का परिचय दें अहम और जिद की भावना घर मे अशांति फैलाएंगी। नाक-कान-गले मे अथवा अचानक गिरने से पीड़ा हो सकती है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बीते दिन की तुलना में आज का दिन शांतिदायक रहेगा फिर भी पुरानी बातों को भूलने का प्रयास कर नई योजना बनाने में समय का उपयोग करे आगे समय धन लाभ वाला बन रहा है। आज भी मध्यान तक पुरानी कटु यादे मन मे चुभेगी। मध्यान के बाद ही दिनचार्य सामान्य बन पाएगी आज मेहनत करने से भी दूर भागेंगे जिससे कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी एवं अधिकारी वर्ग को असंतोष होगा अपने कार्य अथवा गलतियों का बोझ अन्य के सर डालने का प्रयास झगड़ा कराएगा इसका ध्यान रखें। संध्या का समय मानसिक राहत वाला रहेगा थकान अधिक रहेगी लेकिन धन लाभ होने से इस तरफ ध्यान नही जाएगा। दाम्पत्य जीवन मे आज तालमेल नही बैठा पाएंगे। पुरानी बीमारी अथवा किसी अन्य कारण से स्वयं को बोझ जैसा अनुभव करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपकी धार्मिक भावनाए प्रबल रहेंगी। दिन के आरंभ में पूजा पाठ के लिये समय देंगे लेकिन आज मन कही और ही भटकने के कारण मानसिक शांति और एकाग्रता कम रहेगी। कार्य क्षेत्र पर मध्यान तक उदासी रहेगी जिसके कारण मेहनत भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक नही रहेगी लेकिन मध्यान बाद अकस्मात कार्य आने पर व्यस्तता बढ़ेगी फिर भी परिश्रम का उचित लाभ आज मिलना संभव नही। आज की मेहनत कल अवश्य ही फलित होगी इस बात को दिमाग मे बैठाकर कार्य करें। पति अथवा पत्नी के संतान को लेकर मतभेद हो सकते है कार्य क्षेत्र पर संतान का सहयोग अथवा मार्गदर्शन लेने से बचे अन्यथा लंबे समय तक स्वयं को हो दोष देंगे। नौकरी पेशाओ को आज योग्यता का अवश्य लाभ मिलेगा अतिआत्मविश्वास हानि करा सकता है इसका भी ध्यान रखें। पेट मे गैस जलन की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिला जुला फल देने वाला रहेगा। दिन के आरम्भ में जो भी योजना बनाएंगे परिस्थितिवश उसमे बदलाव करना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में किसी न किसी की दखलंदाजी के कारण मन मे अंतर्द्वंद लगा रहेगा जिसका समाधान कलह के बाद ही हो पायेगा भागीदारों पर नजर रखे अपना हित साधने के लिये आपको नजरअंदाज कर सकते है। आज भाई बंधुओ से आर्थिक लेनदेन करना पड़ेगा जिसके कारण भविष्य में कलह होने की संभावना है यथासंभव इसे टालने के प्रयास करें। कार्य व्यवसाय से धन की आमद अवश्य होगी लेकिन कर्ज भी होने की संभावना बराबर ही है। पति-पत्नी से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है लेकिन इसके लिये स्वभाव में नरमी रखनी पड़ेगी। नसों में कमजोरी के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे। धन के किसी झंझट वाली जगह फंसने की संभावना है। यात्रा से बचें।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वभाव आज थोड़ा रूखा भी रहेगा अपने कार्य मे किसी का दखल देना या किसी का ज्ञान देना तुरंत अखरेगा शब्दो पर नियंत्रण रखें अन्यथा बैठे बिठाये झगड़ा हो सकता है। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद ना रखें थोड़ा बहुत व्यवसाय ही रहने से धन की आमद भी सीमित रहेगी। संतान अथवा ननिहाल पक्ष से कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है जिसका प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक देखने को मिलेगा। मध्यान बाद किसी अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य के स्वतः ही बनने से आश्चर्य में पड़ेंगे। कंजूसी कर धन कोष में वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। सामाजिक कार्यो में आज कम रुचि रहने पर भी मान सम्मान यथावत बना रहेगा। शरीर मे थोड़ी तकलीफ होने पर तुरंत जांच कराए नही तो लंबी खिंचने की संभावना है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन आपका स्वभाव अकस्मात गर्म होने पर इससे वंचित भी रह सकते है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर आपकी अथवा किसी सहयोगी की गलती से भविष्य में बड़ी हानि होने की संभावना है बड़े कार्यो का अधिक देख भाल कर ही करें। सार्वजिनक क्षेत्र पर लोग आपको बुद्धिमान मानेंगे लेकिन आपस मे व्यवहार बनने के बाद सोच में बदलाव आएगा धन को लेकर आप किसी भी प्रकार का स्वार्थ साधने से नही चूकेंगे। धन की आमद और खर्च बराबर रहेंगे फिजूल खर्च से बचे नही तो आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा भविष्य के कार्यो में कटौती भी करनी पड़ेगी। संतान का व्यवहार जिद्दी रहेगा फिर भी किसी न किसी रूप में सुख सहयोग भी मिलेगा। अकस्मात आने वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना स्वयं को ही मुश्किल होगी। ठंडी वस्तु के सेवन से बचे खांसी कफ हो सकता है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप प्रत्येक कार्य मे बुद्धि विवेक का परिचय देंगे लेकिन आज व्यक्तिगत स्वार्थ को एक समय नजरअंदाज भी कर लेंगे परन्तु व्यावसायिक स्वार्थ की बात आने पर अपना आपा खो सकते है। स्वभाव धार्मिक होने पर भी क्रोध में कुछ ऐसा बोल सकते है जिसका विपरीत प्रभाव सामने वाले पर कई दिनों तक रहेगा। धन की आमद के लिये किसी की खुशामद करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल ना होने पर स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। घर अथवा बाहर के लोगो की भली बाते भी अहम के साथ जोड़ने पर बुरी ही लगेगी। परिजन के साथ भावनात्मक संबंधों में।भी आज कमी ही देखने को मिलेगी। माता की सेवा करने से अवश्य कुछ न कुछ सकारत्मक परिणाम मिल सकते है। सरकारी कार्य दिन रहते पूर्ण कर के इसके बाद उलझन बढ़ेगी। अचल संपत्ति के कार्य से यात्रा के प्रसंग बनेंगे। मन मे किसी बात का भय लगा रहेगा किसी पुरानी शारीरिक पीड़ा फिर से बढ़ने की संभावना है।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थितियां आपके विपरीत रहने वाली है प्रत्येक कार्य सोच समझ कर करें। व्यवहारिक जगत में भी आज विवेक का परिचय दें। अधिक बोलने से बेहतर है कि मौन धारण करें कई समस्याओं से बचेंगे। आलस्य थकान के कारण कार्य प्रभावित हो सकते है ठण्ड से बचकर रहें सर्दी के कारण पीड़ा हो सकती है आज आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते है। घर में भी किसी बुजुर्ग की सेहत पर खर्च रहेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी दयनीय रहने वाला है। कार्य क्षेत्र पर धन की आमद होगी परन्तु लेन-देन अधिक रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे।
यात्रा में शरीर के साथ सामान की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें। स्त्री वर्ग से शारीरिक एवं आर्थिक सहयोग मिलेगा। चिढचिढा स्वभाव वातावरण अशान्त कर सकता है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 30 सितंबर 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रात्रि 10:09 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:24 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:13 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:33 बजे तक रहेगा पश्चात् पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सायं 07:05 बजे तक मिथुन राशि मे भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:47 से 03:19 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:47 से 12:49 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जो का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।जय हो

–: विशेष :–

आज नवमी का श्राद्ध , मातृ नवमी , सौभाग्यवतीयों का श्राद्ध , गुरु पुष्य योग मध्य रात्रि 01:33 बजे से ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपके अस्थिर विचारों से कुछ मामलों में दुविधा रहेगी । नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा । लघु यात्रा हो सकती है । भाई – बंधुओं के साथ मेल – जोल से लाभ होगा । स्त्रीवर्ग वाणी पर नियंत्रण रखे ।

वृषभ :~ आज आपके मन की अस्थिरता महत्त्वपूर्ण अवसरों से वंचित रखेगी । नए कार्य का आरंभ नही करे । बातचीत मे झक्की व्यवहार से संघर्ष होगा । आर्थिक लाभ होगा । विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है ।

मिथुन :~ आपमे आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति रहेगी । उत्तम भोजन सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों स्वजनों के साथ खूब आनंद में बीतेगा । दांपत्य जीवन में सुख – संतोष रहेगा । आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए अनुकूल है । अधिक खर्च होगा , इसलिए संयम रखे ।

कर्क :~ आज आपके परिवार में मनमुटाव से मानसिक बेचैनी रहेगी । मन मे दुविधा रहेगी इसलिए महत्त्वपूर्ण निर्णय टाले । किसी के साथ गलतफहमी या वाद – विवाद हो सकते है । कोर्ट कचहरी में संभलकर काम करे । मानहानि और धन हानि हो सकती है ।

सिंह :~ आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा , परंतु मन की अस्थिरता से हाथ में आए अवसर खो न दे इसका ध्यान रखे । स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा । व्यापार में वृद्धि होगी । नौकरी वालों की आय में वृद्धि होगी । बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा ।

कन्या :~ आज आपकी नए कार्यों को आरंभ करने के लिए मन में बनाई हुई योजनाएँ साकार होंगी । पिता से आत्मीयता बढ़ेगी । उनसे लाभ होगा । व्यापारी और नौकरीवालों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे । धन , मान – सम्मान में वृद्धि होगी । सरकार से लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । गृहस्थजीवन में सुखशांति और संवादिता रहेगी । वसूली या व्यापार के काम से बाहर जाएंगे ।

तुला :~ आज आपकी बौद्धिकों या साहित्यकारों की मुलाकात से ज्ञान गोष्ठि में समय बिताएंगे । नए कार्य आरंभ कर सकेंगे । विदेश यात्रा के लिए अवसर बनेंगे तथा विदेशी मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । स्वास्थ्य थोड़ा नरम – गरम रहेगा । संतानों की समस्याएं चिंतित करेगी ।

वृश्चिक :~ आज आप वाणी और व्यवहार पर संयम रखे । दैनिक कार्यों के अलावा नए कार्य हाथ में नही ले । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । खान – पान में ध्यान रखें । अनायास लाभ होगा । चिंतन – मनन में समय बिताने से मानसिक शांति रहेगी ।

धनु :~ आज आप पार्टी पिकनिक प्रवास , सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान प्राप्त होंगे । मनोरंजन की दुनिया में रहेंगे । दांपत्यजीवन में उत्तम सुख मिलेगा । सार्वजनिक सम्मान और ख्याति मिलेगी । बौद्धिक , तार्किक विचार – विमर्श होगा । भागीदारी में लाभ होगा ।

मकर :~ आपका आज का दिन व्यापार – धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल है । वसूली या पैसे की लेन – देन में सफलता मिलेगी । आयात – निर्यात व्यापारियों को लाभ होगा । परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । कानूनी उलझनों से सचेत रहें । तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी । विरोधियों की चाल निष्फल होगी ।

कुंभ :~ आज आपका मानसिक अशांति और उद्वेग भरा दिन है । अनिर्णायकता रहेगी , इसलिए निर्णय नहीं ले सकेंगे । संतानों के प्रश्न परेशानी होगी । पेट की बीमारी परेशान करेगी , कार्य निष्फलता से हताशा होगी और आकस्मिक खर्च होगा ।

मीन :~ आज आप सावधान रहे । पारिवारिक मतभेद होंगे । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । स्वास्थ्य खराब हो सकता है । मानसिक उद्वेग और धन और मानहानि होगी । नौकरी में समस्याएँ आएंगी । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज बनवाने में ध्यान रखें । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *