
पुलिस को मिली सफलता…
परिचित ही निकला लाखों की चोरी का आरोपी
पुलिस ने 8 तोला सोना व आभूषण किए जब्त
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) मनावर थाना अंतर्गत मंगला कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली गई हैं, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाल पीडि़त का परिचित ही निकला। जिसने घर पर आने जाने के दौरान आभूषण लोहे की कोठी में रखे हुए देख लिए थे, इसके बाद चोरी की योजना बनाई व घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को घटना के बाद महज पांच दिनों बाद ही गिरफ्तार कर लिया, आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि घर पर आने जाने के दौरान ही उसने महंगे आभूषण देखे थे।
जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को मंगला कॉलोनी निवासी उमेश पिता शिवजी पाटीदार ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि घटना दिनांक को अज्ञात बदमाश घर में रखे गल्ले में से 30 हजार नगदी व लोहे की कोठी में रखे हुए सोने तथा चांदी के आभूषण चोरी हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आदित्य प्रतापसिंह के निर्देशन व एसडीओपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में एक टीम मनावर टीआई ब्रजेश कुमार मालवीय को लेकर बनाई जिसने ही आरोपी को पकड़ा है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी श्री बब्बर ने बताया कि मुखिबर की सूचना पर संदेही गौतम पिता राकेश उम्र 19 साल निवासी श्रीनगर कॉलोनी को पकड़ा गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की बात कबूल की है पुलिस ने आरोपी से दो सोने के हार, झुमकी सहित अन्य आभूषण करीब 8 तोला सोना जप्त किया है। आरोपी से पूछताछ करने में उनि प्रकाश अलावा, नीरज कोचले, सउनि राजेश हाड़ा, आरक्षक राघवेंद्र परमार, आरक्षक लखन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।