
कंटेनर व पिकअप वाहन में भिडंत
एक व्यक्ति सहित तीन बैलों की मौत
पिकअप में फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकालने में लगा 20 मिनट का समय

धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) शुक्रवार अल सुबह जिले के कुक्षी क्षेञ में दर्दनाक हादसा हो गया हैं, जिसमें एक व्यक्ति सहित तीन बैलों की मौत हो गई है। साथ ही हादसे में कुल दो लोग घायल हुए हैं, घटना की सूचना मिलते ही गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व पीकअप वाहन में फंसे हुए व्यक्ति को निकालने के लिए 20 मिनट मशक्कत करना पडी, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू करते हुए जेसीबी के माध्यम से पीकअप वाहन का सामने का हिस्सा अलग किया, जिसके बाद अंदर फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला गया। इधर पुलिस ने शव का पीएम कुक्षी अस्पताल में करवाया हैं, तथा पंचनामा बनाकर टक्कर मारने वाले कंटेनर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम आली में सुबह करीब 4 बजे कंटेनर क्रमांक डीडी-01 सी-9916 ने सामने से आ रहे पीकअप वाहन को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की भिडंत इतनी जोरदार हुई की पिकअप वाहन पूरी तरीके से क्षतिग्रस्ञ होते हुए दो हिस्सों में अलग-अलग हो गया। इधर वाहन में बैठे हुए लोगों में से एक की मौत हो गई, साथ ही दो लोग घायल हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में दशरथ पिता सत्यनारायण की मौत हुई हैं, साथ ही आकाश पिता गोपाल चौहान उम्र 19 साल निवासी कानवन घायल हुआ है। तथा कंटेनर के चालक कमल पिता नवलसिंह उम्र 23 साल निवासी गंधवानी को भी चोट आई हैं व इस मामले में कमल के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की है। हादसे में कंटेनर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्ञ हुआ है। टीआई दिनेशसिंह चौहान ने बताया कि कंटेनर व पिकअप वाहन में टक्कर हुई थी, हादसे में एक की मौत हुई है। कंटेनर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।