NCB के सूत्रों के अनुसार मुंबई में रेव पार्टी करते मल्टीपल ड्रग्स के साथ शाहरुख ख़ान का बेटा आर्यन ख़ान गिरफ्तार किया गया – देखे विडीओ


एनसीबी की एक टीम ने ड्रग पार्टी के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी को जानकारी मिली थी कि मुंबई से गोवा जाने वाले एक शिप में ड्रग पार्टी होने वाली है. उस इनपुट के आधार पर एनसीबी के कुछ ऑफिसर यात्री बन शिप में सवार हो गए

 

जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है. वे अपनी टीम के साथ मुंबई में उस शिप पर सवार हो गए थे. लेकिन जब शिप बीच समुद्र में पहुंचा, वहां पर एक ड्रग पार्टी का आयोजन हुआ. उस पार्टी में बड़े स्तर पर ड्रग्स का सेवन होता देखा गया. बस उसी वक्त से एनसीबी की टीम भी एक्शन में आ गई और उन्होंने अपना सीक्रेट ऑपरेशन शुरू कर दिया. अब क्योंकि टीम यात्री बन गई थी, ऐसे में किसी को उस कार्रवाई की भनक नहीं लगी और तमाम आरोपियों को भी रंगे हाथों पकड़ने में मदद मिली.


खबर मिली है कि एनसीबी ने इस ऑपरेशन के दौरान बॉलीवुड एक्टर के बेटे आर्यन खान को भी हिरासत में लिया है. उसके अलावा 10 और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. अब ये कार्रवाई ज्यादा बड़ी इसलिए मानी जा रही है क्योंकि एनसीबी द्वारा पहली बार शिप पर किसी ड्रग पार्टी का पर्दाफाश किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *