आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, ०६ अक्टूबर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:१८
सूर्यास्त: ? ०५:५९
चन्द्रोदय: ? ❌❌❌
चन्द्रास्त: ?१८:०९
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आश्विन
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? अमावस्या (१६:३४ तक)
नक्षत्र ? हस्त (२३:२० तक)
योग ? ब्रह्म (०८:३३ तक)
प्रथम करण ? नाग (१६:३४ तक)
द्वितीय करण ? किंस्तुघ्न (२७:१२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या
चंद्र ? कन्या
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? १७:४७ से १९:१६
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०६:१३ से २३:२०
विजय मुहूर्त ? १४:०२ से १४:४९
गोधूलि मुहूर्त ? १७:४५ से १८:०९
निशिता मुहूर्त ? २३:४० से २४:३०
राहुकाल ? १२:०५ से १३:३३
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०७:४१ से ०९:०९
होमाहुति ? सूर्य
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी (१६:३४ तक)
चन्द्रवास ? दक्षिण
शिववास ? गौरी के साथ (१६:३४ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
देवपितृ कार्ये सर्वपितृ अमावस्या (श्राद्ध-स्नान-दान) आदि के लिए, अमावस्या तिथि का श्राद्ध, श्राद्ध पक्ष पूर्ण आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २७:२६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मा, मी, मू, में) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (मो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २८:५० से ०७:०८
तुला – ०७:०८ से ०९:२९
वृश्चिक – ०९:२९ से ११:४८
धनु – ११:४८ से १३:५२
मकर – १३:५२ से १५:३३
कुम्भ – १५:३३ से १६:५९
मीन – १६:५९ से १८:२२
मेष – १८:२२ से १९:५६
वृषभ – १९:५६ से २१:५०
मिथुन – २१:५० से २४:०५
कर्क – २४:०५ से २६:२७
सिंह – २६:२७ से २८:४६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:१३ से ०७:०८
शुभ मुहूर्त – ०७:०८ से ०९:२९
मृत्यु पञ्चक – ०९:२९ से ११:४८
अग्नि पञ्चक – ११:४८ से १३:५२
शुभ मुहूर्त – १३:५२ से १५:३३
रज पञ्चक – १५:३३ से १६:३४
अग्नि पञ्चक – १६:३४ से १६:५९
शुभ मुहूर्त – १६:५९ से १८:२२
मृत्यु पञ्चक – १८:२२ से १९:५६
अग्नि पञ्चक – १९:५६ से २१:५०
शुभ मुहूर्त – २१:५० से २३:२०
रज पञ्चक – २३:२० से २४:०५
शुभ मुहूर्त – २४:०५ से २६:२७
चोर पञ्चक – २६:२७ से २८:४६
शुभ मुहूर्त – २८:४६ से ३०:१४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दी रहेगी जल्दबाजी में कुछ कार्य बिगड़ भी सकते है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर अपनी गलती का गुस्सा भी अन्य व्यक्ति के ऊपर निकालने से गर्मा गर्मी बढ़ेगी फिर भी अधिकांश कार्य समय से थोड़ा आगे पीछे पूर्ण हो ही जायेंगे। धन लाभ की कामना संध्या के समय पूर्ण हो जायेगी। नौकरी पेशा जातक आयवश्यक कार्य से लंबे अवकाश का मन बना सकते है। धार्मिक कार्यो में भी विशेष रूचि लेंगे टोने टोटको पर प्रयोग कर सकते है। पारिवारिक वातावरण मध्यम रहेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप स्वयं को अन्य लोगो से कम आंकेंगे जिससे मन हीन भावना से ग्रस्त रहेगा। कार्यो के आरम्भ अथवा बीच में ही हार मान लेने के कारण धन सम्बंधित आयोजन असफल रह सकते है। सरकारी कार्यो में नई उलझने बढ़ेंगी कागजी काम आज ना करें। व्यवसाय में भी आकस्मिक हानि अथवा खर्च बढ़ने से परेशानी होगी। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे। आज व्यर्थ में व्यसनों एवं दिखावे पर ज्यादा खर्च होगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के कारण किसी की खुशामद भी करनी पड़ेगी फिर भी कार्य सफलता संदिग्ध ही रहेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन फिर से व्यावसायिक उलझने बढ़ने के कारण नई परेशानी खड़ी होगी। हाथ आये अनुबंध निरस्त हो सकते है सहकर्मियो के साथ भी तकरार होने की संभावना है आज आपका क्रोध अकस्मात ही किसी के ऊपर निकल सकता है। व्यवहार में नरमी बरतें काम निकालने के लिए किसी की झूठी तारीफ भी करनी पड़े तो करें आज लाभ पाने के लिए ये हथकंडे अपनाने ही पड़ेंगे। किसी महिला अथवा पुरुष के प्रति जरूरत से ज्यादा मोह मानसिक रूप से दुखी रखेगा। घर का वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा कोई भी आपकी बात को महत्त्व नहीं देगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप दिन भर कार्य क्षेत्र पर व्यस्त रहेंगे व्यवसाय सम्बंधित वादे पूरे करने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ेगा इसका उचित फल भी धन लाभ के रूप में यथा शीघ्र मिल जाएगा। विरोधी बनते कामो में अड़ंगा डालेंगे इसकी परवाह नहीं करे अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखें सफलता अवश्य मिलेगी। दाम्पत्य के उत्तरदायित्वों की पूर्ति करने में अधिक खर्च करना पड़ेगा परन्तु इससे घर में खुशहाली बढ़ेगी। मध्यान के बाद से धन की आवक आरंभ हो जायेगी जो की संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। मनोरंजन के अवसर भी हाथ से नहीं जाने देंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा के चलते अधिक मशक्कत करनी पड़ेगा फिर भी लाभ आशा से कम ही रहेगा। धन के व्यवहार के चलते किसी से तीखी झड़प हो सकती है उधार लिया धन अति शीघ्र वापस करने का प्रयास करें अन्यथा स्वयं के साथ परिवार की प्रतिष्ठा ख़राब होगी। आवश्यकता पड़ने पर ही किसी से बात करें अनजाने में अपनी कमजोरी स्वयं ही लोगो को बताने के कारण बाद में मुश्किल होगी। परिजन की ख़राब सेहत को लेकर भी भाग-दौड़ करनी पड़ेगी धन खर्च आकस्मिक होगा। संताने परीक्षा में आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाएंगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए आशा से अधिक फायदेमंद रहेगा। घर एवं बाहर आश्चर्यजनक घटनाएं घटित होंगी। आज जहाँ आप हानि की संभावना रखेंगे वहां से भी लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आरंभ में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन बाद में स्थिति अनुकूल बनने लगेगी कई साधनो से एक साथ धन लाभ होगा। विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता की प्रशंशा करेंगे सामाजिक क्षेत्र पर मान बढ़ेगा परन्तु गृहस्थ में इसके विपरीत वातावरण रहने से होत्साहित हो सकते है। परिजन आपकी बात का जल्दी से विश्वास नहीं करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप परिस्थितियों से हार मान लेंगे मानसिक अशांति अधिक रहेगी। समझौते वाली प्रवृति भी आज काम् नहीं आने वाली। मन अनैतिक कार्यो की और अधिक आकर्षित रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर मान हानि के योग है इसलिए कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। परिवार के सदस्य भी उलाहना देंगे मन में नकारात्मक भाव अधिक रहने के कारण मिलने वाले लाभ से भी वंचित रह सकते है। सेहत भी अकस्मात ख़राब होगी। कार्य क्षेत्र पर बेमन से कार्य करने के कारण अधिकारियो की फटकार सुननी पड़ेगी। गृहस्थ में उथल-पुथल रहेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप सामाजिक गतिविधियो में अधिक सक्रिय रहेंगे। समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे सम्मान में वृद्धि होगी। आज दिखावा भी अधिक रहने के कारण अतरिक्त खर्च बढ़ेंगे। कार्य व्यवसाय में अधिक रुचि नहीं रहने पर भी धन लाभ होने से उत्साहित रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की उम्मीद जगेगी परन्तु दौड़-धुप अधिक करनी पड़ेगी। विदेश यात्रा में आरही बाधा शांत होने से आगे का मार्ग प्रशस्त होगा फिर भी आज लंबी यात्रा करने से बचे चोटादि का भय है। संताने आपकी बाते मानेंगी। स्त्री सुख भी सामान्य रहेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको पारिवारिक समस्याओं का स्थायी समाधान मिल सकेगा किसी वरिष्ठ व्यक्ति का इसमें महत्त्वपूर्ण सहयोग रहेगा पूजा-पाठ के आयोजन की रूप रेखा भी बनेगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान देने से कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे। लेकिन नौकरी वाले जातक आज आलस्य के कारण कार्य अधूरे छोड़ेंगे। जमीन-जायदाद अथवा सरकारी कार्य आगे के लिए लंबित होंगे बेहतर रहेगा आज इनमे समय ख़राब ना करें। सामाजिक कार्यो में भागीदारी देने की सहमति देंगे दान-पुण्य पर खर्च करेंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप किसी धार्मिक क्षेत्र से जुड़ेंगे जिससे आध्यात्मिक उन्नति होगी मन शांत रहेगा हास्य परिहास वाले स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण खुशनुमा करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आशा के अनुकूल व्यवसाय रहेगा परन्तु आज जितना भी कमाएंगे उससे संतोष नहीं होगा। आलसी वृति के कारण कार्यो में विलम्ब होगा। परिवार के सदस्यों की गतिविधियों पर शक करने से अशांति फ़ैल सकती है। मनचाही वस्तुओ पर खर्च करने के बाद भी शांति स्थापना के प्रयास विफल होंगे। मध्यान के बाद धन लाभ की संभावनाएं अंत समय में टलने से दुःख होगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको मिला जुला फल मिलेगा। एक पल में ख़ुशी के समाचार मिलने से आनंदित हो उठेंगे अगले ही पल किसी अन्य कारण से चिंता की स्थिति बनेगी। कार्य स्थल पर आपको प्रलोभन दिए जाएंगे इनपर आगे भविष्य की हानि-लाभ परख कर ही निर्णय लें। भाई बंधू आपसे स्वार्थ सिद्धि की भावना के कारण अत्यन्त मीठा व्यवहार करेंगे। किसी प्रियजन से कई दिनों बाद हुई भेंट से प्रसन्नता होगी। धन लाभ भी अवश्य होगा परन्तु इसके लिए बौद्धिक परिश्रम एवं प्रतीक्षा अधिक करनी पड़ेगी। गृहस्थ में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा। बाहर घूमने की योजना बनाएंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके द्वारा बनाई योजनाएं शीघ्र फलीभूत होंगी। सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आज सरलता से पूर्ण होने की संभावना अधिक रहेगी। कार्य व्यस्तता के कारण घरेलु कार्यो की अनदेखी पारिवारिक क्लेश का कारण बन सकती है फिर भी धन लाभ होने से संतुष्टि रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। धर्म कर्म में विश्वास रहने पर भी समय नहीं दे सकेंगे तंत्र मंत्र में अधिक रूचि लेंगे। आज आप सभी को साथ लेकर चलेंगे जिससे अधिक स्नेह एवं सम्मान मिलेगा। परंतु घर के बुजुर्ग एवं अधिकारी वर्ग से सावधान रहें मतभेद के चलते गर्मा-गर्मी हो सकती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 06 अक्टूबर 2021 बुधवार संवत् 2078 मास आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सायं 04:35 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:25 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:07 बजे होगा । हस्त नक्षत्र रात्रि 11:20 बजे तक रहेगा पश्चात् चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:17 से 01:38 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज देवपितृकार्य अमावस्या , सिंजामाता पूजन , सर्वपितृ श्राद्ध समाप्त , पितृपक्ष व महालय श्राद्ध समाप्त , गजच्छाया योग प्रातःकाल 06:25 से सायं 04:35 बजे तक रहेगा ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप उग्र स्वभाव पर संयम रखे । मानसिक थकान रहेगी । परिश्रम की तुलना में कम फल मिलेगा । कार्य की अधिक व्यस्तता से परिवार पर कम घ्यान दे पाएँगे ।

वृषभ :~ आज आप कार्यों को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे तथा उसमें सफलता भी मिलेगी । पितृपक्ष से लाभ हो सकता है । विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में रुचि रहेगी ।

मिथुन :~ आज आपका नई योजना प्रारंभ करने के लिए अनुकूल दिन है । सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से उचित फल मिल सकता है । भाई – बंधु तथा अडो़स – पडो़स के लोगों से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है ।

कर्क :~ आज आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । निराशा और असंतोष रहेगा । पारिवारिक भ्रांति न हो इसका घ्यान रखे । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे ।

सिंह :~ आज आपमे बहुत आत्मविश्वास रहेगा । किसी भी कार्य को करने मे त्वरित निर्णय ले सकेंगे । पिता तथा बडों से लाभ होगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है ।

कन्या :~ आज आपके अहम् का किसी दूसरे व्यक्ति के अहम् से टकराव न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक और मानसिक तनाव अधिक रहेंगा । मित्रों से किसी बात पर मनमुटाव होगा ।

तुला :~ आज आपको भिन्न – भिन्न लाभ मिलेगा । मित्रो से मेल – मिलाप और घुमने जा सकते है । आय में वृद्घि हो सकती है । व्यापारी को अच्छा लाभ मिल सकता है ।

वृश्चिक :~ आज आपके सभी कार्य आसानी पूर्ण होंगे । मान – सन्मान मिल सकता है । नौकरी , व्यवसाय में पदोन्नति होगी । उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े-बुजुर्गों की कृपा रहेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । लाभ होगा ।

धनु :~ आज आपको कोई भी खतरनाक कदम परेशानी में डाल सकता है । कार्य करने में उत्साह नही रहेगा । शारीरिक तथा मानसिक व्यग्रता और चिंताजनक समय निकलेगा । नौकरी – धंधे में परेशानी और अवरोध आएंगे ।

मकर :~ आज आप कार्यालय मे कार्य निपुणता से करेंगे । व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं । खान – पान एवं घूमने – फिरने में ध्यान रखे । आकस्मिक खर्च हो सकता हैं । भागीदारों से आंतरिक मतभेद बढेगा ।

कुंभ :~ आज आपमें दृढ मनोबल और आत्मविश्वास रहेगा । जीवन साथी का साथ मिलेगा । समाज में मान – सन्मान मिलेगा । वाहनसुख प्राप्त होगा । भागीदारी से लाभ होगा ।

मीन :~ आज आपमें दृढ मनोबल एवं आत्मविश्वास रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा । दैनिक कार्य अच्छी तरह से करेंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *