आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, ०७ अक्टूबर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:१८
सूर्यास्त: ? ०५:५६
चन्द्रोदय: ? ०६:५३
चन्द्रास्त: ?१८:४४
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? आश्विन
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? प्रतिपदा (१३:४६ तक)
नक्षत्र ? चित्रा (२१:१३ तक)
योग ? वैधृति (२५:४० तक)
प्रथम करण ? बव (१३:४६ तक)
द्वितीय करण ? बालव (२४:१८ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कन्या
चंद्र ? तुला (१०:१७ से)
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? वृश्चिक (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४१ से १२:२८
अमृत काल ? १५:२३ से १६:५०
विजय मुहूर्त ? १४:०१ से १४:४८
गोधूलि मुहूर्त ? १७:४३ से १८:०७
निशिता मुहूर्त ? २३:४० से २४:२९
राहुकाल ? १३:३२ से १५:००
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०६:१४ से ०७:४१
होमाहुति ? सूर्य
दिशाशूल ? दक्षिण
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? दक्षिण (पश्चिम १०:१८ से)
शिववास ? श्मशान में (१३:४६ गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
चंद्रदर्शन, शारदीय नवरात्रि आरम्भ (घटस्थापना प्रातः ०६ बजकर १५ मिनट से ०७ बजकर ०५ मिनट तक), नवरात्रि के प्रथम दिवस आदिशक्ति माँ दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा उपासना, ५१४५ वीं श्रीअग्रसेन जयन्ती, नानी का श्राद्ध, आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २७:२६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मा, मी, मू, में) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (मो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २८:४६ से ०७:०४
तुला – ०७:०४ से ०९:२५
वृश्चिक – ०९:२५ से ११:४४
धनु – ११:४४ से १३:४८
मकर – १३:४८ से १५:२९
कुम्भ – १५:२९ से १६:५५
मीन – १६:५५ से १८:१८
मेष – १८:१८ से १९:५२
वृषभ – १९:५२ से २१:४७
मिथुन – २१:४७ से २४:०२
कर्क – २४:०२ से २६:२३
सिंह – २६:२३ से २८:४२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०६:१४ से ०७:०४
शुभ मुहूर्त – ०७:०४ से ०९:२५
मृत्यु पञ्चक – ०९:२५ से ११:४४
अग्नि पञ्चक – ११:४४ से १३:४६
शुभ मुहूर्त – १३:४६ से १३:४८
रज पञ्चक – १३:४८ से १५:२९
शुभ मुहूर्त – १५:२९ से १६:५५
चोर पञ्चक – १६:५५ से १८:१८
रज पञ्चक – १८:१८ से १९:५२
शुभ मुहूर्त – १९:५२ से २१:१३
चोर पञ्चक – २१:१३ से २१:४७
शुभ मुहूर्त – २१:४७ से २४:०२
रोग पञ्चक – २४:०२ से २६:२३
शुभ मुहूर्त – २६:२३ से २८:४२
मृत्यु पञ्चक – २८:४२ से ३०:१४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको घर अथवा व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ विशेष कार्य सौपे जा सकते है इन्हें यथा शीघ्र पूर्ण कर लेंगे। वरिष्ठ लोग आपकी परीक्षा विभिन्न तरीकों से लेंगे इसमें सफलता निश्चित मिलेगी फिर भी हित शत्रु व्यवधान डालेंगे। चुनातियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे लेकिन मध्यान के बाद आलस्य बढ़ने से स्थिति डांवाडोल हो सकती है। व्यापारियों को धन लाभ बीच बीच में होते रहने से संतोष रहेगा। पारिवारिक वातावरण में सुधार आएगा परिजन आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। परन्तु किसी कामना की पूर्ति ना होने पर रूठना मनाना लगा रहेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपको विविध उलझनों का सामना करना पड़ेगा खासकर पारिवारिक उलझने अकस्मात गंभीर रूप धारण कर सकती है घर के किसी सदस्य के गलत व्यवहार के कारण पारिवारिक गरिमा का हास हो सकता है। भाई बंधुओ से वर्चस्व को लेकर टकराव संभव है। धार्मिक कार्यो में रूचि होने पर भी ध्यान एकाग्र नहीं रख सकेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहने पर भी कार्यो में उत्साह नहीं दिखा सकेंगे। आज भी उधारी वाले व्यवहारों के कारण मानसिक चिंता रहेगी। संध्या का समय एकांत में बिताना अधिक पसंद करेंगे थोड़ी शांति भी मिलेगी।
धन लाभ में विलम्ब होगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप प्रत्येक कार्यो में आलस्य-प्रमाद के कारण लाभ के अवसर हाथ से गवां सकते है। परिवार अथवा सहकर्मियो पर नाजायज अधिकार चलाने के कारण उग्र वातावरण बनेगा। वाणी में भी कड़वाहट रहने से लोग दूरी बनाएंगे। व्यवसाय में मन से परिश्रम करने के बाद भी किसी मामूली गलती के कारण लाभ आगे के लिये टल सकता है प्रतिस्पर्धा कम् रहने का उचित लाभ नहीं उठा पाएंगे। ससुराल पक्ष से सम्बन्ध असामान्य रहेंगे। माता-पिता की सेहत के कारण चिंता रहेगी। स्त्री का सहयोग मिलेगा। सन्तानो के ऊपर आज अधिक स्नेह रहेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन गृहक्लेश के कारण वातावरण कलुषित होगा। भाई-बंधू वैरभाव रखेंगे परिवार के अन्य सदस्य भी आपका पक्ष लेने से बचेंगे। जमीन जायदाद सम्बंधित कार्य जल्दबाजी अथवा भावुकता में ना करें अन्यथा बाद में पश्चाताप होगा। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय में सुधार आने से थोड़ी राहत मिलेगी। नौकरी पेशा वर्ग आज पर्यटन के मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते भी रहने से शिथिलता आयेगी। अधिकारी वर्ग से किसी कारण बहस हो सकती है। आस-पड़ोसियों से सम्बन्ध मधुर बनेंगे। यथा सम्भव लंबी यात्रा टालें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन का पहला भाग सुख-शांति से व्यतीत करेंगे आलस्य के कारण घरेलु कार्यो को अनदेखा करेंगे जिससे मामूली नोकझोंक हो सकती है। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी परन्तु घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आरम्भ में स्थिति लाभदायक रहेगी आशा के अनुसार व्यवसाय होगा परन्तु धन लाभ नियोजित नहीं होगा। कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते है। कार्य क्षेत्र पर बदलाव करने के विचार भी बनेंगे। मध्यान के बाद से परिस्थिति बदलेगी कार्यो में अड़चने आने लगेगी फिर भी मनोरंजन के अवसर मिलते रहेंगे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन का पूर्वार्ध कुछ ख़ास नहीं रहेगा दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर विलम्ब के कारण व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। अधूरे कार्य आज भी लटके रहने की संभावना है। मध्यान के बाद का समय कार्यो से मन भटकायेंगा। आज आप स्वयं को छोड़ इधर-उधर की बातों में ज्यादा रूचि लेंगे लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह ना दे अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है दो पक्षो में सुलह कराने में भी आपकी महत्त्वपूर्ण भागीदारी रह सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। धन लाभ आज चाह कर भी आशा के अनुकूल नहीं रहेगा। आनंद के अवसर मिलेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आप आनंद के साथ व्यतीत करेंगे। घर बाहर का वातावरण सहयोगी रहने से समस्त कार्य आसान बनेंगे फिर भी कुछ कार्य आज अधूरे भी रह सकते है। सामाजिक कार्यो में सहभागिता बढ़ने से मान-सम्मान भी बढ़ेगा। परिजनो के साथ भविष्य के मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनाएंगे। आज आप किसी को भी कुछ विरुद्ध बोलने का मौका नहीं देंगे। सभी को प्रसन्न रखने की विचारधारा परेशानी में भी डालेगी। खर्च बढ़ चढ़ कर रहेंगे फिर भी इनकी परवाह नहीं रहेगी। कार्य से समय निकाल स्वजनों के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। धन लाभ अल्प रहेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भी अधिकांश समय परिस्तिथियां आपकी आशाओं के विपरीत रहेंगी। पारिवारिक उलझनों के चलते अपने आपको बंधन में अनुभव करेंगे। प्रियजनों के विषय में आप के विचार बदल जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र पर भी स्वयं को अकेला पाएंगे जिससे सहायता मांगेंगे वही टालमटोल करेगा। सेहत दोपहर के समय नरम रहेगी इसके बाद धीरे धीरे स्थिति में परिवर्तन होने लगेगा। घर के बड़े सदस्य सहायता के लिए आगे आयएंगे परन्तु स्त्री से अनबन लगी रहेगी। सन्तानो का व्यवहार भी अनापेक्षित रहने से पीड़ा होगी। संध्या तक जोड़ तोड़ करके निर्वाह के साधन बना लेंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन साधारण रहेगा फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्न रहने के वातावरण बनते रहेंगे। सेहत में थोड़ी खराबी रह सकती है गले अथवा छाती सम्बंधित रोग से कष्ट होगा। धार्मिक स्थल के कार्यक्रमो में रूचि से हिस्सा लेंगे घर में भी पूजा पाठ का आयोजन करा सकते है। कल की अपेक्षा आज अधिकांश समय मौन रहना पसंद करेंगे जिससे आस पास संवादहीनता का वातावरण बनेगा। परिवार में आपकी आवश्यकता बढ़ेगी। कीमती सामान संभाल कर रखे चोरी अथवा नष्ट होने की संभावना है। स्त्री वर्ग के प्रति नीरसता रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपको पुराने परिश्रम का फल देगा। व्यवहारिकता से बनाये सम्बन्धों से लाभ की संभावनाएं बनेगी। व्यवसाय से भी मध्यान तक प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे। परन्तु आज नए कार्यो में निवेश ना करें अन्यथा रुकावट आ सकती है। घरेलु कार्यो में व्यस्तता रहेगी सुखोपभोग की वस्तुओ पर खर्च करना पड़ेगा। रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र पर पारिवारिक स्थिति और ज्यादा बेहतर बनेगी। वाणी एवं व्यवहार की मधुरता किसी को भी आसानी से प्रभावित करेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी दान पुण्य के अवसर मिलेंगे।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप कई दिनों से टल रही घरेलु उलझनों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे घर के सभी सदस्य बैठ कर महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा कर सकते है। वाणी का प्रयोग संयमित रखे अन्यथा व्यर्थ की गरमा-गर्मी हो सकती है। व्यवसायी लोग आज ज्यादा परिश्रम करने के मूड में नहीं रहेंगे जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। सामाजिक कार्यक्रमो में भी बेमन से सम्मिलित होना पड़ेगा फिर भी सम्मान पाने के हकदार रहेंगे। दोपहर के बाद घर में रिश्तेदारो का आगमन होने से चहल-पहल बनेगी। लघु यात्रा पर्यटन पर जाएंगे परिजनों के साथ सुख से समय व्यतीत होगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अधिकांश समय आराम में बिताना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायत पेट सम्बंधित समस्या मुख्यतः रहेगी। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ दोपहर से पूर्व आसानी से होगा इसके बाद का समय परिश्रम साध्य लाभ देगा। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। घर में महिलाओं एवं सन्तानो की फरमाइश पूरी करनी पड़ेगी। माता पिता से भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे इस कारण किसी अन्य सदस्य से क्लेश भी रह सकता है। संध्या का समय थकान वाला रहेगा फिर भी मनोरंजन में समय बितायेंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 07 अक्टूबर 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 01:47 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:25 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:06 बजे होगा । चित्रा नक्षत्र रात्रि 08:13 बजे तक रहेगा पश्चात् स्वाती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे प्रातः 10:18 बजे तक भ्रमण करते हुए तुला राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:48 से 03:07 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:53 से 12:42 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केसर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज उत्तर श्रृंगोन्नति , शारदीय नवरात्र आरंभ , घट स्थापना मुहूर्त प्रातःकाल 06:25 से 07:52 , प्रातः 10:47 से दोपहर 12:14 , 12:15 से 03:08 बजे तक , तथा सायं 04:35 से 06:06 बजे तक के श्रेष्ठ समय है । अग्रसेन जयंती , मातामह श्राद्ध , वेधृति पुण्यं ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप का स्वास्थ्य नरम – गरम रह सकता है । शारीरिक थकान लगेगी । प्रवास टालें । जिद्दीपन से दूर रहें । स्वास्थ्य का ध्यान रखे , पेट से सम्बंधित बिमारी हो सकती है । कार्य की भागदौड़ से परिवार के लिए कम समय निकाल पाएँगे जिससे परिवारिक मनमुटाव हो सकता है ।

वृषभ :~ आज आप कार्यों को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास से करेंगे । पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता हैं । पिता का व्यवहार अच्छा रहेगा । कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए दिन बहुत अच्छा है , क्योंकि उन्हें प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा । संतान पर खर्च होगा ।

मिथुन :~ आपका आज का दिन अच्छा और लाभदायक रहेगा । मित्र , बंधु – बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे । आर्थिक कार्य मे सजग रहेंगे । पूँजी निवेश सावधानीपूर्वक करें । मन की चंचलता से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएँगे ।

कर्क :~ आज आपके मन में ग्लानि रहेगी । कार्यों असंतोष रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । दांयी आँख में परेशानी हो सकती है । परिवारिक मनमुटाव हो सकता है । मानसिक व्यवहार नकारात्मक रहेगा । विद्यार्थीयों को सफलता नहीं मिलेगी ।

सिंह :~ आज आपका दिन शुभ फलदायक रहेगा । आत्मविश्वास से भरे रहेंगें । हर कार्य दृढ निश्चय के साथ कर सकेंगे । सरकारी कार्यो में लाभ होगा । व्यवहार में जल्दबाजी न दिखाएँ । क्रोध अधिक रहेगा । पेट की तकलीफ हो सकती है अतः खान – पान में ध्यान रखें ।

कन्या :~ आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक चिंता मे बीतेगा । किसी से भी अहम् न टकराए इस का विशेष ध्यान रखें । कोर्ट – कचहरी में सतर्क रहे । अनायास खर्च होगा । शांत चित्त से कार्य करें । क्रोध से कार्य बिगड़ सकता है ।

तुला :~ आपका आज का दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है । परिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा । पुत्र और पत्नी से सुख मिलेगा । नौकरी व्यवसाय में आयवृद्धि होगी । व्यापार में विकास के अवसर आएंगे ।

वृश्चिक :~ आज आपके घर में आनंद उल्लास का माहौल रहेगा । हर कार्य सरलता से होंगे । व्यापारियों को अच्छे अवसर मिलने से आयवृद्धि होगी । नौकरी मे प्रगति का मार्ग खुलेगा । उच्च पदाधिकारियों तथा बुजुर्गों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

धनु :~ आज आपका काम करने में उत्साह नही रहेगा । संतानो के कारण मन मे व्यग्रता रहेगी । व्यवसाय और नौकरी में परेशानी आएगी । जोखिमी विचार , व्यवहार या आयोजन से पहले विचार करे ।

मकर :~ आज आप क्रोध काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच जाएँगे । भागीदारों से सम्बंध खराब होंगे । अचानक प्रवास हो सकता है । उन पर खर्च करने पड़ेंगे । नए सम्बंध स्थापित बनाना हितकर नहीं है । खान – पान पर विशेष ध्यान रखें । अन्यथा स्वास्थ्य खराब होगा । आकस्मिक धन लाभ भी होगा ।

कुंभ :~ आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी , जिससे कार्य मे आसानी से सफलता मिलेगी । स्वभाव में मौजीलापन स्फूर्तिमय रखेगा । सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी । रुचिपूर्ण भोजन , वस्त्र और वाहन – सुख मिलेगा । भागीदारी से लाभ होगा ।

मीन :~ आज आप दृढ़ता और आत्मविश्वास से कार्य सफल बनाएँगे । परिवार में सुख – शांति और आनंद का माहौल रहेगा । गुस्से से वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ध्यान रखें । नौकरी में वर्चस्व रहेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी । स्वास्थ्य में सुधार होगा । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *