
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते दिनों अपनी नई एसयूवी Mahindra XUV700 को लॉन्च किया था। इस एसयूवी के लॉन्च के समय ही इसकी बुकिंग को 7 अक्टूबर से शुरू किए जाने की घोषणा की गई थी। जब इस पावरफुल एसयूवी की बुकिंग शुरू हुई उसके महज 57 मिनट के भीतर ही कंपनी ने इसके 25,000 यूनिट्स की बुकिंग दर्ज कर ली। उसके बाद कंपनी ने इसकी बुकिंग बंद कर दी है. अब आज फिर से 8 बजे से इसकी बुकिंग स्टार्ट होगी. इसके बीच यह बात नोट करने वाली है कि कंपनी ने जो इंट्रोडक्शनरी प्राइस इस एसयूवी के लिए घोषित की थी, उन सबकी बुकिंग हो गई तो अब यह इंट्रोडक्शनरी प्राइस अब एप्लीकेबल नहीं होगा. तो आइये जानते है इस एसयूवी के प्राइस अपडेट के बारे में.

महिंद्रा की XUV 700 के MX सीरीज के पेट्रोल वैरिएंट की कीमत अब 12.49 लाख रुपये(एक्स-शोरूम, दिल्ली) है और इसी सीरीज के डीजल वैरिएंट की कीमत 12.49 लाख रुपये(एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.
महिंद्रा XUV700 AdrenoX सीरीज के प्राइस में बदलाव- इस सीरीज के AX3 (5-SEATER) के पेट्रोल वैरिएंट के मैन्युअल स्पीड ट्रांसमिशन की नई कीमत 14.49 लाख रुपये(एक्स-शोरूम, दिल्ली) और आटोमेटिक स्पीड ट्रांसमिशन वैरिएंट की कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, वही इसके डीजल वैरिएंट के मैन्युअल और आटोमेटिक स्पीड ट्रांसमिशन वैरिएंट की कीमत क्रमशः 14.99 लाख और 16.69 लाख रुपये(एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.
महिंद्रा XUV700 AX5 (5-Seater) – कंपनी के AX5 सीरीज के पेट्रोल वैरिएंट के मैन्युअल और आटोमेटिक स्पीड ट्रांसमिशन की कीमत क्रमशः 15.49 लाख और 17.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, वही इस सीरीज के डीजल वैरिएंट के मैन्युअल और आटोमेटिक ट्रांसमिशन वैरिएंट की कीमत क्रमशः 16.09 लाख और 17.69 लाख रुपये एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.
महिंद्रा XUV700 AX7 (7-Seater) – कंपनी के AX7 सीरीज के पेट्रोल वैरिएंट के मैन्युअल और आटोमेटिक स्पीड ट्रांसमिशन की कीमत क्रमशः 17.99 लाख और 19.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, वही इस सीरीज के डीजल वैरिएंट के मैन्युअल और आटोमेटिक ट्रांसमिशन वैरिएंट की कीमत क्रमशः 20.29 लाख और 21.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. वही इसके डीजल + AWD वैरिएंट के आटोमेटिक स्पीड ट्रांसमिशन की कीमत 21.49 लाख रुपये है(एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.
महिंद्रा XUV700 AX7 Luxury (7-Seater) – कंपनी के AX7 लक्ज़री सीरीज के पेट्रोल वैरिएंट के आटोमेटिक स्पीड ट्रांसमिशन की कीमत 21.29 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, वही इस सीरीज के डीजल वैरिएंट के मैन्युअल और ट्रांसमिशन वैरिएंट की कीमत क्रमशः 18.59 लाख और 20.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. वही इसके डीजल + AWD वैरिएंट के आटोमेटिक स्पीड ट्रांसमिशन की कीमत 22.99 लाख रुपये है(एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.
महिंद्रा XUV700 का इंजन – महिंद्रा एक्सयूवी 700 में डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन दिया गया है, इसके 2.2 लीटर पेट्रोल वर्जन इंजन मैक्सिमम 200bhp पावर जेनरेट करती है, और इसका 2.2 mHawk इंजन मैक्सिमम 185bhp पावर जेनरेट करती है. दोनों इंजन मैन्युअल और आटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आते है. इसका डीजल वर्जन भी 3 रिविंग मोड के साथ आते है जो कि क्रमश ज़िप, ज़ैप और ज़ूम है.