आर्यन खान केस के बीच सुहाना का मां गौरी के लिए प्यारा पोस्ट , कही ये बात

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का आज 51 वां जन्मदिन है. हर बार वे अपना जन्मदिन बेहद ही शानदार पार्टी देकर मनाती हैं. गौरी खान अपने फैशन और स्टाइल को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. सोशल मीडिया पर वे काफी एक्टिव रहती हैं. वे आए दिनों अपने काम से जुड़े और बच्चों के फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती हैं. बता दें कि गौरी खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइन हैं. उन्होंने अपना घर मन्नत खुद ही डिजाइन किया है. यहां तक की वे कई सेलेब्स के हाउस और मनीष मल्होत्रा का वर्कप्लेस भी डिजाइन कर चुकी हैं.

शोयर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो
सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे अपने पोस्ट को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं. वहीं हाल ही में उनके द्वारा की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई. जी हां, सुहाना ने मां गौरी खान के इस खास दिन पर उन्हें जमकर बधाई दी है. सुहाना ने इस खास मौके पर गौरी और शाहरुख खान की एक रोमांटिक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, इस फोटो में दोनों ही सितारे रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.

आर्यन के सपोर्ट में आए ये सितारे
बता दें कि गौरी और शाहरुख के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में 14 दिनों तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जिसके बाद से बॉलीवुड सितारे उनके सपोर्ट में आए हैं. ऋतिक रोशन, सुजैन खान समेत कई अन्य सेलेब्स ने आर्यन के लिए पोस्ट किया है.

रितिक का पोस्ट किया था लाइक
फैमिली टेंशन के बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने अपनी मां गौरी खान को बर्थडे विश किया है। सुहाना ने अपने मॉम-डैड की पुरानी खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करके लिखा है, हैपी बर्थडे मां। सुहाना अपनी पढ़ाई के लिए न्यू यॉर्क में हैं। रीसेंटली रितिक रोशन ने आर्यन खान के लिए मोटिवेशनल पोस्ट किया था। इस पोस्ट को भी सुहाना ने लाइक किया था। सुहाना आर्यन से छोटी हैं। उनकी उम्र 21 साल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *