शख्स की छाती में हो रहा था दर्द, डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर दिल से निकाली ऐसी अजीब चीज़ !

पेट या सीने में दर्द को कई बार लोग छोटी दिक्कत समझकर इग्नोर कर देते हैं. मगर जब मरीज डॉक्टर के पास पहुंचता है तब जाकर मालूम होता है कि वो किसी बड़ी बीमारी को अनदेखा कर रहे थे. ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है दरअसल 56 साल के एक शख्स के सीने में दर्द हुआ. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की एक टीम ने जब उस शख्स की जांच की तो बेहद डरावनी चीज निकलकर सामने आई. असल में जांच करने पर मालूम हुआ कि शख्स के दिल में सीमेंट का एक नुकीला और बड़ा टुकड़ा फंसा हुआ था.

दरअसल, फोर्ब्स की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, ‘न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन’ के एक शोध पत्र में इस केस का जिक्र किया गया है। यह शख्स यूरोप का ही है। इसे जब सीने में तेज दर्द महसूस हुआ तो यह डॉक्टर के पास पहुंच गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद इसे तुरंत ही एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया, वहां भी इसकी जांच की गई, जांच के बाद डॉक्टर हैरान रह गए।

डॉक्टरों की टीम ने पाया कि शख्स के दिल और फेफड़े के बीच एक अजीबोगरीब चीज फंसी हुई है। फेफड़े के पास से दिल को चीरती हुई यह नुकीली चीज एक सीमेंट का टुकड़ा है। इसके चलते शख्स के दिल में एक छेद सा बन गया था। इसके बाद यह तय हुआ, इसकी सर्जरी की जाएगी। एक जटिल प्रक्रिया के बाद शख्स के दिल से इसे निकाला गया।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि यह टुकड़ा वहां तक कैसे पहुंच गया। शख्स को ऑस्टियोपरोसिस बीमारी की वजह से उसके शरीर में रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इस समस्या को ठीक करने के लिए डॉक्टरों ने कुछ समय पहले काइफोप्लास्टी की थी। इसमें एक खास तरह की सीमेंट को रीढ़ की हड्डी में इंजेक्ट किया जाता है, ताकि हड्डी की लंबाई पहले की ही तरह हो जाए।

इसी केस में सीमेंट का एक टुकड़ा निकलकर नसों में चला गया। करीब दस सेमी लंबा यह नुकीला टुकड़ा नसों में से होता हुआ शख्स के दिल की दीवार में धंस गया और फेफड़े में भी छेद कर दिया। यही वजह थी कि शख्स की छाती में दर्द होने लगा और सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो रही थी। फिलहाल डॉक्टरों ने शख्स की सर्जरी करके इसे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *