इस एक्टर-प्रोड्यूसर को डेट कर रही हैं रकुल प्रीत सिंह, एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर रिश्ते को किया कंफर्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह  10 अक्तूबर को 31 साल की हो गई हैं। इस मौके पर रकुल प्रीत सिंह को फैंस से लेकर सेलेब्स तक, खास अंदाज में सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, इस खास मौके पर रकुल प्रीत ने खुद ही अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे डाला है। उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा करते हुए एक पोस्ट शेयर कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने फोटो शेयर कर एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी को डेट करने की खबरों पर मुहर लगा दी है। यही नहीं जैकी ने भी रकुल के लिए एक बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

जैकी भगनानी ने यूं कि विश:-जैकी ने रकुल के बर्थडे पर विश करते हुए रोमांटिक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘तुम्हारे बिना दिन, दिन की तरह नहीं लगता। तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट खाने में भी मजा नहीं है। मेरे लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान को बर्थडे विशेज भेर रहा हूं!!! तुम्हारा दिन तुम्हारी मुस्कान की तरह उजाले भरा हो और तुम्हारे जितनी ही खूबसूरत हो। हैप्पी बर्थडे माय लव’। इस पोस्ट के साथ ही दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप को लेकर फैल रही अफवाहों की पुष्टि कर दी है।

रकुल प्रीत का शुक्रिया:-‘शुक्रिया माय लव! इस साल तुम मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट हो! मेरी जिंदगी में रंग लाने के लिए शुक्रिया, मुझे बिना रुके हंसाने के लिए शुक्रिया और तुम जो हो वो बने रहने के लिए शुक्रिया!! हम साथ में और भी यादें बनाएंगे जैकी भगनानी’। दोनों के ही इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज की भी ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। सभी लोग जितने हैरान है उतने ही खुश नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *