धार ।शौच के लिए जा रही महिला व युवतियों को तुफान ने मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, तीन लोगों काे आई चोट

शौच के लिए जा रही महिला व युवतियों को तुफान ने मारी टक्कर
महिला की दर्दनाक मौत, तीन लोगों काे आई चोट
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे पेट्रोल पंप पर गाड़ी से उतरकर शौच करने व पानी पीने जा रही महिला व युवतियों को तुफान गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में एक महिला के पेट पर गाड़ी का पहिया चढऩे से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही खड़ी दो युवती व एक महिला को हल्की चोट आई हैं, घायलों को तुरंत 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया हैं, इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा हैं। साथ मामले में पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी हैं, तथा टक्कर मारने वाली तुफान वाहन को भी जप्त कर लिया है
जानकारी के अनुसार तिरला थाना अंतर्गत ग्राम भलगावड़ी में स्थित पेट्रोल पंप पर पीकअप वाहन एमपी- 11 जी- 4571 डीजल भरवाने के लिए पहुंचा, इस दौरान वाहन में सवार महिला व युवतियां पानी पीने व शौच करने के लिए गाड़ी में से उतरी व जाने लगी। तभी पीछे से डीजल भरवाने पंप पर आ रहे तुफान वाहन क्रमांक एमपी- 04 टीए- 1196 ने अचानक दो महिला व दो युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे में तुफान वाहन की गति अधिक थी, जिससे ही अनियंञित होकर वाहन ने टक्कर मारी थी, इससे महिला की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में रालूबाई पति राजू उम्र 48 ग्राम गलपुरा की मौत हो गई, साथ ही सारिका पिता लालू, आशा पिता प्रताप, बिना पति अर्जुन को चोट आई है। घायल सारिका ने बताया कि पीकअप में सवार होकर गंधवानी व बाग के मजदूर मांगोद मजदूरी तलाशते हुए आए थे। इसके बाद पीकअप वाला सभी को बेटमा ले जाने वाला था, पंप पर डीजल डलवाने के लिए वाहन रुका तो मेरे साथ आशा पानी पीने जा रही थी, तथा मृत्त महिला शौच के लिए जा रही थी। तभी वाहन ने टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *