धार । क्राईम ब्रांच टीम की कार्रवाई…. झोपड़ी में बैठकर जुआ खेल रहे पांच लोग गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच टीम की कार्रवाई….
झोपड़ी में बैठकर जुआ खेल रहे पांच लोग गिरफ्तार
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) धार क्राईम ब्रांच की टीम ने सोमवार देर शाम सादलपुर थाना अंतर्गत ग्राम केसूर में जुएं की टेबल पर दबिश देकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया हैं, टीम इन सभी को पकड़कर थाने पर लेकर आई। जहां पर आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस सभी जुआरियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर रही हैं, क्राईम ब्रांच की टीम ने पांच मोबाईल व 20 हजार रुपए नगद भी आरोपियों से जप्त किए है।
दरअसल जिले में जुएं, सट्टे व अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत एसपी आदित्य प्रतापसिंह के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही हैं, एक दिन पूर्व धार शहर में 7 जुआरियों को गिरफ्तार करने के बाद डीएसपी मोनिका सिंह की टीम ने सोमवार को टीम ने ग्राम केसूर में स्थित खेत के अंदर बनी झोपड़ी में बैठकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार आशिफ पिता अनवर उम्र 33 साल, बबलु पिता नसरुद्धीन उम्र 30 साल, सलाम पिता सलीम उम्र 32 साल, सुरेश पिता गंगाराम उम्र 40 साल व बबलु पिता सुखदेव उम्र 29 साल को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *