T20 World Cup 2021 के लिए भारतीय टीम के आखिरी 15 में शार्दुल ठाकुर की हुई एंट्री, जानें पूरी टीम

टी20 वर्ल्‍ड कप शुरू होने में अब महज गिनती के ही दिन बचे हैं. टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए भारतीय टीम ने एक बड़ा बदलाव किया है. आईपीएल में शानदार फॉर्म में चल रहे शार्दुल ठाकुर को भारत की 15 सदस्‍यीय टीम में शामिल किया गया है. उन्‍होंने अक्षर पटेल को रिप्‍लेस किया है. जबकि अक्षर को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में डाल दिया गया है. अक्षर पहले 15 सदस्‍यीय टीम का हिस्‍सा थे. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 17 अक्टूबर से होना है. भारत की टीम अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी.

बता दें कि आईपीएल में युजवेंद्र चहल ने कमाल का परफॉर्मेंस किया था, ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें भी टीम में शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका है. इसके अलावा शिखर धवन भी संशोधित भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं. इसके अलावा हार्दिक पंड्या को लेकर भी काफी अटकलें लग रही थी लेकिन चयनकर्ताओं ने उनपर भरोसा जता.ा है और टीम में बनाए रखा है.

भारत की टीम 2007 के वर्ल्ड टी-20 में धोनी की कप्तानी में खिताब जीतने में सफल रही थी. अब देखना होगा कि इस बार भारतीय टीम खिताब जीत पाती है या नहीं. बता दें कि विराट कोहली का टी-20 में बतौर भारतीय कप्तान आखिरी टूर्नामेंट साबित होने वाला है.

ICC T20 विश्व कप के लिए भारत की टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन , शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी

स्टैंड-बाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल

इसके अलावा अवेश खान, उमरान मलिक, हर्षल पटेल, लुकमान मेरीवाला, वेंकटेश अय्यर, कर्ण शर्मा, शाहबाज अहमद और के गौतम को भी बायोबबल में रहने का फरमान बीसीसीआई ने सुनाया है. ये सभी खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ रहकर तैयारी में मदद करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *