आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास…………………………..अश्विन
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………..नवमी
संध्या 06.56 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि………………………दक्षिणायन
सूर्योदय……….प्रातः 06.23.24 पर
सूर्यास्त………संध्या 06.02.47 पर
सूर्य राशि……………………..कन्या
चन्द्र राशि……………………..मकर
गुरु राशि………………………मकर
नक्षत्र…………………….उत्तराषाढ़ा
प्रातः 09.29 पर्यंत पश्चात श्रवण
योग…………………………….धृति
रात्रि 01.43 पर्यंत पश्चात शूल
करण………………………….बालव
प्रातः 07.27 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु…………………………….शरद
दिन……………………………गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
14 अक्तूबर सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ नवम सिद्धिदात्री पूजन (नवम दिवस) :-
सिद्धिदात्री : मां दुर्गा का नवम स्वरूप :-
सिद्धियों की दाता “माँ सिद्धिदात्री” देवी दुर्गा का अंतिम स्वरुप हैं। नवमी के दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा और कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रि का अंत होता है।
मां का स्वरूप: माँ सिद्धिदात्री भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियाँ प्रदान करती हैं। मान्यता अनुसार भगवान शिव ने इन्हीं की उपासना कर सिद्धियों को प्राप्त किया था। माँ सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं, जिनमें गदा, कमल पुष्प, शंख और चक्र लिये माँ कमल के फूल पर आसीन हैं। माँ सिद्धिदात्री का वाहन सिंह है।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.49 से 12.35 तक  ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 01.39 से 0३.05 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कन्या
04:22:29 06:38:46
तुला
06:38:46 08:59:02
वृश्चिक
08:59:02 11:17:59
धनु
11:17:59 13:22:20
मकर
13:22:20 15:04:55
कुम्भ
15:04:55 16:32:37
मीन
16:32:37 17:57:48
मेष
17:57:48 19:33:17
वृषभ
19:33:17 21:29:08
मिथुन
21:29:08 23:44:06
कर्क
23:44:06 26:04:49
सिंह
26:04:49 28:22:29
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..5
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.45 से 12.11 तक चंचल
दोप. 12.11 से 01.38 तक लाभ
दोप. 01.38 से 03.04 तक अमृत
सायं 04.31 से 05.57 तक शुभ
सायं 05.57 से 07.31 तक अमृत
रात्रि 07.31 से 09.04 तक चंचल
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ सिद्धिदात्र्यै नम:॥
?? ॥  ध्यान मंत्र  ॥
सिद्धगन्धर्वयक्षाघैरसुरैरमरैरपि ।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
? सुभाषितानि :-
क्षमा बलमशक्तानाम् शक्तानाम् भूषणम् क्षमा।
क्षमा वशीकृते लोके क्षमयाः किम् न सिद्ध्यति॥
अर्थात :
क्षमा निर्बलों का बल है, क्षमा बलवानों का आभूषण है, क्षमा ने इस विश्व को वश में किया हुआ है, क्षमा से कौन सा कार्य सिद्ध नहीं हो सकता है ॥
? आरोग्यं :-
इलायची से घरेलु उपचार –
1. मजबूत होता है पाचन तंत्र –
यदि आपको पाचन से जुड़ी समस्या या बदहजमी है तो आपको इलायची का सेवन करना चाहिए। अपने पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और डिटोक्सिफाई करने के लिए वैकल्पिक रूप से हररोज़ सुबह इलायची की चाय पी सकते हैं। दो से तीन इलायची, अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा, थोड़ी सी लौंग और धनिया के कुछ बीज लें। इन्हें अच्छी तरह से पीसकर गर्म पानी के साथ खाएं। अपच, सूजन और गैस के लिए यह एक त्वरित उपचार है।
2. मुंह की दुर्गंध –
भोजन के बाद एक इलायची जरूर चबाना चाहिए। इससे मुंह की दुर्गंध को दूर तो करता ही है, साथ ही आपके पेट से जुड़ी कई समस्यों को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किस्मत मेहरबान रहेगी। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। घर में तनाव रह सकता है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। किस्मत मेहरबान रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय  ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 14 अक्टूबर 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सायं 06:53 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:29 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:00 बजे होगा । उत्तरा षाढा नक्षत्र प्रातः 09:35 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:37 से 03:04 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:34 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
                 ~:  विशेष  :~
          आज महानवमी पूजन व व्रत , शारदीय नवरात्र समाप्त , श्री हरि जयंती , मन्वादि , आयुध व नवाश्य पूजन , सरस्वती विसर्जन प्रातः 09:35 बजे के बाद , विश्व दृष्टि दिवस  ।।
                 ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आप सरकार – विरोधीकार्य से दूर ही रहे । दुर्घटना से  बचे । बाहर के खान – पान की आदत से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । कार्य समय से पूर्ण नहीं होंगे । ऊपरी अधिकारी पक्ष में नहीं रहेंगे ।
          वृषभ :~ आज आप मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने – फिरने से आनंद – उल्लास प्राप्त होगा । सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन प्राप्त होगा , परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य के साथ सावधानी बरते । अधिक खर्च होगा ।
          मिथुन :~ आज आपका परिवारिक वातावरण उल्लासमय रहेगा । शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता रहेंगे । अपूर्ण कार्य पूर्ण होने से खुशी मिलेगी । व्यवसाय अनुकूल रहेगा । लाभ हो सकता है ।
          कर्क :~ आज आपके लिए भविष्य की आर्थिक योजना के लिए समय अच्छा है । एकाग्रता से कार्य करने से  सफलता अवश्य मिलेगी । किसी से वाद – विवाद न करे । विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है । व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।
          सिंह :~ आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । आर्थिक हानि हो सकती है । फिर भी मध्याहन के बाद आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं । परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेगा । शेयर – सट्टे से दूर रहे ।
          कन्या :~ आज आप गूढ़ रहस्य और आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे । नए कार्य के प्रारंभ  के लिए शुभ है । प्रिय जनों से मुलाकात होगी । विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेगें । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज करना आज टाले ।
          तुला :~ आज आपको मानसिक ग्लानि रहेगी । परिवारजनों से मर्यादापूर्वक व्यवहार करे । धर्मकार्य मे खर्च हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद प्रसन्नता रहेगी । आर्थिक लाभ होगा । भाग्यवृद्धि हो सकती हैं ।
          वृश्चिक :~ आज आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवारिक वातावरण मे हर्षोल्लास रहेगा । वाणी या व्यवहार से परिवार में किसी को दुःख पहुंच सकता है । इससे दोनों के मन में ग्लानि हो सकती है ।
          धनु :~ आज आपके परिवार के साथ संबंधों में कुछ कडवाहट हो सकती है । शारीरिक – मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । शल्यक्रिया करने जैसे कार्यों को टाले । मध्याहन के बाद कार्य में सफलता मिलेगी । परिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा ।
          मकर :~ आज के दिन आपको सामाजिक  ख्याति प्राप्त होने से व्यवसायिक , आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायक है । वाहन चलाते समय सावधानी रखे । सम्बंधियों से मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखे । कोर्ट – कचहरी में संभलकर कार्य करे ।
          कुंभ :~ आज आपके हर कार्य सरलता से होंगे । कार्यालय में अधिकारी कार्य से संतोष रहेंगे और पदोन्नति हो सकती हैं । मित्रों के साथ पर्यटन पर जा सकते है । व्यवसाय में लाभ होगा । आय में वृद्धि हो सकती है ।
          मीन :~ आज आप ऊपरी अधिकारी तथा प्रतिस्पर्धीयों से व्यर्थ चर्चा या विवाद न करे । प्रवास हो सकता है । मध्याहन के बाद कार्यालय का माहौल अनुकूल होगा । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । व्यापार के सम्बंध में प्रवास हो सकता है । संतान से संतोष होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
( डाँ.अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *